Fri Apr 17, 2026 | Updated 02:09 AM IST
image

Open Kitchen के लिए परफेक्ट हैं ये Utensils Stand, स्टोरेज के साथ देंगे स्टाइलिश लुक

Bartan Stand: अगर आप अपने Open Kitchen के लिए लेटेस्ट और ट्रेंडी बर्तन स्टैंड वाले डिजाइंस सर्च कर रही हैं, तो यह लेख आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। नीचे देखें आइडिया-
Editorial
Updated:- 2026-04-16, 18:07 IST

Utensils Stand For Kitchen: आजकल घरों में ओपन किचन (Open Kitchen) का चलन बहुत बढ़ गया है, क्योंकि यह न केवल घर को बड़ा और मॉडर्न दिखाता है, लेकिन ओपन किचन की सबसे बड़ी चुनौती होती है सामान को व्यवस्थित और साफ-सुथरा रखना। अगर बर्तन सही ढंग से न रखे हों, तो पूरा किचन बिखरा हुआ नजर आता है। ऐसे में एक स्टाइलिश और सही बर्तन स्टैंड (Utensil Stand) आपकी मुश्किल आसान कर सकता है। ये स्टैंड न केवल स्टोरेज की समस्या को हल करते हैं, बल्कि आपकी किचन की दीवारों और स्लैब को एक लग्जरी लुक भी देते हैं। आइए जानते हैं ओपन किचन के लिए कुछ बर्तन स्टैंड के डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं।

वॉल-माउंटेड स्टील बर्तन रैक (Wall-Mounted Bartan Racks)

Wall-mounted steel utensil rack for open kitchens

ओपन किचन में जगह बचाने के लिए दीवार पर लगने वाले स्टेनलेस स्टील स्टैंड सबसे अच्छे होते हैं। इसमें प्लेट्स, कटोरियों और चम्मचों के लिए अलग-अलग सेक्शन बने होते हैं। ये स्लैब की जगह खाली रखते हैं, जिससे आपको काम करने के लिए अधिक जगह मिलती है। आजकल काले रंग के मैट फिनिश वाले स्टील स्टैंड बहुत ट्रेंड में हैं, जो सफेद या ग्रे रंग की किचन की दीवारों पर बहुत क्लासी लगते हैं।

इसे भी पढ़ें- ओपन किचन के साथ Wooden Partition के ये डिजाइन हर घर में लगते हैं क्लासी, कम स्पेस को इस तरह मैनेज कर सकती हैं आप

सिंक के ऊपर वाले बर्तन स्टैंड (Over-the-Sink Drying Bartan Racks)

Over-the-Sink Drying Bartan Racks

अगर आपकी किचन छोटी है, तो सिंक के ठीक ऊपर फिट होने वाले स्टैंड एक स्मार्ट चॉइस हैं। इन स्टैंड्स की खासियत यह होती है कि बर्तनों का सारा पानी सीधा सिंक में गिरता है। इसमें चाकू रखने के लिए अलग होल्डर और चॉपिंग बोर्ड के लिए अलग स्टैंड होता है। यह आपकी किचन को एक ऑर्गनाइज्ड और मॉडर्न वर्कस्टेशन जैसा लुक देता है।

टू-टियर बम्बू डिश ड्रेनर बर्तन स्टैंड (2-Tier Bamboo Dish Drainer Bartan Rack)

2-Tier Bamboo Dish Drainer Bartan Rack

अगर आप अपने किचन को ईको-फ्रेंडली या बोहो लुक देना चाहती हैं, तो लकड़ी या बम्बू के स्टैंड बेस्ट हैं। इससे किचन को वार्म और नेचुरल लुक मिलेगा। यह फोल्डेबल होते हैं और देखने में बहुत महंगे और एस्थेटिक लगते हैं।

पुल-आउट बास्केट ऑर्गनाइजर बर्तन स्टैंड (Pull-out Basket Bartan Stand)

Pull-out Basket Bartan Stand

अगर आप चाहते हैं कि बर्तन बाहर तो रहें पर थोड़े सलीके से, तो स्लीक वायर बास्केट का उपयोग करें। आजकल Rose Gold या Copper फिनिश वाले वायर स्टैंड बहुत पॉपुलर हैं। इनमें केवल वही बर्तन रखें जो देखने में सुंदर हों, जैसे सिरेमिक प्लेट्स या कांच के गिलास।

कॉर्नर बर्तन स्टैंड (Corner Spice & Plate Rack)

corner rack stand

किचन के कोनों का अक्सर इस्तेमाल नहीं हो पाता। एक 3-लेयर वाला कॉर्नर स्टैंड न केवल जगह बचाता है बल्कि खाली कोनों को एक डेकोरेटिव टच भी देता है।

इसे भी पढ़ें- Small Open Kitchen को  बड़ा  दिखाने के स्मार्ट आइडियाज, 10 टिप्स जो बदल देंगे पूरा लुक

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
ओपन किचन के लिए कैसा बर्तन स्टैंड लगा सकते हैं?
ओपन किचन में आप अलग-अलग डिजाइन के स्टैंड लगा सकती हैं। इसमें वॉल-माउंटेड स्टील बर्तन रैक बेस्ट है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।