
इलेक्ट्रिक कैटल यूज करते समय कुछ गलतियां इतनी आम है, जो ज्यादातर लोग कर रहे हैं। जिसके चलते खराब होने की समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है। लोगों को जो चीजें आम लगती हैं, वही गलती इसके पार्टस को धीरे-धीरे खराब कर रही होती है और उन्हें पता भी नहीं चलता। इसके अंदर का हीटिंग कॉइल या प्लेट लगातार अलग-अलग चीजें उबालने से जल्दी खराब हो सकती है। इसलिए, अगर आप इसे हर दिन यूज करती हैं, तो इसके लिए आपको जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप चाहती हैं कि यह सालों तक खराब न हो, तो इसके लिए आप ये टिप्स जरूर फॉलो करें।
यह केवल इलेक्ट्रिक कैटल ही नहीं, बल्कि सेफ्टी को लेकर भी खतरनाक है। अगर कैटल खाली है या उसमें सही मात्रा में पानी नहीं है, तो समझे कि इससे हीटिंग एलिमेंट में खराबी आ सकती है। यही गलती आप बार-बार करेंगी, तो एक दिन यह खराब हो जाएगा। इससे एलिमेंट जल सकते हैं या ऑटो-कट सिस्टम भी खराब हो सकता है। इसके अलावा कई लोग ऐसी भी गलती करते हैं कि कैटल में बहुत ज्यादा पानी भर देते हैं। ऐसे में ज्यादा पानी की वजह से कैटल को देर तक चलाना पड़ता है, जिससे इसपर लोड भी ज्यादा पड़ता है। आप आधा-आधा करके 2 बार पानी भी कर सकते हैं, जो कैटल की लाइफ के लिए अच्छा है।'
इसे भी पढे़ं- Electric Kettle का बेस प्लेट खराब हो गया तो नहीं कर पाएंगी पानी गर्म, यूज करते समय इन गलतियों को करने से बचें

आपने अधिकतर लोगों को देखा होगा कि वह कैटल में मैगी बनाते हैं, लेकिन आपको यह समझना चाहिए कि कैटल को पानी गर्म करने की सुविधा के लिए बनाया गया है। भले ही आप मैगी बना रही हैं और कैटल में कोई दिक्कत नहीं आ रही है, लेकिन ध्यान रखें कि इससे कैटल पर लोड ज्यादा पड़ता है। इतना ही नहीं, मैगी के पार्ट्स कैटल पर चिपक जाते हैं, जिसे साफ करने के लिए आपको स्पंज का इस्तेमाल करना होगा। यह अंदर की परत को खराब कर देते हैं।
इसे भी पढे़ं- Electric Kettle हो सकता है खराब, यूज करते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, जानें सेफ्टी टिप्स
इस तरह की हरकत लगभग हर कोई करता है। स्विच बंद किए बिना ही, लोग कैटल को उठा लेते हैं और सोचते हैं कि इससे कोई दिक्कत नहीं होगी। हालांकि, ऐसा करना ठीक नहीं है। लोगों को इस बात को समझना चाहिए कि कैटल को अचानक से आप उठाकर बिजली कनेक्शन काट रहे हैं। ऐसे में कनेक्शन इसी तरह कटता रहेगा तो एक दिन कैटल काम करना बंद कर देगा। इसलिए, हमेशा स्विच बंद करने के बाद कैटल को उठाएं। इससे कैटल लंबे समय तक चलेगा। कैटल यूज करने का सही तरीका अगर आपको पता है, तो जल्दी खराब नहीं होगा।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।