herzindagi
image

Best Places Near Jhansi: वीकेंड में झांसी के आसपास में स्थित इन शानदार जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट

Weekend Trip Near Jhansi: अगर आप भी झांसी में घूम-घूमकर बोर हो गए हैं, तो शहर से करीब 150 किमी के आसपास में स्थित इन शानदार जगहों को वीकेंड में डेस्टिनेशन पॉइंट बना सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-04-05, 08:28 IST

Best Places Near Jhansi Within 150 kms: उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित झांसी एक प्रमुख और ऐतिहासिक शहर माना जाता है। झांसी को बुंदेलखंड का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है।

साल 1857 के विद्रोह में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने वाली झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के नाम से प्रसिद्ध झांसी को पूरे भारत में एक प्रसिद्ध शहर माना जाता है। इसलिए यहां हर महीने देश के हर कोने से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।

झांसी में घूमने की बात होती है, तो झांसी फोर्ट, रानी महल और बरुआ सागर जैसी कुछ चुनिंदा जगहें ही मौजूद हैं। कई बार पर्यटक इन जगहों पर घूमकर बोर भी हो जाते हैं, इसलिए कई पर्यटक आसपास में स्थित कुछ शानदार जगहों की तलाश करते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको झांसी से करीब 150 किमी के आसपास में स्थित कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप वीकेंड में डेस्टिनेशन पॉइंट बना सकते हैं।

ओरछा (Orchha Best Places)

Orchha Best Places

झांसी के आसपास में किसी शानदार और ऐतिहासिक जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले ओरछा घूमने का ही जिक्र करते हैं। ओरछा, मध्य प्रदेश में स्थित एक ऐतिहासिक शहर है, जो बेतवा नदी के किनारे स्थित है। इस शहर की स्थापना 16 वीं शताब्दी में हुई थी।

ओरछा में ऐसे कई महल, फोर्ट, भवन और मंदिर स्थित हैं, जो सैलानियों को खूब आकर्षित करते हैं। जैसे- ओरछा किला, राम राजा मंदिर, जहांगीर महल, चतुर्भुज मंदिर। ओरछा शहर रिवर राफ्टिंग के लिए भी जाना जाता है। यहां अप्रैल की भीषण गर्मी में बेतवा नदी के ठंडे-ठंडे पानी में रिवर राफ्टिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

  • दूरी- झांसी से ओरछा की दूरी सिर्फ 18 किमी है।

इसे भी पढ़ें: Sangla Trip: गर्मी में दिल्ली से 3 दिन के लिए सांगला घूमने का प्लान ऐसे बनाएं, सफर होगा मजेदार

शिवपुरी (Why Shivpuri Is So Famous)

Why Shivpuri Is So Famous

अगर आप अप्रैल-जून में पड़ने वाली झांसी की भीषण गर्मी में परेशान होने लगते हैं और ठंडी जगहों पर घूमने का प्लान बनाते हैं, तो फिर आपको शिवपुरी की हसीन वादियों में पहुंच जाना चाहिए। शिवपुरी मध्य प्रदेश का एक खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशन है।

शिवपुरी अपने शांत वातावरण के साथ-साथ ठंडी-ठंडी हवाओं के लिए जाना जाता है। शिवपुरी में आप माधव राष्ट्रीय उद्यान, सांख्य सागर झील, करेरा पक्षी अभयारण्य और सुल्तान गढ़ जैसी मनमोहक जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। शिवपुरी में आप एडवेंचर एक्टिविटी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

  • दूरी-झांसी से शिवपुरी की दूरी करीब 97 किमी है।

ग्वालियर (Gwalior Best Places To Visit) 

Gwalior Best Places To Visit 

मध्य प्रदेश की सबसे खूबसूरत और ऐतिहासिक जगह घूमने की बात होती है, तो ग्वालियर शहर का  नाम जरूर लिया जाता है। ग्वालियर को इतिहास, संस्कृति और स्थापत्य कला का केंद्र भी माना जाता है। यहां देश के हर कोने से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।

ग्वालियर में ऐसी कई जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे-ग्वालियर किला, जय विलास पैलेस, तानसेन का मकबरा और गुजरी महल। ग्वालियर में आप इन ऐतिहासिक जगहों को एक्सप्लोर करने के साथ-साथ लजीज स्थानीय और स्ट्रीट फूडस का स्वाद चख सकते हैं।

  • दूरी-झांसी से ग्वालियर की दूरी करीब 101 किमी है।

इसे भी पढ़ें: Bhopal To Hanumantiya Island: गर्मी में भोपाल से हनुवंतिया टापू के लिए बनाएं रोड ट्रिप, सफर में इन जगहों को एक्सप्लोर करना न भूलें

छतरपुर (Why Chhatarpur Is So Famous)

Why Chhatarpur Is So Famous

मध्य प्रदेश में स्थित छतरपुर, एक ऐतिहासिक और विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। इस शहर की स्थापना साल 1785 में हुई थी। कहा जाता है कि इस शहर का नाम बुंदेलखंड के स्वतंत्रता सेनानी छत्रसाल के नाम पर रखा गया है।

छतरपुर, भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में खजुराहो मंदिर समूह के लिए प्रसिद्ध है जो यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में भी शामिल है। यहां आप खजुराहो मंदिर समूह के अलावा,  जटाशंकर मंदिर और पन्ना नेशनल पार्क जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।  

  • दूरी-झांसी से छतरपुर की दूरी करीब 131 किमी है।


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
[email protected],indiaheritagetravel

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।