herzindagi
famous forts maharashtra

Historical Tours: महाराष्ट्र में घूमने के लिए ढूंढ रहे हैं अच्छी जगहें, इन सुंदर ऐतिहासिक स्थलों का नजारा देखने जरूर जाएं

महाराष्ट्र में घूमने के लिए अगर कोई लंबा ट्रिप प्लान करना है, तो कोई ऐसे किले पर जाने का प्लान बनाएं, जहां एक साथ आपको कई चीजें देखने को मिलें। यहां ऐसे कई ऐतिहासिक स्थल हैं, जहां समुद्र के नजारों के साथ-साथ हरी-भरी हरियाली जैसी चीजें आप एक साथ देख पाएंगे।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-04-25, 16:20 IST

महाराष्ट्र में स्थित ऐतिहासिक स्थल मराठा शासकों से जुड़े गहरे रहस्यों को दर्शाता है। इन स्मारकों में प्रसिद्ध अजंता और एलोरा की गुफाएं, रायगढ़, पनवेल और लोनावला के ऐतिहासिक किले शामिल हैं। ये किले इतने ज्यादा आलीशान और सुंदर है कि दूर से ही इनकी खूबसूरती देखा जा सकती है।

इतिहास प्रेमी इसे देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं। अगर आप महाराष्ट्र में घूमने के लिए अच्छी जगह ढूंढ रहे हैं, तो आपको एक बार इन ऐतिहासिक किलों को देखने के लिए जाना चाहिए। इन किलों तक पहुंचने के लिए आप ट्रैकिंग और हाइकिंग का भी मजा उठा सकते हैं। 

जयगढ़ किला, रत्नागिरी

jaigarh fort

इस किले को विजय किले के नाम से भी जाना जाता है। अगर आप सेल्फी लवर हैं या आपको रील्स बनाने का शौक है, तो आपके लिए ये जगह बेस्ट है। 6वीं शताब्दी का किला है जो महाराष्ट्र के रत्नागिरी के तटीय क्षेत्र में 13 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है।

अगर आप किला देखने जा रहे हैं, तो जयगढ़ लाइटहाउस की यात्रा अवश्य करें।  महाराष्ट्र में घूमने के लिए यह सबसे सुंदर ऐतिहासिक किलों में से एक है। इसके अलावा आपको महाराष्ट्र के रत्नागिरी में घूमने के लिए अच्छी जगह मिलेंगी।  

  • कहां स्थित है किला- जयगढ़ गांव के पास गणपतिपुले से लगभग 20 किलोमीटर दूर जयगढ़ किला स्थित है। 

इसे भी पढ़ें- मुंबई में रात में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगह, पार्टनर के साथ जरूर जाएं

 

 

कोलाबा किला, अलीबाग 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Outlook Traveller (@outlooktraveller)

अगर एक साथ दो नजारों का मजा लेना है, तो इससे बेस्ट जगह और कोई नहीं हो सकती। चारों ओर से अरब सागर के पानी से घिरा यह किला हर प्रकृति प्रेमियों को पसंद आता है। यह किला 300 साल पुराना है। इसकी दीवारें इस बात का सबूत देती हैं। 

महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज के शासनकाल के दौरान इसे बनाया गया था। अलीबाग समुद्र तट से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस जगह पर आप पैदल आ सकते है। सुकून और शांति की तलाश में आए पर्यटकों को यहां बेहद शांत माहौल मिलेगा। इसके अलावा अलीबाग में घूमने के लिए अच्छी जगहें बहुत सारी हैं।  

इसे भी पढ़ें- मुंबई के आसपास में स्थित ये ऑफबीट जगहें आपका मन मोह लेंगी

दौलताबाद किला, औरंगाबाद 

daultabad

यह किला औरंगाबाद के मुख्य शहर से 15 किमी दूरी पर यह स्थित है। दौलताबाद किला एक प्राचीन किला है, यह हरी-भरी हरियाली के बीच से निकलता है। यह इतनी ऊंचाई पर स्थित है, जहां से आप पूरे शहर का मंत्रमुग्ध कर देने वाला नजारा देख सकते हैं। यहां तक पहुंचने के लिए आपको 750 सीढ़ियां चढ़नी होंगी। 1187 में इसे यादव राजा भिल्लम वी ने बनवाया था। पहले इस जगह को देवगिरि के नाम से जाना जाता था। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।