पराठा हो या दाल या फिर हो ब्रेड लेकिन इन सभी के साथ हम पसंद करते हैं घी। आपको भी घी बहुत पसंद होगा। कुछ लोगों को घी इतना पसंद होता है की वह तीनों टाइम घी वाली रोटी खाते हैं और दाल में भी ऊपर से घी डालते हैं।
लेकिन महंगाई इतनी बढ़ गई है कि रोज-रोज घी खाना हर किसी के लिए संभव नहीं है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों बारे में बताने वाले हैं जिनका इस्तेमाल आप घी की जगह कर सकती हैं।
बटर
पराठा हो दाल हो या फिर रोटी ही क्यों न हो लेकिन हम इन सभी के साथ बटर खाना बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं। अगर आप घी का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं तो इसका बेहतर विकल्प है बटर। आप बटर से ही दाल छौंक सकती हैं और पराठे भी बना सकती हैं। कुछ लोग तो बटर को ऐसे ही खाना पसंद करते हैं।
इसे जरूर पढ़ें-मक्खन की जगह काम आएंगी ये चीजें, स्वाद में भी नहीं आएगी कमी
नारियल का तेल
घी का दूसरा विकल्प है नारियल का तेल। बहुत घरों में खाना बनाने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल भी किया जाता है। यह केवल बालों के लिए ही अच्छा नहीं है बल्कि हमारी सेहत के लिए भी है। यह हमारे मेटाबॉलिज्मको ठीक रखता है, इम्युनिटी को बढ़ता है और साथ ही वजन घटाने में भी फायदेमंदहै। आप भी खाना बनाने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल कर हैं।
ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल बहुत ही फायदेमंद होता। यह हमारी इम्यूनिटी को ठीक रखता है, वजन कम करने में कारगर है और इसे दिल और स्किन के लिए भी बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। आप खाना बनाने में ऑलिव ऑयलका इस्तेमाल कर सकती हैं।
मैश किया केला
अक्सर हम पराठे या ब्रेड को भी घी के साथ खाते हैं या बनाते हैं लेकिन हर चीज में घी का इस्तेमाल करना मुश्किल होता है इसलिए आप चाहें तो घी की जगहकेले को मैश करके इस्तेमाल कर सकती हैं। केला आपको मीठा स्वाद भी देगा और फायदे भी। क्योंकि केला जल्दी काला पड़ जाता है इसलिए जिस समय खाना हो उसे समय केले को मैश करें और खाएं।
इसे जरूर पढ़ें-बेकिंग करते वक्त अंडे की जगह डालें ये चीजें
आप घी की जगह किस चीज का इस्तेमाल करती हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों