दुनिया में ऐसी कई सारी रहस्यमयी जगह होती हैं जिनके बारे में लोगों को बहुत अधिक जानकारी नहीं होती है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही रहस्यमयी जगहों के बारे में बताएंगे जहां पर चुंबकीय बल बहुत अधिक है और इस बल के कारण से इंसान भी चिपक सकता है। तो चलिए जानते हैं इन सभी अनोखी जगहों के बारे में।
आपको बता दें कि कारगिल राजमार्ग पर लेह शहर से लगभग 30 किमी की दूरी पर स्थित एक छोटा सा हिस्सा है जिसे कि मैग्नेटिक हिल या चुंबकीय पहाड़ी कहा जाता है। इस जगह पर अगर लद्दाख के मैग्नेटिक हिल में सड़को पर कोई गाड़ी खड़ी होती है तो वह गाड़ी ऊपर की ओर जाने लगती हैं। यही नहीं इस सड़क का लेआउट की ओर जाने जैसा दिखता है लेकिन सड़क वास्तव में नीचे की ओर ही जा रही है।
कई वैज्ञानिक इस रहस्य की गुत्थी को सुलझाने के लिए रिसर्च भी कर चुके हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि इसके पीछे चुंबकीय बल काम करता है। इस क्षेत्र में कोई रेस्त्रां और दुकान भी नहीं है लेकिन यह जगह लोगों को बहुत आकर्षित करती है।
इसे भी पढ़ें: आगरा की इन भुतहा जगहों पर कोई भी अकेले नहीं जाना चाहेगा, जानें क्यों?
आपको बता दें कि पेरू में एक पर्वत बना हुआ है इस पर्वत के ऊपर एक किला भी बना हुआ है। यह पर्वत भी बहुत अधिक चुंबकीय है। हिराम बिंगहाम तृतीय ने साल 1911 में एंडीज पहाड़ पर बसे माचू-पिच्चू को खोजा था।(हिमालय की गोद में मौजूद हैं कई रहस्यमयी कहानियां, आप भी जानिए)
इससे पहले 500 सालों तक ये प्राचीन शहर दुनिया से बिल्कुल अनजान था। यह जगह अभी तक रहस्यों से घिरी हुई है।
यूके में स्थित स्टोनहेंज पृथ्वी पर सबसे अनोखी स्मारकों में से एक माना जाता है। आपको बता दें कि वैज्ञानिक अभी भी इसकी प्रकृति, उत्पत्ति और उद्देश्य से जुड़ी हुई रिसर्च करते रहते है। (पश्चिम बंगाल की इन अनसुनी जगहों के बारे कितना जानते हैं आप)इसकी संरचना रहस्य में डूबी हुई है और यह जगह भी चुंबकीय क्षेत्र है जहां चुंबकीय बल बहुत अधिक है।
स्टोनहेंज की चट्टानों के पीछे एक रहस्यमयी इतिहास छिपा हुआ है जिसे लेकर कई तरह के दावे किए जाते हैं। आपको बता दें कि इस जगह को यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों में शामिल किया गया है। स्टोनहेंज की चट्टानों को मेगालिथ के नाम से भी जाना जाता है।
इसे भी पढ़ें: रूपकुंड झील को क्यों कहा जाता है कंकालों की झील, आप भी जानें
तो ये थी वो सभी जगह जहां पर चुंबकीय बल बहुत अधिक है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
image credit- traveladvisor
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।