कहते हैं हमारी संस्कृति और रीति-रिवाज ही हमें अपनी जड़ों से जोड़कर रखते हैं। दुनिया में इतने देश, जनजाति और धर्म हैं, और सभी की अपने अलग ट्रेडिशन्स हैं। इन परंपराओं में कुछ तो बेहद अजीब हैं, जिन्हें सुनकर ही आप दंग रह जाएंगी। हालांकि हर किसी के लिए सब कुछ पसंद करना असंभव है। सिविलाइजेशन के बाद हम सभी ने एक लंबा सफर तय किया, मगर फिर भी कुछ ऐसे लोग है, कुछ समुदाय हैं जो सदियों पुरानी परंपराओं से आज भी चिपके हुए हैं। इनमें से कुछ परंपराओं को सुनकर अजीब लगता है, तो किसी का मतलब समझ में आ पाना नामुमकिन है। आइए आप भी जानें ऐसी कुछ परंपराओं के बारे में।
पोल्ट्राबेंड, जर्मन
आपको गुड लक कहने के लिए कोई अगर आपके घर में तोड़फोड़ कर दे तो आपको कैसा लगेगा? आम आदमी, खासकर की महिलाएं तो एकदम गुस्से में आ जाएंगी। लेकिन जर्मनी में यह एक बरसों पुरानी प्रथा है, तो चली आ रही है। यह खासकर की शादीशुदा जोड़े के साथ की जाती है। शादी से एक दिन पहले सभी मेहमान क्रॉकरीज, बर्तन आदि तोड़ते हैं और शादी के बाद दुल्हा-दुल्हन को यह मिलकर साफ करना होता है। इसे यूं देखें कि यह प्रथा दोनों को शादी के बाद आने वाली तमाम समस्याओं को मिलकर सामना करने के लिए प्रेरित करती है।
नो सॉल्ट शेकर, इजिप्ट
अगर आपक कभी घूमने इजिप्ट जाएं और वहां किसी के घर मेहमान के रूप में जाना पड़ जाए, तो टेबल पर रखा खाना चुपचाप खा लें। खाने में नमक कम लगे तो गलती से भी किसी इजिप्शन फैमिली से नमक की मांग न करें। ऐसा करना वहां होस्ट का अपमान करना होता है। अगर टेबल पर सॉल्ट या पेपर शेकर्स न हों, तो उसकी मांग न करें। आपको होस्ट को यह बहुत खराब लग सकता है। वहीं अगर आपका पानी का ग्लास खाली हो गया है, तो उसके लिए भी न कहें। इजिप्ट में खुद ही पानी का ग्लास रिफिल कर दिया जाता है।
इसे भी पढ़ें :अपने वेकेशन के हिसाब से ही चुनें अपने जूते
नूडल स्लरपिंग, जापान/चीन
अगर आप जापान या चीन के किसी रेस्तरां जाएं और वहां नूडल्स खा रही हैं, तो एक बाद का ध्यान रखें कि नूडल खाते समय आवाज जरूर निकालें। यह थोड़ा अजीब लग सकता है, क्योंकि दूसरे देशों जैसे अमेरिका आदि में खाना खाते समय आवाज करना रूड माना जाता है, मगर जापान या चीन में इसे अच्छा माना जाता है। जापान या चीन के लोग मानते हैं कि ऐसा करने से खाने का स्वाद बेहतर तरीके से आता है और आपके होस्ट को इससे पता चलता है कि खाना स्वादिष्ट है। यह उनके लिए सेटिसफाइंग होता है,इसलिए अगर कभी जापान में किसी रेस्तरां में बैठें तो सुड़ुप-सुड़ुप कर नूडल्स जरूर खाएं।
इसे भी पढ़ें :Travel Tips: विदेश में नहीं बल्कि भारत में मौजूद है दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप
नो टिप्पिंग, साउथ कोरिया
अगर मैं किसी रेस्तरां या कैफे में जाऊं तो खाना खाने के बाद वेटर या सर्व करने वाले को टिप जरूर देती हूं। उन्हें धन्यवाद कहने के लिए ऐसा तरीका कई सारे लोग अपनाते होंगे। मगर कहते हैं कि साउथ कोरिया में टिप देना इंसल्टिंग होता है। फूड इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को उचित वेतन मिलता है और उन्हें अपने काम पर बहुत गर्व होता है, इसलिए यह उनके लिए अपमानजनक हो सकता है। जापान, चीन और इटली सहित कई अन्य देश ऐसे हैं जहां टिप देने की मनाही है। अपना खाना खाइए, वेटर को शुक्रिया कहिए, बस!
वाइफ कैरीइंग कॉन्टेस्ट, फिनलैंड
आपने 'दम लगा के हईशा' तो देखी होगी, जिसमें एक प्रतियोगिता होती है। पति को अपनी पीठ पर पत्नी को बैठाकर दौड़ना होता है। ठीक ऐसा ही एक कॉन्टेस्ट फिनलैंड में बरसों से चला आ रहा है। इसमें भी पति, पत्नी को पीठ पर लेकर दौड़ता है। इस चैंपियनशिप का उद्देश्य यह होता है कि दोनों को एक-दूसरे का महत्व सिखाया जा सके। दोनों ही एक-दूसरे के बिना अधूरे हैं और दोनों किस तरह साथ मिलकर हर कठिनाई को पार कर सकते हैं, यह चैंपियनशिप इसलिए की जाती है।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसे अन्य आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ।
Recommended Video
Image credit : freepik images
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों