herzindagi
top  underrated destinations in india plan

भारत की इन Underrated जगहों पर कर सकते हैं 10 हजार में ट्रिप प्लान, बस ध्यान रखें ये 5 बातें

अगर आप किसी ऐसी जगह पर ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, जहां भीड़ भी कम हो और नजारा भी सुंदर हो, तो आपको अंडररेटेड जगहों पर जाने का प्लान बनाना चाहिए।   
Editorial
Updated:- 2024-11-30, 17:41 IST

देश में ऐसी कई जगहें है, जो सुंदरता में किसी से कम नहीं। लेकिन, फिर भी यहां ज्यादा लोग नहीं नहीं आते। ऐसा इसलिए, क्योंकि इन जगहों बारे में अभी बहुत कम लोग जानते हैं। अगर आप भी ऐसी जगहों पर घूमना जाना चाहते हैं, जो अंडररेटेड है लेकिन खूबसूरत है, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

डूंगरपुर, राजस्थान

 kila

राजस्थान में अक्सर लोगों को जयपुर और उदयपुर जैसी जगहों पर जाना पसंद होता है। इन जगहों पर पर्यटकों की भीड़ भी हर दिन देखने को मिलती है। आप किसी भी किले या किसी भी लोकेशन पर चले जाएं, आपको हर जगह टिकट खरीदने के लिए लंबी लाइन में लगना पड़ेगा। लेकिन डूंगरपुर में ऐसा नहीं है। यह ऐसी जगह है, जो खूबसूरत होने के साथ-साथ आपके ट्रिप को भी यादगार बना देगी। डूंगरपुर के महल, विशेषकर आनंद महल और रघुनाथ महल अपनी खूबसूरती के लिए पूरे देश में फेमस हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dungarpur blog™ (@dungarpur_blog)

महल की वास्तुकला और भव्यता को आप अपने दिल से निकाल नहीं पाएंगे। यहां आप आसानी से 10 हजार में अकेले ट्रिप प्लान कर सकते हैं। बस ध्यान रखें कि यात्रा की शुरुआत आप ट्रेन से करें। ट्रेन के स्लीपर कोच से यात्रा करने पर आपको टिकट पर ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा। आप यहां 2 दिन और 1 रात का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। यह राजस्थान में घूमने के लिए अच्छी जगहों में से एक है।

  • घूमने के लिए अच्छी जगह- यहां आप सांची का मठ, जगमंदिर, डूंगरपुर किला और स्थानीय संस्कृति और परंपराएं देखने और समझने के लिए बाजारों का भ्रमण कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- दोस्तों के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, आप भी बनाएं प्लान

कोल्हापुर, महाराष्ट्र

kolkapur

अगर महाराष्ट्र की बात आती है, तो सबसे पहले दिमाग में मुंबई, नासिक, नागपुर और पुणे जैसी जगहों का नाम दिमाग में आता है। लेकिन, क्या आप कभी कोल्हापुर घूमने गए हैं। अगर नहीं तो इस बार आपको यहां जाने का प्लान बनाना चाहिए। यह ट्रिप आपको जिंदगी भर के लिए यादगार होगा। यह जगह अपने ऐतिहासिक किलों और मंदिरों के लिए फेमस है। अकेले यात्रा करने वाले लोग आसानी से 10 हजार में कोल्हापुर ट्रिप पूरा कर सकते हैं। कोल्हापुर के पास संगली और आसपास के क्षेत्र भी ऐतिहासिक और संस्कृति को दर्शाते हैं। यह महाराष्ट्र में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

इसे भी पढ़ें- अहमदाबाद में बच्चों के साथ करें वीकेंड पर ट्रिप प्लान, इन 3 जगहों पर फ्री में मिलेगा घूमने का मौका

 

श्रीविल्लीपुतुर, तमिलनाडु

tamilnadu

तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में स्थित एक छोटा शहर श्रीविल्लीपुतुर, उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो नई-नई जगहों पर जाना पसंद करते हैं। श्रीविल्लीपुतुर एक सांस्कृतिक संगम स्थल के रूप में भी जाना जाता है। यहां आपको सुंदर नजारों के साथ-साथ भारत की संस्कृति और कोमलता को समझने का मौका मिलेगा। यह स्थान स्थानीय परंपराओं और त्योहारों के लिए प्रसिद्ध है। हर त्योहारों को यहां लोग खुशी और उल्लास के साथ मनाते हैं। अगर आप कम बजट में कोई ऐतिहासिक जगह घूमना चाहते हैं, तो यहां जा सकते हैं। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, wikipedia

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।