herzindagi
tirupati balaji near tourist place

Tirupati Balaji दर्शन के लिए जा रहे हैं, तो इन 3 जगहों पर घूमना न भूलें

तिरुपति बालाजी मंदिर आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के पहाड़ी शहर तिरुमला में स्थित है। यह मंदिर भक्तों के लिए सबसे खास मंदिर है। लोग यहां अपनी मन्नत पूरी करने की इच्छा से आते हैं। माना जाता है कि जो भी यहां दर्शन के लिए आता है, भगवान उनकी सभी मुरादें पूरी करती हैं।   
Editorial
Updated:- 2024-05-21, 13:20 IST

तिरुपति बालाजी दर्शन के लिए हर दिन हजारों श्रद्धालु जाते हैं। मंदिर में हमेशा आपको भीड़ देखने को मिलेंगी। दूर-दूर से लोग बालाजी के दर्शन का प्लान बनाते हैं। लेकिन कई लोग हैं जो दर्शन करने के बाद तुरंत घर लौट आते हैं। दरअसल, लोगों को आस-पास की फेमस जगहों के बारे में जानकारी नहीं होती है, जिसकी वजह से वह केवल मंदिर ही दर्शन करके लौट आते हैं।

अगर आप दर्शन के लिए केवल 2 दिनों के लिए गए हैं, तो परेशान न हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मंदिर के पास 100 से 150 किमी में स्थित फेमस जगहों और अन्य मंदिरों के बारे में जानकारी देंगे। 

श्रीकालहस्ती मंदिर

tourist places near tirupati under km

(image credit- rays_of_tirupati_insta)

अगर आप तिरुपति बालाजी दर्शन के लिए गए हैं, तो आप श्रीकालहस्ती मंदिर में दर्शन करने जरूर जाएं। दक्षिण भारत में भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर ऐतिहासिक माना जाता है। यह मंदिर आंध्रप्रदेश के चित्तूर जिले में तिरुपति शहर के पास स्थित है। 

  • तिरुपति बालाजी से  श्रीकालहस्ती मंदिर की दूरी- 37.2 किमी है। आप यहां 1 घंटे में पहुंच सकते हैं। 
  • मंदिर सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक भक्तों के लिए खुला रहता है। 

इसे भी पढ़ें- आप भी कर पाएंगे तिरुपति बालाजी के दर्शन, भारतीय रेलवे द्वारा शुरू की गई ये खास ट्रेनें

 

 

श्री वेंकटेश्वर राष्ट्रीय उद्यान

temple

अगर आप  तिरुपति बालाजी मंदिर के बिल्कुल करीब किसी जगह घूमने जाना चाहते हैं, तो यहां जा सकते हैं।  यह उद्यान लगभग 354 वर्ग किमी में फैला हुआ है। यहां आप सफारी भी कर सकते हैं।

तिरुपति बालाजी से श्री वेंकटेश्वर राष्ट्रीय उद्यान की दूरी 8.0 किमी है। आप यहां 20 मिनट में पहुंच जाएंगे। 

  • यह सुबह 08:30 ms शाम 05:30 बजे तक आम लोगों के लिए खुला रहता है। 
  • एंट्री फीस-  बच्चों के लिए 10 रुपये और वयस्क 50 रुपये।
  • सफ़ारी फीस-  30 रुपये बच्चों के लिए, वयस्क 50 रुपये। 

इसे भी पढ़ें- Tirupati Balaji दर्शन का बनाएं प्लान, भारतीय रेल के ये 3 पैकेज हैं सबसे सस्ते

तलाकोना झरना, तिरुपति

tourist places near tirupati

इसे देश के सबसे ऊंचे झरनों में से एक माना जाता है।  वेंकटेश्वर राष्ट्रीय उद्यान के अंदर स्थित इस झरने को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। मंदिर से यहां पहुंचने में आपको 1:30 घंटे का समय लगेगा। आप चाहें, तो भारतीय रेल के आधिकारिक वेबसाइट से पैकेज टिकट बुक कर के भी यहां घूमने आ सकते हैं। 

चंद्रगिरी, तिरुपति

यह मंदिर से आधे घंटे की दूरी पर स्थित है। यह 11 वीं सदी के चंद्रगिरि किले की वजह से फेमस है। यह 183 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।  किले में आपको आठ मंदिर देखने को मिलेंगे। इसमें एक रानी महल  भी है, जो अब खंडहर हो चुकी हैं। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।