herzindagi
sonam kapoor anand ahuja japan romance perfect couple main

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की रोमांस से भरपूर जापान डायरी है एक्साइटिंग, देखिए ये दिलचस्प तस्वीरें

सोनम कपूर और आनंद आहूजा के जापान वैकेशन की ये दिलकश तस्वीरें देखिए, जिनमें झलक रहा है इस कपल का प्यार। 
Editorial
Updated:- 2019-06-17, 19:39 IST

दूर रहकर रिलेशनशिप को निभाना आसान बात नहीं है। लेकिन सोनम कपूर आहूजा और आनंद आहूजा आज के समय के ऐसे कपल हैं, जिनसे हर कपल इंस्पिरेशन ले सकता है। सोनम कपूर एक्ट्रेस हैं और बॉलीवुड के अपने प्रोजेक्ट्स में मसरूफ रहती हैं, वहीं आनंद आहूजा अपना बिजनेस अमेरिका में संभालते हैं। दोनों अपने बिजी शिड्यूल से वक्त निकालकर एक-दूसरे को क्वालिटी टाइम देना पसंद करते हैं। अक्सर सोनम कपूर अपने पति से मिलने के लिए अमेरिका जाती हैं, तो वहीं पति आनंद आहूजा भी वक्त मिलते ही सोनम का साथ पाने के लिए मुंबई आ जाते हैं। दिलचस्प बात ये है कि दूर रहने के बावजूद सोनम और आनंद हॉलीडे पर जाने के लिए भी वक्त निकाल लेते हैं। इन दिनों सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा की जापान वैकेशन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें वे एक-दूसरे के साथ खुशनुमा पल बिताते नजर आ रहे हैं।

इसे जरूर पढ़ें: सोनम कपूर के फीते पति आनंद आहूजा ने बांधे, इन छोटी-छोटी चीजों से झलकता है कि जिंदगीभर साथ निभाएगा पति

sonam kapoor anand ahuja japan travel diary inside  

इस दौरान सोनम कपूर सी ग्रीन सूट के साथ कंट्रास्ट लुक देने वाला पोल्का डॉट ब्लैक शर्ट पहने नजर आईं। सोनम कपूर ने वैकेशन में खुद को रिलैक्स करने के लिए कैजुअल और कंफर्टेबल आउटफिट पहना था।

 

अपनी इस ट्रिप की तस्वीरें इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के लिए अपडेट करते हुए सोनम कपूर ने पति आनंद के साथ आइसक्रीम का मजा लेने की और क्योटो की सैर करने की तस्वीरें शेयर कीं। साथ ही उन्होंने क्योटो की कल्चरल इंपॉर्टेंस का भी जिक्र किया है, जिसे पढ़ने के बाद आप भी यहां घूमने के लिए एक्साइटेड हो जाएंगी।   

इसे जरूर पढ़ें: जूता चुराई की रस्म में आनंद ने कैसे सोनम की दोस्त स्वरा भास्कर को दिया था चकमा, जानिए

 

 

 

View this post on Instagram

Day 2

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) onJun 17, 2019 at 6:03am PDT

दो दिन की इस ट्रिप में सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने क्योटो के खूबसूरत एंबियंस का मजा लिया। दूसरे दिन की इस तस्वीर में सोनम कपूर अपने पति की बाहों में नजर आ रही हैं। जाहिर है जब आसपास नजारे इतने खूबसूरत हों तो मिजाज आशिकाना हो ही जाता है। 

sonam kapoor anand ahuja celebrity couple 

वैसे अगर आप घूमने की शौकीन हैं तो जापान सोनम कपूर और आनंद आहूजा की तरह आपको भी खूब रास आएगा। अगर आप उत्तर भारत की गर्मी से दूर कुछ वक्त ठंडे-ठंडे और सुहावने मौसम में बिताना चाहती हैं तो इसके लिए जापान बहुत अच्छा ऑप्शन है।

 

यहां बच्चों से लेकर बड़े तक हर कोई ढेर सारी एक्टिविटीज का मजा ले सकता है। यहां माउंट फिजी, गोल्डन पवेलियन, डिजनीलैंड,  हाइम जी कैसल,  टोक्यो टावर,  तोदैइजी टेम्पल, गोकुदेनी मंकी पार्क, मियाजिमा द्वीप जैसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स हैं, जो खासतौर पर फेमस हैं। अगर आप ट्रेवल डेस्टिनेशन्स और ट्रेवल टिप्स और ट्रिक्स जानने में दिलचस्पी रखती हैं तो विजिट करते रहें HerZindagi के साथ। यहां आपको सेलेब्रिटी ट्रेवल डायरीज के साथ-साथ फेमस ट्रेवल डेस्टिनेशन्स के बारे में रोचक जानकारियां मिलेंगे, जिन्हें पढ़कर आप हॉलीडे पर जाने के लिए हो जाएंगी तैयार।  

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।