दुनिया भर में मौजूद हैं ये Sky Bridges, चलने के लिए चाहिए बहुत हिम्मत

स्काई ब्रिज पर चलना यकीनन एक दिल दहला देने वाला एक्सपीरियंस होता है, जिसे आप जीवन में कभी नहीं भूल सकते। दुनियाभर में कई बेहतरीन स्काई ब्रिज मौजूद हैं जो आपको अद्भुत अनुभव देते हैं।

Sky Bridges around the world ()

ब्रिज का निर्माण तो सालों से किया जाता रहा है। यहां तक कि रामायण में भी भगवान राम और उनकी सेना ने पत्थरों की मदद से ब्रिज का निर्माण किया था। हालांकि, अब आधुनिक युग में समय के साथ तकनीक काफी बदल चुकी है। अब इंजीनियर सिर्फ जमीन या पानी में ही नहीं, बल्कि हवा में भी ब्रिज बनाने लगे हैं।

स्काईब्रिज का निर्माण करना आज के समय में बेहद ही आम होता जा रहा है और दुनिया के कई देशों में बेहतरीन स्काईब्रिज का निर्माण किया जा चुका है। यहां तक कि इन स्काईब्रिज पर चलने वाले लोगां के एक्सपीरियंस को और भी बेहतर व वास्तविक बनाने के लिए कई बार इनके निर्माण में ग्लास या कांच का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे व्यक्ति नीचे के नजारे आसानी से देख सके। जिन लोगों को हाइट का डर होता है, उनके लिए ये स्काईब्रिज ऊंचाई के डर से लड़ने के लिए भी काफी है। ये स्काईब्रिज दुनिया भर में लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण हैं, जो सुंदर नज़ारे पेश करते हैं और साथ ही ज़मीन से सैकड़ों या हज़ारों फ़ीट ऊपर लटके होने का रोमांच भी देते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही स्काईब्रिज के बारे में बता रहे हैं, जिनके बारे में जानने के बाद आप भी यहां पर जरूर जाना चाहेंगे-

मरीना बे सैंड्स स्काईपार्क, सिंगापुर (Marina Bay Sands SkyPark, Singapore)

singapore city

यह स्काईपार्क मरीना बे सैंड्स रिज़ॉर्ट में स्थित है। इस स्काईब्रिज की लंबाई लगभग 340 मीटर है, जबकि यह जमीन से लगभग 656 फीट की ऊंचाई पर है। स्काईपार्क एक डेक और इन्फिनिटी पूल है जो मरीना बे सैंड्स होटल के तीन टावरों पर फैला हुआ है। यह सिंगापुर के स्काईलाइन के बेहतरीन नजारे पेश करता है।

कैपिलानो सस्पेंशन ब्रिज, कनाडा (Capilano Suspension Bridge, Canada)

कैपिलानो नदी की घाटी से 230 फीट ऊपर और घने, सदाबहार जंगलों में गायब हो जाने वाला 460 फीट लंबा कैपिलानो सस्पेंशन ब्रिज पर्यटकों को एक जादुई जंगल में प्रवेश करने का एहसास देता है। डाउनटाउन वैंकूवर यहां से सिर्फ़ 15 मिनट की दूरी पर है। उत्तरी वैंकूवर में एक नेचर पार्क के अंदर स्थित यह फ़ुटब्रिज मूल रूप से 1889 में बनाया गया था। तब से अब तक इसे वर्तमान मज़बूत वायर केबल और देवदार के तख्तों तक अपडेट किया गया है। साल के किसी भी समय लुभावने, छुट्टियों के दौरान यहां आना एक असली ट्रीट है, क्योंकि पुल और पार्क को कैन्यन लाइट्स उत्सव के लिए रंगीन रोशनी से सजाया जाता है।

इसे जरूर पढ़ें - Honeymoon Special: सिंगापुर में हनीमून एक्साइटिंग बनाने के लिए इन 5 जगहों पर जरूर जाएं

लैंगकावी स्काई ब्रिज, मलेशिया (Langkawi Sky Bridge, Malaysia)

यह स्काई ब्रिज लैंगकावी के गुनुंग मैट सिनकांग में स्थित है और समुद्र तल से लगभग 700 मीटर अर्थात 2,300 फीट की ऊंचाई पर है। यह एक घुमावदार ब्रिज है जो यहां आने वाले पर्यटकों को आसपास के द्वीपों और वर्षावन के शानदार दृश्य प्रस्तुत करता है। इस ब्रिज की खास बात यह है कि इसका फ्लोर सेक्शन कांच का है, जिसकी वजह से जब यहां पर आप चलते हैं तो आपको एक थ्रिलिंग एक्सपीरियंस होता है।

इसे जरूर पढ़ें - Mountain Passes: ये खूबसूरत पहाड़ी दर्रे हिंदुस्तान को बनाते हैं बेहद खास, आप भी एक्सप्लोर करें

जिन माओ टॉवर स्काई ब्रिज, चीन (Jin Mao Tower Sky Bridge, China)

metallic structure mountains

जिन माओ टॉवर स्काई ब्रिज चीन के शंघाई में जिन माओ टॉवर पर स्थित है। यह जमीन से 340 मीटर ऊपर है। जमीन से 1,115 फीट की ऊंचाई पर होने के कारण यहां के नजारे बस देखते ही बनते हैं। जिन माओ टॉवर की 88वीं मंजिल पर स्थित, स्काई ब्रिज आने वाले पर्यटकों को शंघाई के मनोरम दृश्य प्रदान करता है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP