हम अक्सर विदेश घूमने की बात करते हैं तो यूरोप, अमेरिका, कनाडा आदि की याद आती है। या फिर बजट ट्रैवल में कहीं जाना हो तो बाली, थाईलैंड आदि की याद आती है, लेकिन दुनिया के कई शहर और जगहें ऐसी भी हैं जहां के बारे में सुनकर ही आप चौंक जाएंगे। ऐसे शहर जहां लोग चरम परिस्थितियों में रहते हैं और वहां जाना भी बहुत अलग अनुभव देता है।
पिछली बार हमने आपको दुनिया के सबसे ठंडे शहर के बारे में बताया था। आज हम आपको बताने जा रहे हैं दुनिया के सबसे सूखे शहर के बारे में। ये शहर ऐसी जगह पर बसा है जहां से दुनिया की सबसे लंबी नदी यानी नील नदी बहती है फिर भी यहां के लोगों को पानी की समस्या झेलनी पड़ती है। पर इसका मतलब ये नहीं कि ये शहर खूबसूरत नहीं। यहां सबसे अनोखे टूरिस्ट स्पॉट पाए जाते हैं और यहां कई आलीशान रिजॉर्ट भी हैं। ये जगह ट्रैवलर्स को काफी पसंद आती है। हम बात कर रहे हैं मिस्र के शहर आस्वान की।
इसे जरूर पढ़ें- Travel Tips: इन 5 खूबसूरत राजस्थानी हवेली होटल में जाना आपको भी आएगा पसंद
यहां आखिरी बार ठीक-ठाक बारिश 2006 में हुई थी। सालाना बारिश का एवरेज 0.5mm से भी कम है। अब खुद ही सोचिए कि अगर भारत में ऐसे मॉनसून न आए तो क्या होगा। इतनी कम बारिश में कैसे गुजारा होगा। फिर भी यहां लोग स्थाई निवास करते हैं। वैसे तो ऐसी जगह भी हैं जहां बारिश हज़ारों साल से नहीं हुई, लेकिन वहां न तो आप घूम पाएंगे न ही कोई रह पाएगा। सबसे सूखा शहर तो आस्वान ही है। आस्वान में बड़ा डैम 1970 में बनाया गया और उसके बाद ही इस शहर का विकास हुआ। उसके पहले लोग मीलों दूर चलकर नदी से पानी लेकर आते थे।
यहां 4000 साल से भी ज्यादा पुरानी सभ्यता का अहसास होगा। आस्वान के थोड़ी ही दूर है लक्सर जहां पौराणिक कथाओं को जिया जा सकता है। Tomb of the Nobles अस्वान की सबसे महत्वपूर्ण जगह है। यहां पर 4000 साल से भी ज्यादा पुरानी पेंटिंग और कब्रें हैं। इसे देखने दुनिया भर से लोग आते रहते हैं। इसी के साथ, Philae temple जो 2500 साल पुराना मंदिर है वहां भी लोगों की रुचि रहती है।
इस शहर में कई बेस्ट रिजॉर्ट हैं। यहां एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए भी काफी स्कोप है। यहां कई टूरिस्ट स्पॉट UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट हैं।
ऐसा नहीं है कि यहां पानी की कमी है तो घूमने जाने वालों को दिक्कत होगी। ये शहर अपने आप में बहुत अनोखा है और यहां जाने वालों को कोई दिक्कत नहीं होगी। उन्हें तो और ज्यादा आनंद आएगा। इसे बेस्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन कहा जा सकता है अगर आप इतिहास में रुचि रखते हैं। हां, यहां गर्मी के मौसम में जाने के बारे में न सोचिएगा। वैसे तो साल भर गर्मी जैसा मौसम ही रहता है पर मिस्र की गर्मियां काफी परेशान कर सकती हैं। इसलिए ये ध्यान रखिएगा कि यहां ट्रिप प्लान करने से पहले मौसम का पता लगा लिया जाए।
इसे जरूर पढ़ें- कुछ खास है महाबलेश्वर की बारिश, यहां घूमने जाएं तो इन जगहों को देखना न भूलें
अगर यहां ट्रिप प्लान करनी है तो कम से कम 8 दिन का टूर करिए। यहां जाने के साथ-साथ लक्सर, कायरो भी घूमिए। हां, ये बाली या थाईलैंड जैसी विदेशी डेस्टिनेशन से महंगा पड़ेगा, लेकिन ये यूरोप और अमेरिका की ट्रिप से सस्ता भी हो सकता है। साथ ही साथ, आपको किसी अलग जगह घूमने का आनंद मिलेगा। यहां टूरिस्ट की भीड़ नहीं बल्कि ट्रैवलर्स का आनंद मिलेगा।
ये शहर टूरिस्ट डेस्टिनेशन कायरो (Cairo) से बहुत ज्यादा दूर नहीं है। कायरो घूमने कई भारतीय जाते हैं। अगर कोई मिस्र ट्रिप प्लान हो रही है तो यहां जा सकते हैं। यहां मिस्र के स्थानीय भोजन का स्वाद भी चखा जा सकता है। एडवेंचर के शौकीन भी इस शहर में घूमने जा सकते हैं। यकीनन ये एक अलग अनुभव होगा।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।