herzindagi
best adventure and trekking places in maharashtra

Trekking Places in Maharastra: ये हैं महाराष्ट्र की टॉप एडवेंचर एंड ट्रेकिंग जगहें, इन्हें एक्सप्लोर करना जन्नत से कम नहीं

Adventure places in maharashtra: अगर आप भी मजेदार एडवेंचर ट्रिप के साथ ट्रेकिंग का बेहतरीन लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो फिर आपको दोस्तों के साथ महाराष्ट्र की इन जगहों पर पहुंच जाना चाहिए।   
Editorial
Updated:- 2024-05-27, 17:18 IST

Adventure and trekking places in maharashtra: महाराष्ट्र देश का एक प्रमुख राज्य होने साथ-साथ एक खूबसूरत पर्यटन केंद्र के रूप में भी पूरे विश्व भर में प्रसिद्ध है। 

महाराष्ट्र की खूबसूरती पूरे देश में इस कदर प्रचलित है कि इसे कई लोग 'गेटवे ऑफ द हार्ट ऑफ इंडिया' के नाम से भी जानते हैं। इस राज्य में स्थित विश्व प्रसिद्ध इमारत, महल, फोर्ट, गुफाएं और मंदिर हर दिन हजारों लोगों को आकर्षित करते हैं। 

महाराष्ट्र अपनी खूबसूरत और मनमोहक जगहों के साथ-साथ एक से एक बेहतरीन और अद्भुत एडवेंचर जगहों के लिए भी प्रसिद्ध माना जाता है। यहां स्थित एडवेंचर जगहों को एक्सप्लोर करने हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको महाराष्ट्र की कुछ टॉप एडवेंचर एंड ट्रेकिंग जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप भी दोस्तों के साथ मस्ती और धमाल करने के लिए पहुंच सकते हैं।

लोहागढ़ फोर्ट ट्रेक (Lohagad Fort Trek)

Lohagad Fort Trek

महाराष्ट्र में किसी शानदार हिल स्टेशन को एक्सप्लोर करने की बात होती है, तो लोनावला का जिक्र जरूर होता है। लोनावला करीब 20 किमी की दूरी पर स्थित लोहागढ़ फोर्ट और यहां पहुंचने के लिए ट्रेक सैलानियों के बीच काफी लोकप्रिय माना जाता है।

जी हां, समुद्र तल से करीब 3 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित लोहागढ़ फोर्ट तक पहुंचने के लिए घास के मैदान, छोटे-बड़े चट्टान और उबड़-खाबड़ ट्रेक के सफर से गुजरना पड़ता है। यह फोर्ट ट्रेकिंग ही नहीं, बल्कि प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत का भी काम करता है। फोर्ट की चोटी से आसपास का नजारा देखकर कोई ही पाना दिल हार बैठेगा। 

इसे भी पढ़ें: मानसून में ग्रेटर नोएडा के आसपास में स्थित इन शानदार जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट

कलसुबाई पीक (Kalsubai Peak)

Kalsubai Peak

महाराष्ट्र में स्थित सबसे शानदार और अद्भुत ट्रेक यानी पीक का नाम लिया जाता है, तो कलसुबाई शिखर ट्रेक का नाम सबसे ऊपर होता है। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित इस ट्रेक को एडवेंचर प्रेमियों के बीच जन्नत माना जाता है। कलसुबाई महाराष्ट्र की सबसे ऊंची चोटी है जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से 5,400 फीट है।

कलसुबाई पीक की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसे महाराष्ट्र का माउंट एवरेस्ट भी कहा जाता है। कलसुबाई की ट्रेकिंग बरी नामक एक गांव से शुरू होती और कलसुबाई पीक पर खत्म होती है। इस ट्रेकिंग की लम्बाई करीब 6.6 किमी है। मानसून में इस ट्रेकिंग की खूबसूरती चरम पर होती है, इसलिए यहां मानसून में हर दिन हजारों लोग पहुंचते हैं। आपको बता दें कि नवंबर से लेकर अप्रैल तक यहां नाइट कैंपिंग भी होता है।

सिंहगढ़ फोर्ट ट्रेक (Sinhagad Fort)

Sinhagad Fort

महाराष्ट्र का पुणे शहर कई अद्भुत और मनमोहक जगहों के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध माना जाता है। इस खूबसूरत शहर में स्थित सिंहगढ़ फोर्ट और फोर्ट तक पहुंचने के लिए ट्रेक अपनी खूबसूरती और मजेदार नजारों के लिए काफी लोकप्रिय है।

समुद्र तल से करीब 2 हजार फीट की ऊंचाई पर मौजूद सिंहगढ़ फोर्ट ट्रेकिंग पुणे के डोंजे गांव से शुरू होती है। इस ट्रेकिंग के दौरान एक से एक हसीन और अद्भुत दृश्यों को करीब से देख सकते हैं। मानसून में इस ट्रेकिंग का लुत्फ उठाने के लिए देश के हर कोने से पर्यटक पहुंचते हैं। मानसून में आपको हर तरफ हरियाली और वॉटरफॉल के अद्भुत दृश्य दिखाई देंगे।

इसे भी पढ़ें: Valley In India: गर्मियों में देश की इन वैली को एक्सप्लोर नहीं किया, तो फिर आपने कुछ नहीं घूमा

 


विकटगढ़ ट्रेक (Vikatgad Trek)

Vikatgad Trek

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में कर्जत से 19 किमी दूर स्थित विकटगढ़ फोर्ट एक ऐतिहासिक स्थल होने के साथ-साथ एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी है। विकटगढ़ जिस तरह ऐतिहासिक तथ्यों के लिए प्रसिद्ध है, ठीक उसी तरह यहां तक पहुंचने के लिए ट्रेकिंग भी सैलानियों के बीच खूब लोकप्रिय है।

छोटे-बड़े चट्टान, घर के मैदान और उबड़-खाबड़ ट्रेकिंग करते हुए विकटगढ़ फोर्ट पहुंचना किसी भी सैलानी के लिए एक मजेदार एक्टिविटी होती है। मानसून में विकटगढ़ ट्रेकिंग की खूबसूरती चरम पर होती है। इसलिए यहां मानसून हर दिन दर्जन से भी अधिक पर्यटक ट्रेकिंग करने के लिए पहुंचते हैं।       

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image-@sahyadrichi_bhatkanti,treksandtrails

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।