
Open Kitchen Organize Karne Ke Tips: आजकल ओपन किचन का ट्रेंड काफी चल रहा है, मगर अधिकतर घरों में ओपन किचन बहुत ही छोटी सी जगह में होता है। कई बार तो छोटी स्पेस होने के कारण सामान भी फैला-फैला नजर आता है। हालांकि ओपन किचन बनवाते वक्त छोटी -छोटी बातों का अगर ध्यान रख लिया जाए, तो आपका किचन ज्यादा ऑर्गेनाइज्ड और बड़ा नजर आएगा। आज हम आपको कुछ ऐसे ही इंटीरियर के हैक्स बताएंगे, जो आपकी छोटी ओपन किचन को बड़ा बना देंगे।
अगर आप ओपन किचन बनवा रही हैं, तो आपको एल शेप की जगह यू शेप का चुनाव करना चाहिए। यू शेफ वाले ओपन किचन में आपको 3 प्लैटफॉर्म मिलेंगे। इनमें से एक में आप गैस स्टोव, एक पर सिंक और एक प्लैटफॉर्म को आइलैंड की तरह यूज कर सकती हैं। इस तरह से आपको छोटे से किचन में सामान ऑर्गेनाइज करने के लिए ज्यादा सी जगह मिल जाएगी।
अगर ओपन किचन बहुत ही कम स्पेस वाली है, तो बेस्ट होगा कि आप हैंगिंग ऑर्गेनाइजर्स और कैबिनेट्स को इंस्टॉल करवाएं। इससे आप सारे सामन को अच्छे से रख पाएंगी और किचन क्लटर नहीं लगेगा। साथ ही हैंगिंग ऑर्गेनाइजर्स वॉल पर ही इस्टॉल हो जाएंगे, जिससे किचन की फ्लोर खाली रहेगी।

मॉडयूलर किचन का ट्रेंड तो काफी पुराना है, मगर अब आपको मॉड्यूलर ड्रॉवर्स में भी बहुत सारे ऑप्शन मिल जाएंगे। आप अपनी सुविधा और सामान के हिसाब से इन ड्रॉवर्स को बनवा सकती हैं। इससे आपके किचन में स्पेस भी बनी रहेगी और सामान को उठाना-रखना भी आसान हो जाएगा।
अगर ओपन किचन बहुत छोटा है तो आप किचन एप्लाइंसेस को फर्नीचर में ही इंटीग्रेट करवा सकती हैं। जैसे फ्रिज, माइक्रोवेव, डिशवॉशर और मिक्सर ग्राइंडर को आप अपने मॉड्यूलर फर्नीचर में ही इंटीग्रेट करा सकती हैं। ऐसा करने से जगी भी बचती है, किचन सुदंर और आर्गेनाइज्ड भी लगता है।
यह भी पढ़ें- ओपन किचन के लिए स्टाइलिश शेल्फ कवर डिजाइंस, जो आपके Kitchen Storage को देंगे नया और खूबसूरत लुक

अगर आप प्लैटफॉर्म स्टोरेज बनवा रही हैं, तो उसे एडजस्टेबल और और वर्टिकल बनवाएं। ऐसा करने से किचन का लुक स्पेशियस लगता है। आप छोटे के साथ-साथ इन कैबिनेट्स में बड़ा सामना भी रख सकती हैं।
आप किचन में ओपन शेल्फ्स बनवाएं। इससे भी किचन स्पेशियस लगता हैं। इस बात का ध्यान रखें कि इस शेल्फ्स को बहुत डीप स्टोरेज के लिए न बनवाएं, बल्कि आप इसमें ग्लास की क्रॉकरी रख सकती हैं। किचन के मसालों को भी इन शेल्फ्स में रखा जा सकता है।
-1776263435179.jpg)
जितना हो सके लाइट कलर्स का चुनाव करें। लाइट कलर्स स्पेस को बड़ा दर्शाते हैं, वहीं गहरे रंग जगह को भरा-भरा दिखाते हैं। ऐसे में आप बेज, व्हाइट, आइस ब्लू, बेबे पिंक, पाउडर ब्लू कलर्स का चुनाव कर सकती हैं।
किचन में टेबल्स की जरूरत तो पड़ती ही है, मगर जब किचन छोटा है, तो कनवर्टेड टेबल्स का प्रयोग करना चाहिए। खासतौर पर अगर आपके पास सामान रखने के लिए किचन में कोई आइलैंड नहीं है। अमतौर पर ऐसा आप एल-शेप किचन में करवा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Small Kitchen के लिए बेस्ट हैं ये Hanging Cabinet, मिनट में बना देंगे किचन को सुपर स्पेशियस
-1776263451713.jpg)
किचन में जितना हो सके उतना ब्राइट लाइट्स का प्रयोग करना चाहिए। सेंटर लाइट के साथ-साथ आपको वॉल लाइट्स भी लगवानी चाहिए। ऐसा करने से न केवल आपको किचन में रखा हर सामान अच्छी तरह से दिखेगा, बल्कि आपकी किचन भी बड़ी नजर आएगी।
ओपन किचन के साथ आपको ओपन डायनिंग एरिया भी रखना चाहिए। आप चाहे तो किचन के एक आइलैंड को डाइनिंग टेबल की तरह यूज कर सकती हैं। इसके साथ आप 2 हाइट वाली चेयर रखकर पूरा डाइनिंग जैसा इंतजाम कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- ओपन किचन के साथ अटैच Dining Area के ये मॉडर्न डिजाइन्स घर को देंगे बड़ा लुक, कम बजट में लग्जरी दिखेगा आपका घर

तो अगर आपकी ओपन किचन में भी कम स्पेस है, तो उसे बड़ा और ऑर्गेनाइज दिखाने के लिए आपको ऊपर बताए गए टिप्स को अपनाना चाहिए। यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।