गर्मी के मौसम में हर कोई बस बर्फ के ही सपने देखता है। लोगों के मन में बस यही सवाल आता है कि काश इस गर्मी में कहीं बर्फ देखने को मिल जाए, तो कितना मजा आ जाए। इस समय पहाड़ों पर भीड़ भी आप देख सकते हैं। जैसे ही गर्मियों का मौसम शुरू होता है, हर कोई पहाड़ों पर घूमने जाने का प्लान बनाने लगता है।
ऐसा इसलिए, क्योंकि जमीनी इलाकों के मुकाबले पहाड़ों का मौसम ठंडा होता है। ऐसे में मई जून की तपती गर्मी में अगर अच्छा ठंडा मौसम कहीं मिले, तो लोग वहां जाने का मौका कैसे छोड़ सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में जहां आप गर्मी के मौसम में बर्फ गिरी हुई देख सकते हैं। अगर आप कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इन जगहों पर जा सकते हैं।
रोहतांग (Rohtang Pass)
यह जगह भारत के उन स्थानों में से एक है, जहां आपको बर्फ देखने को मिलेगी। पहाड़ों पर जमी हुई बर्फ और ऊंचाई पर स्थित यह जगह गर्मियों में भी बहुत ठंडी होती है। यहां आप मई जून के महीने में भी बिना स्वेटर और जैकेट के नहीं रह सकते।
वैसे आपको जब वी मेट का वो नजारा याद होगा, जहां करीना कपूर बर्फ की पहाड़ी के पास डांस कर रही थी। यह नजारा रोहतांग पास का ही है। कई फिल्में है, जिसकी शूटिंग रोहतांग पास में हुई है। गर्मियों में घूमने के लिए यह सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यह भारत में सबसे सुंदर हिल स्टेशन में से एक है।
इसे भी पढ़ें-भारत की ये हसीन और शानदार जगहें पलकें बिछाए कर रही हैं आपका इंतजार
स्पीती
12500 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह जगह गर्मियों में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह में से एक है। घाटी छोटी-छोटी झोपड़ियों और बौद्ध मठों से भी घिरी हुई है। यहां आने के लिए आपको किसी मौसम की चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आपको गर्मियों के मौसम में भी पहाड़ों पर आपको बर्फ जमी हुई नजर आएगी। यही कारण है कि मई जून के महीने में भी यहां मौसम ठंडा रहता है।
यहां आप 4300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चंद्रताल झील देखने जरूर जाएं। इसके अलावा आप 12,774 फीट की ऊंचाई पर स्थित धनखड़ मठ भी देखने जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-स्पीति वैली घूमने जाने से पहले जान लें इससे जुड़े ये फैक्ट्स
लेह लद्दाख
अप्रैल से लेकर जून तक लेह लद्दाख में समर सीजन होता है। यहां जह आपको सड़कों पर चलेंगे, तो दूर पहाड़ों पर आपको बर्फ जमी हुई नजर आएगी। भले ही आपको सड़कों पर तेज धूप का अहसास हो रहा हो, लेकिन इसके बावजूद आपको बर्फ से ढके हुए पहाड़ देखने को मिल जाएंगे। मई- जून के महीने में यहां का तापमान 10 डिग्री रहता है। अगर गर्मी के मौसम से बहुत ज्यादा परेशान हो गए हैं, तो 1 हफ्ते की छुट्टी के लिए यहां जाने का प्लान बना लें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों