गुजरात के मध्य में स्थित, अहमदाबाद हर किसी को एक यादगार ट्रिप का आनंद देता है। यहां घूमने के लिए एक से एक जगह है, जो केवल बच्चों ही नहीं बल्कि परिवार और कपल्स को भी पसंद आती है। रोमांटिक जगहों से लेकर फन प्लेसिस से भरी ये जगह वीकेंड पर घूमने के लिए बेस्ट है।
अगर आप अपने बच्चों के साथ घूमने के लिए एसी जगह ढूंढ रहे हैं, जो फ्री हो और मस्ती से भरी हो, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको अहमदाबाद की ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां बच्चों को घूमने में बहुत मजा आने वाला है।
रिवरफ्रंट बोटिंग स्टेशन
बच्चों को बोटिंग करवाना चाहते हैं, तो यहां आ सकते हैं। यहां छोटे बच्चे साबरमती नदी पर पैडल बोट में मज़ेदार सवारी का आनंद ले सकते हैं।
- बच्चों की बम्पर बोट- छोटे बच्चे यहां बम्पर नावों में भी मज़ेदार सवारी का आनंद ले सकते हैं।
- एक्वा साइकिल- बच्चों और बड़ों के लिए एक्वा साइकिल सबसे मजेदार चीज है।
- लोकेशन- साबरमती रिवरफ्रंट वल्लभ सदन एंट्री, आश्रम रोड, अहमदाबाद, गुजरात।
थोल पक्षी अभयारण्य (Thol Bird Sanctuary)
बच्चों को तरह-तरह के पक्षियों को देखना बहुत पसंद होता है। अगर वह एक साथ ढेर सारे पक्षियों को देख लें, तो खुशी से उछलने लगते हैं। अगर आप बच्चों को किसी ऐसी जगह पर लेकर जाना चाहते हैं, तो आप उन्हें थोल पक्षी अभयारण्य लेकर जाएं।
7 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैली ये जगह अहमदाबाद के पास शानदार पर्यटन स्थलों में से एक है। यह जगह लगभग 100 पक्षी प्रजातियों का घर है, जहां बच्चे तरह-तरह की पक्षियों को सामने से देख पाएंगे ।
- लोकेशन- यहां आप अहमदाबाद शहर से 1 घंटे के ड्राइव में पहुंच जाएंगे।
- इसके अलावा आप नलसरोवर पक्षी अभयारण्य भी जा सकते हैं। हालांकि, अहमदाबाद से इसकी दूरी 64.2 किमी है।
जाजारी झरना (Zanzari Waterfall)
यह तो माता-पिता अच्छे से जानते होंगे कि बच्चों को पानी से कितना ज्यादा प्यार होता है। गर्मियों के मौसम में बच्चों बार-बार वाटर पार्क जाने की जिद करते हैं। लेकिन हर महीने वाटर पार्क में पैसे बर्बाद करना आपको पसंद नहीं आता होगा। इसलिए आप बच्चों को जाजारी झरना घुमाने लेकर जा सकते हैं। अहमदाबाद के पास घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है।
- लोकेशन- अहमदाबाद से सिर्फ 3 घंटे की ड्राइव से आप यहां पहुंच सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों