herzindagi
eggs alternative for baking cake

बेकिंग करते वक्त अंडे की जगह डालें ये चीजें

बेकिंग में कई सारे इंग्रीडिएंट्स में से एक महत्वपूर्ण चीज अंडा है। अंडा न हो तो फिर आप बेकिंग करते वक्त किस चीज का इस्तेमाल करेंगे?
Editorial
Updated:- 2022-09-02, 19:43 IST

बेक की हुई चीजें जैसे केक, पेस्ट्री, कपकेक आदि कितना स्वादिष्ट होता है। हम सभी जानते हैं कि इन सब चीजों में एक मेन इंग्रीडिएंट अंडा भी होता है। लेकिन अभी चूंकि फेस्टिव सीजन चल रहा है और कई लोगों के ऐसे में व्रत होते हैं तो मांस, अंडा आदि जैसी चीजों को लोग अवॉइड करते हैं।

कई लोगों को लगता है कि अंडे के बिना बेकिंग हो ही नहीं सकती। चलिए फिर आपको यह भी बता दें कि ऐसा नहीं है। बिना अंडे के भी आप बेकिंग कर सकती हैं।

इसमें जरूरी नहीं कि आप अंडा डालें। अंडे की जगह ऐसी बहुत सी चीजें हैं, जो आप बेकिंग के वक्त डाल सकते हैं। आप भी उन अल्टरनेटिव्स को जान लें और बेकिंग करते वक्त उन्हें इस्तेमाल करें।

बेकिंग में अंडा क्यों डाला जाता है?

why egg is added to baking

अंडे को बेकिंग में इस्तेमाल क्यों किया जाता है इसके कई सारे कारण है, जैसे यह केक जैसी चीजों को फ्लफी रखता है। एक मॉइश्चर जोड़ता है और भी बहुत कुछ-

मॉइश्चर- अंडे का तरल भाग (सफेद भाग) बेकिंग के दौरान फाइनल प्रोडक्ट में मॉइश्चर जोड़ता है।

बाइंडिंग- अंडे की चिपचिपी प्रकृति सारी चीजों को एक साथ बाइंड करने में मदद करती है।

वॉल्यूम- अंडे को जब बेकिंग पाउडर और सोडा के साथ मिलाकर ऐड करते हैं तो वह एक वॉल्यूम जोड़ता है। इससे केक और कपकेक जैसी चीजों में फ्लफी होती हैं।

टेस्ट-अंडे पके हुए प्रोडक्ट के फ्लेवर में सुधार करते हैं। इससे फूड में एक शाइन और ग्लेज जुड़ता है।

इसे भी पढ़ें: नींबू की बढ़ी कीमतों से हुआ मन खट्टा? ट्राई करें ये चीजें

अंडे की जगह डालें ये चीजें

एप्पल सॉस

applesauce to add in baking

एप्पल सॉस पके हुए सेब से बनाया जाता है। कई सारे व्यंजनों में आप एक अंडे की जगह 1/4 एप्पलसॉस से बदल सकते हैं। अगर आप एप्पल सॉस बेकिंग में इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे अनस्वीटनड वैरायटी का इस्तेमाल करें। आप इसे मफिन्स और ब्रेड बनाने के लिए यूज कर सकते हैं।

अगर-अगर

आप अगर-अगर और जिलेटिन में से कोई एक सामग्री को बेकिंग में इस्तेमाल कर सकती हैं। जिलेटिन एक जेलिंग एजेंट हैं ट्रांसपेरेंट, रंगहीन, स्वादहीन खाद्य सामग्री होता है और यह जानवरों के शरीर के अंगों से लिए गए कोलेजन से प्राप्त होता है। अगर-अगर शाकाहारी हैं और इसे पसंद न करें तो आप अगर-अगर का इस्तेमाल कर सकती हैं। एक अंडे की जगह आप 1 बड़ा चम्मच अगर-अगर पाउडर में 1 बड़ा चम्मच पानी मिलाएं और उसके मिलाकर इस्तेमाल करें। चीजकेक (एगलेस चीज़केक रेसिपी), मूज़, पुडिंग में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

दही

yogurt in baking

क्या आपने कभी सोचा था कि दही का इस्तेमाल भी बेकिंग में अंडे की जगह किया जा सकता है? जी हां, दही एक दूसरी ऐसी चीज है जो अंडे की जगह आप डाल सकते हैं। यह भी बेक्ड चीजों को वैसा ही स्वाद देगी। बस ध्यान रखें कि आप प्लेन दही का इस्तेमाल करें। इसका इस्तेमाल आप कपकेक, मफिन्स और केक बनाने में कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: घर में खत्म हो गया है यीस्ट तो इन विकल्पों पर करें विचार

छाछ

buttermilk in baking

छाछ बेक्ड चीजों में एक मॉइश्चर प्रदान करती है और अंडे की तरह उसे फ्लफी भी बना सकती है। बस इसे डालते वक्त आपको खूब फेंटना चाहिए। इससे चीजें आपस में अच्छी तरह बाइंड भी करेंगी। एक अंडे की जगह 1/4 प्लेन छाछ का इस्तेमाल करें। इसका इस्तेमाल आप कॉर्न ब्रेड और स्लाइस्ड ब्रेड में कर सकते हैं।

आप भी अंडों की जगह इन चीजों का इस्तेमाल करें और अपनी बेकिंग को परफेक्ट बनाएं। हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit:freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।