herzindagi
image

लखनऊ के आसपास इन जादुई वाटरफॉल की सैर कर आएं, खूबसूरती देखकर मंत्रमुग्ध हो जाएंगे आप

Waterfalls Near Lucknow: लखनऊ वाले मानसून में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आसपास में स्थित इन शानदार और जादुई वॉटरफॉल को मस्ती पॉइंट बना सकते हैं। खूबसूरती देखकर आप भी झूम उठेंगे।
Editorial
Updated:- 2025-07-31, 11:31 IST

Waterfalls near lucknow for monsoon trip: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को कई लोग कबाब और नवाबों के शहर के नाम से जानते हैं। यह शहर अपनी खूबसूरती के साथ-साथ लजीज व्यंजनों के लिए खूब जाना जाता है। गोमती नदी के किनारे स्थित लखनऊ में कई शानदार और ऐतिहासिक जगहें मौजूद हैं, लेकिन जब मानसून में इस शहर में घूमने की बात होती है, तो ऐसी बहुत कम ही जगहें मौजूद हैं, जहां पर्यटक पहुंचते हैं। इसलिए कई लोग मानसून में लखनऊ के आसपास स्थित खूबसूरत जगहों की तलाश करते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको लखनऊ के आसपास में मौजूद कुछ ऐसे जादुई वॉटरफॉल के बारे में बताने जा रहें हैं, जहां रिमझिम बारिश में घूमने के बाद खुशी से झूम उठेंगे। इस वीकेंड आप भी पहुंच जाएं।

विंडम वॉटरफॉल

Wyndham Waterfalls

लखनऊ में आसपास में स्थित किसी शानदार और खूबसूरत वॉटरफॉल को एक्सप्लोर करने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले विंडम वॉटरफॉल ही पहुंचते हैं। विंडम को कई लोग विंधम फॉल के नाम से भी जानते हैं। यह खूबसूरत वॉटरफॉल उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में स्थित है।
विंध्य पर्वतमाला के बीच में स्थित विंडम वॉटरफॉल, मानसून में घूमने के लिए बेस्ट माना जाता है। यह वॉटरफॉल अपने शांत और प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी प्रसिद्ध है। वीकेंड में यहां सबसे अधिक संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इस वॉटरफॉल के आसपास की हरियाली भी पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है।

  • दूरी-लखनऊ से विंडम वॉटरफॉल की दूरी करीब 305 किमी है।
  • समय- जून से अगस्त महीना घूमने का बेस्ट समय  माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: मेरठ वालों के लिए बल्ले-बल्ले.! रिमझिम बारिश में 200 किमी के आसपास इन शानदार जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट

लखनिया वॉटरफॉल (Lakhaniya Waterfall)

Lakhaniya Waterfall

अगर आप वॉटरफॉल ट्रिप के लिए मिर्जापुर जा ही रहे हैं, तो सिर्फ विंडम वॉटरफॉल को ही नहीं, बल्कि लखनिया वॉटरफॉल को भी एक्सप्लोर करने पहुंच जाएं। मिर्जापुर के लतीफपुर गांव में स्थित लखनिया एक लोकप्रिय वॉटरफॉल है। यह लखनऊ का सबसे ऊंचा वॉटरफॉल है।
लखनिया एक ऐसा वॉटरफॉल है, जो हरी-भरी वादियों में घिरा हुआ है, जिसके चलते यहां मानसून में भारी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। यह वॉटरफॉल अपनी खूबसूरती के चलते छोटा उत्तराखंड और छोटा हिमाचल के नाम से भी प्रसिद्ध है। वीकेंड में यहां दूर-दूर से लोग पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं।

  • दूरी-लखनऊ से लखनिया वॉटरफॉल की दूरी करीब 310 किमी है।  
  • समय-जुलाई से अगस्त महीना घूमने का बेस्ट समय  माना जाता है।

राजदरी वॉटरफॉल (Rajdari Waterfall)

Rajdari Waterfall

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में स्थित राजदरी वॉटरफॉल, राज्य के सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय वॉटरफॉल्स में से एक है। यह वॉटरफॉल चंद्रप्रभा नदी पर बना है और चंद्रप्रभा वन्यजीव अभयारण्य के अंदर स्थित है।
राजदरी वॉटरफॉल में जब 65 फीट की ऊंचाई से पानी गिरता है, तो आसपास का नजारा देखते ही बनता है। मानसून में इसका पानी क्रिस्टल से भी साफ रहता है। अपनी खूबसूरती के चलते यह वॉटरफॉल 'पूर्वांचल का स्वर्ग' के नाम से भी प्रसिद्ध है। यह प्राकृतिक सुंदरता और मनोरम दृश्यों के लिए भी प्रसिद्ध है। मानसून में यहां दूर-दूर से पर्यटक पहुंचते हैं।

  • दूरी-लखनऊ से राजदरी वॉटरफॉल की दूरी करीब 392 किमी है।  
  • समय-जुलाई से अगस्त महीना घूमने का बेस्ट समय  माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: अगस्त में केरल की इन हसीन और खूबसूरत जगहों को बनाएं रोमांटिक डेस्टिनेशन, लम्हा जीवन भर याद रहेगा

टांडा वॉटरफॉल (Tenda Waterfall)

Tenda Waterfall

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में स्थित टांडा वॉटरफॉल खूबसूरत वॉटरफॉल्स में से एक है।  यह मुख्य शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित है। यह वॉटरफॉल अपने शांत और प्राकृतिक सुंदरता के लिए सबसे अधिक जाना जाता है।
टांडा वॉटरफॉल में जब बारिश के मौसम में चट्टानों से होते हुए पानी गिरता है, तो आसपास का नजारा देखते ही बनता है। मानसून में इस वॉटरफॉल के आसपास हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है। यह वॉटरफॉल आसपास के इलाकों में पिकनिक स्पॉट के लिए भी जाना जाता है। यहां लखनऊ से लेकर वाराणसी और कानपुर से भी पर्यटक पहुंचते हैं।

  • दूरी- लखनऊ से टांडा वॉटरफॉल की दूरी करीब 301 किमी है।    
  • समय-जुलाई से अगस्त महीना घूमने का बेस्ट समय  माना जाता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image@tripoto,dilliwalatraveler

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।