पॉलिटिक्स, देश और दुनिया में बदलते रुझान तो हम देखते ही रहते हैं। हर साल खाने को लेकर भी बहुत कुछ बदलता है। ट्रेंड्स हर बार बदलते हैं। भारत और दुनिया भर में, शेफ, फूड इन्फ्लूएंसर और क्रिएटिव होम कुक्स ने ऐसे व्यंजनों के साथ इंटरनेट पर तहलका मचा दिया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
भोजन के साथ हुए नए आविष्कार और फ्यूजरिस्टिक फ्लेवर्स ने कुछ लोगों को खुश किया, तो कुछ लोगों ने नाक-मुंह सिकोड़ लिया। सोशल मीडिया पर 2024 पर जो भी ट्रेंड्स वायरल हुए आइए उन पर फिर एक बार नजर डालें।
अभी कुछ महीनों पहले मैं एक वीडियो देख रही थी। उसमें लोगों को डेजर्ट सुशी बनाते हुए देखा तो बड़ा अचंभा हुआ। बर्फी, पेड़ा और लड्डू जैसी पारंपरिक भारतीय मिठाइयों के बाद अब लोग पैन-एशियन डिशेज को भी इंडियन टच देने लगे हैं।
कुछ लोग रोटी में न्यूटेला और केला रखकर उसे सुशी स्टाइल में बनाते दिखे। वहीं, कुछ लोग सुशी को ही मीठी चीजों से भरकर रेस्तरां और कैफे में भी सर्व कर रहे हैं। यह वायरल डिश किसी को पसंद आई, तो किसी को बिल्कुल पसंद नहीं आई।
पिछले साल पान बर्गर ने इंटरनेट पर धूम मचा दी थी। इस अजग-गजब रेसिपी ने फूड हिस्टोरियन्स और कई शेफ को अचंभे में डाल दिया था। अगर आपको लग रहा है कि इसका जलवा 2023 तक ही था, तो ऐसा नहीं है।
लोगों ने साल 2024 में भी इसमें और भी कई एक्सपेरिमेंट किए। इसमें फ्रेश क्रीम भी डाली गई। इस बर्गर को खाने से लोगों को मजा आया हो या नहीं, लेकिन उनके होश जरूर उड़े होंगे। अगर आपको मौक मिले, तो क्या आप इसका मजा लेना चाहेंगे?
इसे भी पढ़ें: अयोध्या में सिर्फ चाय पीने पर इस आदमी को लगा इतने रुपये का फटका, पहले भी महंगा खाना मिलने पर मच चुका है बवाल
सुनकर लगा न कि कोई फैंसी ड्रिंक है। मगर जब लोगों को पता चला कि यह हमारी चाय और हल्दी दूध का मिश्रण है, तो सब चौंक गए। गोल्डन मिल्क गोल्डन लाटे ने स्टारबक्स जैसे ग्लोबल चेन में अपनी जगह बनाई। साल 2024 में भी इसका जादू बना रहा। विदेश में इसे लेकर आज भी क्रेज बना हुआ है। इतना ही नहीं, टिकटॉक में कुछ महीने पहले इसका रिव्यू हुआ, जिसे फिर इंस्टाग्राम पर भी अपलोड किया था। यह शायद एक ऐसा ड्रिंक है, जो भारत के साथ ग्लोबल लेवल पर भी सबसे ज्यादा पसंद आता है।
क्या आपने नोटिस किया है शादियों या अन्य इवेंट्स में आजकल ग्रेजिंग टेबल बहुत दिखाई देते हैं। ग्रेजिंग टेबल एक बड़ा, फूड स्प्रेड होता है, जिसे शेयर करके खाने के लिए डिजाइन किया जाता है। यह ट्रेडिशनल बुफे से काफी अलग है और इसमें आपको कई सारी वैरायटी मिलती है। इसमें प्लांट-बेस्ड आइटम से लेकर हर तरह की डिशेज को सजाया जाता है। खाना पेश करने के लिए यह तरीका सदियों पुराना है, लेकिन इसे मॉर्डन तरीके से पेश किया जाने लगा है।
Time to leave this planet pic.twitter.com/O4FYkGugnx
— desi mojito 🇮🇳 (@desimojito) August 20, 2024
बर्गर पान और डेजर्ट सुशी तो फिर भी समझ आता है, लेकिन आइसक्रीम पकोड़े ने जो लोगों को हक्का-बक्का किया, वो शायद किसी फूड आइटम ने न किया हो।
कुछ महीनों पहले एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें एक आदमी आइसक्रीम की 2-3 स्टिक्स लेकर पहले तेज गर्म तेल में डाल रहा है। इसके बाद उन्हें निकालकर बेसन में लपेटकर फिर से उन्हें तल रहा है। इस आइसक्रीम पकोड़े को खाने के लिए लोग बेताब भी हो रहे हैं। अब सोचिए, कभी सोचा था आपने ऐसा एक्सपेरिमेंट!
स्ट्रॉबेरी फल ही बहुत स्वादिष्ट होता है। इसमें अपनी मिठास होती है। अब ऐसे में इसे कैरेमलाइज करके खाया जाए, तो सोचिए इसका स्वाद कैसा होगा? विदेश में यह फूड ट्रेंड काफी वायरल हुआ। लोकप्रिय यूट्यूबर राफेल गोम्स, जो फूड रिव्यू और वायरल हैक्स को ट्राई करते हैं। उन्होंने कुछ समय पहले कुछ वायरल फूड ट्रेंड्स को खुद ट्राई किया था। इसमें यह रेसिपी बनाकर उन्होंने देखी थी।
इस वायरल फूड में स्ट्रॉबेरी में आइसक्रीम स्टिक्स लगानी है। 3 चम्मच चीनी और 2 चम्मच पानी डालकर उसे गर्म करके गाढ़ा बनाना है। दूसरी ओर एक कटोरे को थोड़े से पानी और खूब सारी बर्फ से भर देना है। अब स्ट्रॉबेरी स्टिक्स को पहले गर्म चाशनी में डुबोकर फिर बर्फ में डिप करना है। इससे यह कैंडी का रूप ले लगी। यह स्ट्रॉबेरी कैरेमल आइसक्रीम या कैंडी ने काफी पॉपुलैरिटी बंटोरी थी।
इसे भी पढ़ें: 3 भारतीय करी हुए दुनिया के टॉप 10 लिस्ट में शामिल, जानिये क्या है इनकी खासियत
क्या आपको वॉफल पसंद है? वॉफल के ऊपर आइसक्रीम हो। स्ट्रॉबेरी और अन्य फल हों। ऊपर से चॉकलेट सिरप डाला जाए और यह कितना बढ़िया डेजर्ट बना जाता है। वॉफल कैसे बनाए जाते हैं यह तो आपको पता ही, लेकिन इस साल बिस्कॉफ वॉफल भी काफी लोकप्रिय हुए।
सोशल मीडिया पर आप भी देख सकते हैं कि कैसे बिस्कॉफ को दूध में डुबोकर वॉफल मेकर में प्लेस करके मजेदार वॉफल बनाए जा रहे हैं। इसे भी यूट्यूबर राफेल गोम्स ट्राई करके देखा था। वह खुद इसे वर्क करते देख हैरान हुए थे। आप चाहें, तो इसे ट्राई करके देख सकते हैं।
View this post on Instagram
जापानी भोजन अपनी रचनात्मकता के लिए जाना जाता है। यही हमने साल के शुरुआत में देखा था। जापानी डेजर्ट की दुनिया में हमने फिर कुछ नया होते देखा। आपने सोशल मीडिया पर एडिबल फूलों वाली आइसक्रीम देखी होगी। एक वायरल वीडियों में एक आइसक्रीम का गुलदस्ता दिखाया गया है जिसमें खूबसूरत एडिबल फूल हैं।
एक कोन में तीन असली फूल हैं और जिन्हें आइसक्रीम का रूप दिया है। क्योटो जापान के एक कैफे में सर्व हो रही इस आइसक्रीम ने काफी लोगों का दिल जाता है। इस नए ट्रेंड को देखकर लोग काफी खुश भी दिखे।
इन वायरल हुए फूड्स ने अपनी क्रिएटिविटी के कारण सुर्खियां बंटोरी हैं। आप इनमें से कौन-सा फूड ट्राई करना चाहेंगे, हमें कमेंट करके बताएं। यदि आपको यह लेख पसंद आया, तो इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।