Top Searched Food on Google in 2023: साल 2023 में इन फूड्स को गूगल पर किया गया सबसे ज्यादा सर्च

यह साल खत्म होने वाला है। ऐसे में क्यों न हम पूरे साल का रिविजन करें और जानें कि इस साल गूगल पर लोगों ने खाने-पीने से जुड़ी किन चीजों को सर्च किया है। 

top searched food on google in year

बस एक महीना और फिर नए साल में हम सभी कदम रखेंगे। सोचा भी नहीं था कि यह साल इतनी जल्दी चला जाएगा। हमने इस साल अपने फेवरेट बॉलीवुड की शादियां देखीं। शानदार फिल्मों ने हमारा मनोरंजन किया। खेल के क्षेत्र में भले ही वर्ल्ड कप हमारे हाथ से निकल गया, लेकिन सिर ऊंचा हुआ। हमारी क्रिकेट टीम ने यह दिखला दिया कि हममें जोश और उत्साह की कोई कमी नहीं है। फिर खेल में तो हार और जीत आम बात है। हमने फैशन की दुनिया में भी नए-नए ट्रेंड्स देखे।

ऐसे में खाने-पीने से एक भारतीय को कैसे पीछे रखा जा सकता है? हर साल की तरह इस बार भी बहुत कुछ नया देखा। खाने के मामले में नए ट्रेंड्स देखे और अपनी कई इंडियन डिशेज को दुनियाभर में अव्वल नंबर पर आते देखा। आज चलिए जानते हैं कि इस साल गूगल पर किन फूड्स का बोलबाला रहा। सबसे ज्यादा सर्च किए गए फूड आइटम्स क्या रहे।

मिलेट्स

most searched food millets

यह साल मिलेट्स का रहा। बजट से लेकर सेलिब्रिटीज की शादियों तक में इसने अपनी जादूगरी दिखाई। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने मिलेट्स को श्री अन्न कहा था। मिलेट्स स्वास्थ्य के लिए भी एक हेल्दी चॉइस है और कई सेलिब्रिटीज ने भी इसे अपने आहार में शामिल किया। मिलेट्स को तरह-तरह से खाने में उपयोग किया जा सकता है। बाजरे की रोटी, बाजरे का पराठा और रागी का हलवा आदि जैसी डिशेज बनाई जा सकती हैं।

एवोकाडो

इस अमेरिकी फल ने इस एक साल में डाइट की दुनिया में काफी धूम मचाई। आपने एवोकाडो टोस्ट के बारे में तो सुना ही होगा? इसमें हेल्दी और बेनिफिशियल फैट्स होते हैं, जो वेट लॉस में मदद करते हैं। इसके अलावा भी इस फ्रूट में कई सारे पोषक तत्व होते हैं और यह फल इन्हीं गुणों की वजह से बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: साल 2023 में पानी पुरी से लेकर भेलपुरी तक इन पॉपुलर फूड्स को किया गया खूब पसंद, देखें लिस्ट

मटन रोगन जोश

most searched food mutton rogan josh

क्या आप एक नॉन वेजिटेरियन हैं? आपकी तरह कई सारे लोगों ने इस साल गूगल पर मटन रोगन जोश को सर्च किया है। यह एक कश्मीरी व्यंजन है, जिसे खूब पसंद किया जाता है। इसे आमतौर पर चावल या नान के साथ खाया जाता है। इसे बनाने के लिए मसालेदार ग्रेवी तैयार की जाती है, जिसमें मटन को भूनकर तैयार किया जाता है।

काठी रोल्स

क्विक स्नैक के रूप में रोल्स हमेशा से ही पसंद किए जाते रहे हैं। इस साल भी इन्हें गूगल पर काफी लोगों ने सर्च किया था। मैदे की पतली रोटी के ऊपर फ्राइड सब्जियों और चिकन के टुकड़े और सॉस मिलाकर इसे तैयार किया जाता है। दिल्ली के कई एरिया में आप जबरदस्त काठी रोल्स का मजा ले सकते हैं। ऑथेंटिक काठी रोल्स के लिए आप चितरंजन पार्क को एक्स्प्लोर कर सकते हैं।

मोमोज

यह एक ऐसा स्नैक है जो शायद कभी भी ट्रेंड से बाहर नहीं होगा। इस साल हमने मोमोज के कोरियन वर्जन काफी देखे। के-पॉप और ड्रामा के क्रेज के बाद लोगों में कोरियन फूड का क्रेज बढ़ा। वहीं, मोमोज से मिलते-जुलते मांडू (कोरियन मांडू की रेसिपी) को भी पसंद किया जाने लगा।

सांभर

सांभर साउथ इंडिया में ही नहीं नॉर्थ इंडिया में भी डिशेज का साथ सर्व किया जाता है। इसके हर क्षेत्र में अलग-अलग वर्जन हैं। इस साल गूगल पर लोगों ने सांभर जैसी साइड डिश को भी खूब सर्च किया। इसका मतलब यह खाई भी खूब गई।

इसे भी पढ़ें: Google Year in Search 2023: साल 2023 में इन फूड्स का रहा ट्रेंड, आप भी जानें

चिकन 65

most searched food  chicken

चिकन की कोई भी डिश ले लीजिए, एक नॉन-वेज प्रेमी को सब पसंद आएगा। अगर ऐपेटाइजर की बात की जाए, तो चिकन से कई चीजें तैयार की जा सकती हैं। चिकन 65 भी एक स्वादिष्ट ऐपेटाइजर है, जिसे डीप फ्राई किया जाता है। इससे पहले चिकन को करी पत्ते, हरी मिर्च और तमाम मसालों में मैरिनेट किया जाता है।

इसके अलावा भी ऐसी कई डिशेज हैं जिन्हें गूगल पर इस साल खूब सर्च किया गया था। आपकी पसंदीदाद डिश इस लिस्ट में है या नहीं हमें जरूर बताएं। अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। आगे भी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP