जून का महीना शुरू हो चुका है और इसके साथ ही अब घर-घर में आपको आम का अचार बनते ही देखने को मिल जाएगा। आम के अचार की महक से ही मुंह में पानी आ जाता है। इस अचार को बच्चे से बड़ा हर कोई खाना पसंद करता है। आम का अचार हर कोई अलग-अलग तरीके से बनाता है। वहीं इसको कोई पराठों के साथ तो कोई पूड़ी के साथ खाना पसंद करता है। यह तो रही आम के अचार के खाने और स्वाद की बात अब आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि उनके हाथ से बना अचार बहुत जल्दी खराब हो जाता है। सही ढंग से अचार बनाने के बावजूद भी उसपर फफूंद लगने लगती है। ऐसे में अचार बनाते समय जो सबसे जरूरी चीज होती है वो आम होता है।
बाजार में अचार का आम अलग मिलता है, उसी से बना हुआ अचार स्वादिष्ट लगता है और वो सालों तक खराब भी नहीं होता है। ऐसे में अचार बनाने के साथ आपको आम की भी पहचान होना बेहद जरूरी होता है। इससे आपका अचार स्वाद में भी अच्छा बनेगा और वो सड़ने से भी बच जाएगा। यदि आपको भी आम खरीदने की पहचान नहीं है, तो आज हम आपको इस आर्टिकल में अचार के लिए आम खरीदते वक्त आपको किन जरूरी बातों का ख्याल रखना है। इसके बारे में बताने जा रहे हैं।
आप भी अचार के लिए आम खरीदने जा रही हैं, तो नीचे बताई गई इन बातों का जरूर ध्यान रखें।
हमेशा अचार बनाने के लिए गूदेदार आम का चुनाव करना चाहिए। ऐसे आम का अचार खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है। ऐसे में आप अचार बनाने के लिए तोतापुरी और कलमी कच्चे आम को खरीदें।
यदि आप अचार को टेस्टी बनाना चाहती हैं, तो उसके लिए अचार वाला आम रेशेदार होना चाहिए। ऐसे आम का अचार ज्यादा दिन तक खराब भी नहीं होता है।
ये भी पढ़ें: आधा किलो आम से सिर्फ 4 मिनट में तैयार करें अचार, यह रही शेफ पंकज की वायरल रेसिपी
आप जब भी बाजार से अचार खरीदने जाएं तो आम का छिलका जरूर चेक करें। हमेशा मोटे और सख्त छिलके वाले आम को खरीदें। ऐसे आम खट्टे होते हैं और इनसे बना हुआ अचार सड़ता भी नहीं है। मुलायम छिलके वाले आम का अचार जल्दी खराब होता है।
अचार बनाने के लिए आम हमेशा बड़े साइज का होना चाहिए। ऐसे आम अचार बनाने के लिए बेस्ट रहते हैं। दरअसल इनमें गूदा काफी होता है और इन आम का अचार खराब भी नहीं होता है।
ये भी पढ़ें: आम का अचार नहीं होगा खराब, लंबे समय तक चलाने के लिए अपनाएं ये ट्रिक
आम का अचार बनाने के लिए आम खरीदते वक्त आम की महक जरूर सूंघे। अचार के लिए कच्चे आम से खट्टी खुशबू आती है। जबकि आम यदि पका हुआ होगा तो उसमें से मीठी महक आएगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।