herzindagi
image

गंदे किचन के डिब्बे हों या टाइल्स इस 1 घोल से आएगी चमक, चिपचिपापन और दाग होंगे मिनटों में दूर

किचन टाइल्स की सफाई बेकिंग सोडा से और कंटेनर्स की सफाई के लिए हम डिटर्जेंट और बेकिंग सोडा जैसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं। आज मैं आपको ऐसा सॉल्यूशन बनाने वाली हूं जिसे आप पूरे किचन की बढ़िया सफाई कर सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-12-02, 17:52 IST

किचन एक ऐसा एरिया है जो सबसे ज्यादा गंदा होता है। हम अपना ज्यादा समय यहां बिताते हैं। सब्जी काटने से लेकर पकाने तक हम घंटों किचन में खड़े रहते हैं।

तेल में खाना बनने के कारण टाइल्स, प्लेटफॉर्म्स, डिब्बे और अन्य चीजें ग्रीसी होने लगती हैं। ऐसे में हम महीने का एक दिन निकालते हैं और पूरे किचन को डीप क्लीन करते हैं, लेकिन किचन के हर हिस्से को साफ करने के लिए अलग-अलग चीजों का इस्तेमाल होता है।

इस लेख में, मैं आपको ऐसा सॉल्यूशन बताने वाली हूं जिसकी मदद से आप पूरे किचन की सफाई कर सकेंगे। आपको अलग-अलग इंग्रीडिएंट्स और चीजों का इस्तेमाल करने की आवश्यकता नहीं होगी। चलिए जानें इस जादुई घोल की सामग्री।

टूथपेस्ट, फ्रूट सॉल्ट और पानी से बनाएं ऑल-इन-वन सॉल्यूशन

all in one cleaning solution

टूथपेस्ट और फ्रूट सॉल्ट में हल्के अपघर्षक और सफाई एजेंट होते हैं जो किसी भी सरफेस को नुकसान पहुंचाए बिना ग्रीस और जमी हुई मैल को हटाने में प्रभावी होते हैं। यह किचन टाइल्स, प्लैटफॉर्म, गैस स्टोव के हर हिस्से और स्पाइस कंटेनर्स पर इस्तेमाल करने के लिए बढ़िया विकल्प है। यह सरफेस को एक्सफॉलिएट करके जिद्दी दागों साफ करता है।
फ्रूट सॉल्ट फिज बनाता है, जो शक्तिशाली डीग्रीजर के रूप में काम करता है। यह प्रोसेस गंदगी और मैल को हटाने में मदद करती है, खासकर मुश्किल से पहुंचने वाले कोनों से।

इसे भी पढ़ें: किचन की साफ-सफाई के ये आसान ट्रिक्स आपके काम को कर देंगे Easy!

ऑल-इन-वन सॉल्यूशन के लिए सामग्री

  • 1 बड़ा चम्मच नॉन-जेल सफेद टूथपेस्ट
  • 1 चम्मच फ्रूट सॉल्ट
  • 1 कप गर्म पानी
  • 1 बड़ा चम्मच डिश सोप
  • 1 स्प्रे बोतल
  • सफाई के लिए एक स्पंज या माइक्रोफाइबर कपड़ा

कैसे बनाएं सॉल्यूशन

  • एक कटोरे में पहले गर्म पानी डालें। इसमें 1 बड़ा चम्मच टूथपेस्ट डालकर पूरी तरह से घुलने तक अच्छी तरह हिलाएं।
  • अब मिश्रण में 1 चम्मच फ्रूट सॉल्ट मिलाएं। यह घोल तुरंत फिज बनाएगा।
  • आप इसमें 1 बड़ा चम्मच डिश सोप डालकर भी अच्छे से मिला सकते हैं।
  • अगर आपने घोल को कटोरे में मिलाया है, तो इसे इस्तेमाल में आसानी के लिए स्प्रे बोतल में डालें। इससे आप इसे किसी भी सरफेस पर समान रूप से लगा पाएंगे।

ऑल-इन-वन क्लीनिंग सॉल्यूशन का उपयोग कैसे करें-

how to clean kitchen countertop

1. काउंटरटॉप्स और टाइल्स के लिए

  • घोल को सतह पर स्प्रे करें या इसे लगाने के लिए स्पंज का उपयोग करें।
  • ग्रीस और दाग हटाने के लिए इसे 5 मिनट तक लगा रहने दें।
  • सतह को रगड़ने के लिए नम स्पंज या माइक्रोफाइबर कपड़े का उपयोग करें।
  • इसके बाद साफ पानी से धोकर कपड़े से साफ करें।

2. किचन सिंक और नल के लिए

  • इस सॉल्यूशन को सीधे सिंक और नल पर स्प्रे करें।
  • इसे 5-10 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। इससे पानी के दाग और अन्य गंदगी ढीली हो जाएगी।
  • स्पंज या ब्रश से नल और सिंक को रगड़ें।
  • पानी से अच्छी तरह धोएं और पोंछ लें।

3. चिकने बर्तनों या चूल्हे की जाली के लिए

  • बर्तनों या जाली को सफाई के घोल में मिलाए गए गर्म पानी में डुबोएं।
  • उन्हें 10-15 मिनट तक भीगने दें।
  • चिकनाई और जले हुए अवशेषों को हटाने के लिए ब्रश से धीरे से रगड़ें।
  • अच्छी तरह से धोकर सुखा लें।

इसे भी पढ़ें: आपकी ये सात आदतें किचन को हमेशा बनाए रखता है नया जैसा

4. स्पाइस कंटेनर्स के लिए

how to clean kitchen container

  • स्पाइस कंटेनर्स से दाल और मसाले हटाकर ढक्कन और डिब्बे में यह सॉल्यूशन स्प्रे करें।
  • इसे 10 मिनट तक दाग पर छोड़ दें।
  • इसके बाद नरम ब्रश या स्पंज से रगड़ते हुए साफ करें।
  • गर्म पानी से धोएं और फिर पेपर टॉवल और माइक्रोफाइबर कपड़े से साफ करें।

आजमाएं ये तरीके-

  • किसी नई सतह पर इस्तेमाल करने से पहले, घोल को एक छोटे एरिया पर लगाकर देखें। इससे यह सुनिश्चित होगा कि यह रंग नहीं बिगाड़ता फिर इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • यह घोल टाइल्स, मेटल या कांच जैसी सतहों पर यूज र सकते हैं, लेकिन अनसील्ड लकड़ी पर इसका इस्तेमाल करने से बचें।
  • फ्रूट सॉल्ट का फिजिंग प्रोसेस मिश्रण के तुरंत बाद सबसे प्रभावी होती है, इसलिए हर बार एक नया बैच बनाएं।
  • गंदगी को रोकने और रसोईघर को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए इस घोल का साप्ताहिक उपयोग करें।

ये टिप्स आप भी आजमाएं और अपने किचन को 15-20 दिन में डीप क्लीन करें। हमें उम्मीद है कि यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।