खजुराहो भारत के मध्य प्रदेश राज्य के छतरपुर जिले में स्थित एक शानदार शहर है। खजुराहो अपने प्राचीन मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। इन मंदिरों के आर्टवर्क से लेकर आर्किटेक्चर सब कुछ पर्यटकों को अचंभित करता है। इस शहर में देश के मध्यकालीन हिंदू और जैन मंदिरों का सबसे बड़ा समूह देखने को मिलता है। इतना ही नहीं, इसे देश के सेवन वंडर्स में से एक भी माना जाता है।
शायद यही कारण है कि जब भी खजुराहो घूमने की बात होती है तो लोग केवल इन मंदिरों में ही भ्रमण करना चाहते हैं। यकीनन खजुराहो मे मंदिरों में आपको एक अलग अनुभव मिलता है। लेकिन यहां पर और भी बहुत कुछ है, जिसे आप खजुराहो में घूमते समय देख सकते हैं और एक्सप्लोर कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि आपको खजुराहो घूमते समय आपको किन चीजों को जरूर एक्सपीरियंस करना चाहिए-
साउंड और लाइट शो का लें आनंद
खजुराहो में रात के समय करने लायक चीजों में से एक है पश्चिमी मंदिर ग्रुप द्वारा आयोजित साउंड और लाइट शो। इस दौरान प्राचीन काल के विभिन्न ऐतिहासिक और धार्मिक तथ्यों और संस्कृतियों का चित्रण किया जाता है। इस तरह दृश्य देखने लायक होता है, जिसे आप कभी भी नहीं भूल सकते। यहां पर शो अंग्रेजी और हिंदी दोनों में आर्गेनाइज किया जाता है। इस शो के जरिए आगंतुकों को मंदिर की कला, नक्काशी और कुछ आकर्षक कहानियों के बारे में काफी कुछ जानने को मिलता है।
पन्ना नेशनल पार्क में घूमें
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित होने के कारण अगर आप खजुराहो में घूम रहे हैं तो आपको पन्ना नेशनल पार्क को भी अवश्य देखना चाहिए। इसे राज्य का 5वां और देश का 22वां टाइगर रिजर्व कहा जाता है। यहां पर आपको चीता से लेकर सियार, लंगूर, जंगली सूअर और चिंकारा सहित कई वन्यजीव प्रजातियों को देखने का मौका मिलेगा। यहां पर आप मजेदार जंगल सफारी करते हुए वाइल्ड लाइफ को बेहद करीब से देख सकते हैं। साथ ही साथ, आप चाहें तो जंगल कॉटेज में रहकर प्रकृति के सौंदर्य का आनंद लें।
इसे भी पढ़े: चलते हैं मध्य प्रदेश में मौजूद कुछ बेहतरीन राष्ट्रीय उद्यानों की सैर पर
अजयगढ़ किले में घूमें
अगर आपकी इतिहास में रुचि है तो आपको खजुराहोमें काफी कुछ एक्सपीरियंस करने को मिलेगा। अजयगढ़ किला खजुराहो से 80 किमी की दूरी पर स्थित है और एक खूबसूरत पहाड़ी पर 688 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह चंदेल राजाओं के किले के रूप में जाना जाता था। कहा जाता है कि चंदेल राजाओं का गढ़, किलों ने उनके शासनकाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
स्टेट म्यूजियम ऑफ ट्राइबल एंड फोक आर्ट में जाएं
स्टेट म्यूजियम ऑफ ट्राइबल एंड फोक आर्ट खजुराहो में चंदेला कल्चरल कॉम्पलैक्स में स्थित है। यहां पर कुछ बेहतरीन प्राचीन अवशेष और कलाकृतियां मौजूद हैं। यह म्यूजियम कारीगरों के शानदार ट्राइबल वर्क को भी प्रदर्शित करता है। अगर आप यहां पर है तो आप कई संस्कृतियों, परंपराओं और कलाकृतियों और धर्मों के अवशेषों को देख सकते हैं। इस तरह यहां पर घूमने का अपना एक अलग ही अनुभव है, जिसे आपको बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए।
पांडव वॉटरफॉल को देखें
पन्ना नेशनल पार्क के पीछे पांडव वॉटरफॉल 30 मीटर की ऊंचाई से गिरता है। झरने के नीचे एक तालाब है जिसमें झरने का सारा पानी जमा होता है। ऐसा माना जाता है कि इस झरने का नाम पांडवों के नाम पर पड़ा क्योंकि वे इस झरने से होकर गुजरे थे। अगर आप खजुराहो में हैं तो आपको एक बार यहां पर अवश्य जाना चाहिए।
इसे भी पढ़े: मध्य प्रदेश के इन 5 ऑफबीट डेस्टिनेशन्स पर मिलता है घूमने का असली मजा
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik, wikipedia
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों