Jharkhand Travel: मानसून में झारखंड के इन टॉप वॉटरफॉल एक्सप्लोर नहीं किया तो फिर आपका घूमना है अधूरा

Top Waterfalls: अगर आप भी मानसून में झारखंड की असल खूबसूरती से रूबरू होने चाहते हैं, तो फिर आपको इन टॉप वॉटरफॉल का दीदार करने पहुंच जाना चाहिए।

 

best  waterfalls in jharkhand

Famous Waterfalls In Jharkhand: झारखंड देश का एक प्रमुख और खूबसूरत राज्य है। इस राज्य की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है यहां हर साल लाखों पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।

आजकल झारखंड सावन को लेकर खूब चर्चा में है, क्योंकि यहां स्थित देवघर शिव मंदिर का दर्शन करने और गंगा जल अर्पित करने लाखों भक्त पहुंच रहे हैं। मानसून में इस राज्य की खूबसूरती कमाल की लगती है, क्योंकि या राज्य चारो साइड से घने जंगलों और पहाड़ों से घिरा हुआ है।

झारखंड कई शानदार जगहों के साथ-साथ मनमोहक वॉटरफॉल के लिए ही जाना जाता है। इस राज्य में ऐसे कई वॉटरफॉल मौजूद हैं, जिन्हें मानसून में एक्सप्लोर करना किसी जन्नत से कम नहीं माना जाता है।

इस आर्टिकल में हम आपको झारखंड के कुछ टॉप वॉटरफॉल के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप भी मानसून में परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।

हुन्डरु वॉटरफॉल (Hundru Waterfall)

Hundru Waterfall

झारखंड में स्थित सबसे चर्चित और लोकप्रिय वॉटरफॉल का जिक्र होता है, तो कई लोग सबसे पहले हुन्डरु वॉटरफॉल ही पहुंचते हैं, जिसे कई लोग हुंडरू झरना के नाम से भी जानते हैं। यह वॉटरफॉल झारखंड की राजधानी रांची से करीब 45 किमी की दूरी है।

हुन्डरु वॉटरफॉल में जब 98 मीटर यानी करीब 322 फीट की ऊंचाई से जमीन पर पानी गिरता है, तो आसपास का नजारा सिर्फ और सिर्फ देखने का ही मन करता है। इस वॉटरफॉल के आसपास की हरियाली भी सैलानियों को खूब आकर्षित करती है। मानसून के समय यहां हर दिन पर्यटकों की भीड़ मौजूद रहती है। कई पर्यटक ओईस वॉटरफॉल के नीचे नहाते भी है।

इसे भी पढ़े:Jharkhand Travel: झारखंड के नकटा पहाड़ की खूबसूरती देख आप भी घूमने पर मजबूर हो जाएंगे

जोनहा वॉटरफॉल (Jonha Waterfall)

Jonha Waterfall

जोनहा वॉटरफॉल झारखंड का एक लोकप्रिय और चर्चित वॉटरफॉल है। इसे कई लोग गौतम धारा के नाम से भी जानते हैं, क्योंकि कई लोगों का मानना है कि भगवान गौतम बुद्ध ने यहां स्नान किया था। इस वॉटरफॉल को कई लोग झारखंड का छिपा हुआ खजाना भी मानते हैं।

जोनहा वॉटरफॉल में जब करीब 141 फीट की ऊंचाई से जमीन पर पानी गिरता है, तो आसपास का नजारा खूबसूरत दिखाई देता है। इस वॉटरफॉल के आसपास में स्थित छोटी-छोटी चट्टानें भी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती हैं, जब इन चट्टानों से पानी होकर गुजरता है। इस वॉटरफॉल के आसपास की हरियाली आपका मन मोह लेगी।

दशम वॉटरफॉल (Dassam Waterfall)

Dassam Waterfall

दशम वॉटरफॉल झारखंड का एक चर्चित झरना माना जाता है। यह वॉटरफॉल रांची-टाटा रोड पर स्थित तमारा गांव में स्थित है। दशम वॉटरफॉल कांची नदी पर स्थित है, जिसके चलते यह मानसून में हर दिन हजारों की संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।

दशम वॉटरफॉल करीब 144 फीट की ऊंचाई से पानी गिरता है, जो सैलानियों को खूब आकर्षित करता है। जगह सच में हिमालय की घाटियों जैसी ही लगती है। दशम जलप्रपात का पानी एकदम साफ रहता है। इसलिए यहां वीकेंड में कई लोग पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं। इस वॉटरफॉल के आसपास आप ट्रेकिंग और यादगार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े:झारखंड की इस एक जगह घूमना है बहुत खास, क्या आप भी गए हैं यहां?

लोध वॉटरफॉल (Lodh Waterfall)

Lodh Waterfall

झारखंड के सबसे ऊंचे वॉटरफॉल का जिक्र होता है, तो कई लोग सबसे पहले लोध वॉटरफॉल का ही नाम लेते हैं। यह खूबसूरत वॉटरफॉल रांची से करीब 120 किमी की दूरी पर लातेहार जिले के महुआडांड़ के पास मौजूद है। इसे प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है।

लोध वॉटरफॉल में करीब 300 फीट की ऊंचाई से पानी गिरता है। हरे-भरे जंगलों और पहाड़ियों से घिरा हुआ यह वॉटरफॉल कई लुभावने दृश्य प्रस्तुत करता है। इस वॉटरफॉल के आसपास में मौजूद जंगलों का प्रवासी पक्षियों का घर भी बोला जाता है। आसपास का इलाका मानसून ट्रेकिंग के लिए भी जाना जाता है।

हिरनी वॉटरफॉल (Hirni Waterfall)

Hirni Waterfall

हिरनी वॉटरफॉल भी झारखंड का एक लोकप्रिय पर्यटन केंद्र है। यह वॉटरफॉल रांची से करीब 80 किमी की दूरी पर हिरनी गांव में मौजूद है। गांव के नाम से ही इसे जाना जाता है।

हिरणी वॉटरफॉल की सबसे बड़ी खासियत है यहां की खूबसूरत वादिया, क्योंकि यह चारो साइड से घने जंगल और पहाड़ों से घिरा हुआ है। इस वॉटरफॉल से करीब 121 फीट की ऊंचाई से पानी गिरता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

[email protected],godigit.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP