भारत में महिलाओं के पर कई तरह से रोक-टोक लगाए जाते रहे हैं। जैसे पीरियड्स के दौरान महिलाओं का मंदिर में प्रवेश करना शुभ नहीं माना जाता है। घर में भी महिलाएं इस दौरान पूजा नहीं करती। कई घरों में तो मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को पूजा की चीजों को भी नहीं छूने दिया जाता। लेकिन इस सोच से दूर हटकर भारत में एक मंदिर ने महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान पूजा करने की अनुमति दी है।
इससे आप समझ सकते हैं कि महिलाओं को पीरियड्स के दौरान अशुद्ध समझना कितना गलत होता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस मंदिर के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
तमिलनाडु के कोयंबटूर में स्थित मां लिंग भैरवी मंदिर में महिलाएं पीरियड्स के दौरान पूजा कर सकती हैं। लिंग भैरवी कोयंबटूर से 30 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। आप कोयंबटूर रेलवे स्टेशन से उतर कर यहां आ सकते हैं। रेलवे स्टेशन के बाहर से आपको बस और कैब की सुविधा मिल जाएगी। मंदिर सद्गुरु जग्गी वासुदेव आश्रम में स्थित है। यह तमिलनाडु के फेमस मंदिरों में से एक है।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली-NCR के इन 5 बड़े मंदिरों में दर्शन का प्लान
इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि यहां केवल महिलाओं को ही मंदिर के आंतरिक गर्भगृह में प्रवेश करने की अनुमति मिलती है। इसलिए यह मंदिर को महिलाओं के लिए बेहद खास है। इस मंदिर में पुजारियों के तौर पर भी महिलाएं ही हैं। हालांकि, यहां केवल देशी नही नहीं विदेशी महिलाएं भी मंदिर संभालते हुए नजर आएंगी।
इसे भी पढ़ें- यहां स्थित है मां के 3 प्रसिद्ध मंदिर, दर्शन का बनाएं प्लान
View this post on Instagram
यहां महिलाएं ही मंदिर का ख्याल रख रही हैं। इन महिला पुजारियों को मंदिर में ‘भैरागिनी मां’ कहकर बुलाया जाता है। भैरवी मंदिर हर पूर्णिमा के दिन रात को विशाल देवी जुलूस निकलता है। जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इस मंदिर का दर्शन करने की अनुमति स्त्री और पुरुष दोनों को है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-linga.bhairavi_Insta
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।