कई बार इंस्टाग्राम पर आपने ट्रैवल गोल्स, कपल गोल्स आदि हैशटैग देखे होंगे। कई जोड़ों की ट्रैवल स्टोरी सुनी होगी, लेकिन क्या आप बेंगलुरु के विजयन और मोहना की कहानी जानते हैं? ये किसी इंस्टाग्राम फोटो या हैशटैग के मोहताज नहीं हैं। ये जोड़ा अब सीनियर सिटिजन हो चुका है, लेकिन मजाल है जो इनकी जिंदादिली कम हो जाए। चाय बेचने वाले इस जोड़े ने अभी तक 23 देशों की सैर कर ली है।
कुछ समय पहले विजयन और मोहना वायरल हो रहे थे। कारण था वर्ल्ड फेमस ट्रैवलर Drew Binskey द्वारा इनका इंटरव्यू लेना। इसके बाद आनंद महिंद्रा ने इस जोड़े के बारे में ट्वीट किया था और इनका वीडियो भी शेयर किया था।
They may not figure in the Forbes Rich list but in my view, they are amongst the richest people in our country.Their wealth is their attitude to life. The next time I’m in their town I am definitely dropping by for tea & a tour of their exhibits.. pic.twitter.com/PPePvwtRQs
— anand mahindra (@anandmahindra) January 9, 2019
छोटी शुरुआत लेकिन बड़ा काम-
एक रिपोर्ट में लिखा है कि विजयन अपने घर से अनाज चुराकर बेच देते थे ताकि वो ट्रैवल कर सकें। उनकी शादी हुई तो वो घूमने के साथ-साथ बीवी से भी उतना ही प्यार करने लगे। फिर क्या था उन्हें अपनी बीवी को घुमाना था। विजयन ने शुरुआत एक चाय की टपरी से की थी। धीरे-धीरे वो प्रसिद्ध होने लगे तो एक छोटी सी दुकान खोल ली। वो हर दिन 300 रुपए बचाते हैं। ट्रैवल करने के लिए हर रोज़ थोड़ी-थोड़ी प्लानिंग करते हैं। इसके बाद बैंक से लोन लेते हैं और फिर अपनी पत्नी के साथ घूमने चले जाते हैं। फिर वापस आकर बचा हुआ लोन चुकाते हैं और दूसरी ट्रिप के लिए प्लानिंग शुरू कर देते हैं।
ये जोड़ा 1963 से चाय बेच रहा है और 1 साल अगर ये घूमने जाते हैं तो अगले दो साल बैंक लोन चुकाते हैं। बस ऐसे ही जिंदगी कट रही है। इनकी दुकान Sree Balaji Coffee House अब न सिर्फ लोकल बल्कि विदेशी टूरिस्ट के बीच भी काफी लोकप्रिय है। इन दोनों को ढूंढते हुए विदेश से उनके दोस्त आते हैं और उनकी दुकान में चाय पीते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- अगस्त में लंबे वीकेंड में है घूमने की प्लानिंग, तो ये 5 जगहें घूमना न भूलें
खर्च करते हैं कम से कम, सारी बचत घूमने के लिए-
ये जोड़ा अपने खर्च काफी कम रखता है। साधारण सी जिंदगी जीता है। विजयन सिर्फ शर्ट और मुंडू पहनते हैं और मोहना सिर्फ साड़ी। हालांकि, दोनों के पास कुछ कोट वगैराह हैं, लेकिन वो सिर्फ घूमते वक्त। दोनों सुबह उठने से लेकर रात ढलने तक काम करते हैं। चाय की दुकान इतनी चलती है कि कई बार तो घंटों फुर्सत नहीं होती। हर ट्रिप के लिए तीन साल का समय होता है।
उनकी दुकान पर सभी देशों को पोस्टर लगे हैं जहां वो गए हैं। दोनों की उम्र 70 के पास है। उनकी शादी को 45 साल से ज्यादा हो चुके हैं। न बच्चे हैं, न ज्यादा कोई जिम्मेदारी और अब उम्र के इस पड़ाव में वो अपनी जिंदगी जी रहे हैं।
ये हैं फेवरेट देश-
विजयन को सिंगापुर टूर, स्वित्जरलैंड टूर, अमेरिका (सिर्फ न्यूयॉर्क ही गए हैं) बहुत अच्छा लगा है। उन्हें जापान भी बहुत पसंद है जहां वे जाना चाहते हैं। अब वो स्विडेन, डेनमार्क, नीदरलैंड्स, ग्रीनलैंड और नॉर्वे घूमना चाहते हैं। वो दुबई, ईजिप्ट, यूरोप, ब्रिटेन, फ्रांस, साउथ अफ्रीका, ब्राजील, पेरू, अर्जेन्टीना आदि जगह घूम चुके हैं। उनके हिसाब से सभी बेस्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन हो सकते हैं।
इस जोड़े पर बन चुकी है डॉक्युमेंट्री-
एक डॉक्युमेंट्री भी इस जोड़े पर बन चुकी है। Invisible Wings ये डॉक्युमेंट्री यूट्यूब पर मिल जाएगी। ये डॉक्युमेंट्री डायरेक्टर हरी एम मोहनन ने बनाई थी और Filmfare Awards 2018 के लिए बेस्ट फिल्म नॉन फिक्शन कैटेगरी में ये फिल्म सिलेक्ट हुई थी।
कैसे करते हैं ट्रैवल प्लानिंग?
वो अपने ट्रैवल डेस्टिनेशन ट्रैवल पोर्टल की मदद से चुनते हैं। उन्हें ट्रैवल के दौरान बहुत दिक्कतें भी होती हैं। एक तो उन्हें बजट में रहना होता है, दूसरा उन्हें भाषा और कल्चर की समस्या भी मदसूस होती है। पर टूर गाइड उन्हें बातें समझाते हैं। विजयन कहते हैं कि युवाओं को कई भाषाएं सीखनी चाहिए। उनका कहना है कि जिंदगी खाने, सोने और घूमने के लिए जीनी चाहिए। वो सीनियर सिटिजन से भी कहते हैं कि आप जिंदगी उसी शहर में मत काटिए। बाहर निकलिए, बिस्तर से उठिए, हिम्मत बांधिए और घूमने जाइए।
इसे जरूर पढ़ें- Article 370: तो क्या अब बदल जाएगी लद्दाख ट्रिप? आपके प्लान पर होगा ये असर!
कई लोगों ने की मदद-
विजयन की चाय की दुकान तो काफी फेमस है, लेकिन ऐसा नहीं है कि उनके लिए ट्रैवल आसान रहा। जब वो ट्रैवल करते हैं तो उनकी दुकान बंद रहती है। उन्हें कई कस्टमर पैसे देकर जाते हैं। अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर जैसे सेलेब्स ने भी उन्हें मदद की है।
इसी के साथ, उनके फैन्स ने उनकी अमेरिका की ट्रिप के लिए भी मेहनत की थी। वो 3-6 लाख रुपए ऐसे जुटा चुके हैं। पर विजयन इतनी पब्लिसिटी के बाद भी बदले नहीं हैं। वो अब भी वैसे ही हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों