
Famous skywalk in india: स्काईवॉक यानी शीशे के ब्रिज पर चलने का शौक लगभग हर किसी को होता है, लेकिन कई लोगों को लगता है कि यह भारत में संभव नहीं है।
पिछले कुछ वर्षों में विदेशों की तर्ज पर भारत के कई राज्यों में ग्लास ब्रिज का निर्माण किया जा चुका है। भारत में मौजूद इन ब्रिज पर चलना किसी रोमांचक अनुभव से कम नहीं होता है।
भारत में ऐसे कई ग्लास ब्रिज मौजूद है, जिनके ऊपर चलते वक्त पर्यटकों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। भारत में मौजूद इन शानदार ग्लास ब्रिज का अनुभव करने के लिए आपको कोई टिकट भी नहीं लेना होता है।
इस आर्टिकल में हम आपको भारत के कुछ चर्चित ग्लास ब्रिज के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां से आप अद्भुत खूबसूरती का नजारा देख सकते हैं।
नॉर्थ ईस्ट इंडिया के सिक्किम में हर हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। सिक्किम की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसे नॉर्थ-ईस्ट इंडिया का खजाना भी माना जाता है।
सिक्किम ग्लास ब्रिज के लिए भी फेमस है। सिक्किम के पेलिंग में करीब 137 फीट चेनरेजिंग प्रतिमा के सामने निर्मित ग्लास ब्रिज एक लोकप्रिय स्थल बन चुका है। इस ब्रिज से आसपास के अद्भुत नजारों को कैद किया जा सकता है। जब इस ब्रिज से नीचे देखते हैं, तो दिल की धड़कने बढ़ जाती है। यह ग्लास ब्रिज आसपास में मौजूद धार्मिक स्थलों की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करता है।
इसे भी पढ़ें: Mountain Passes: ये खूबसूरत पहाड़ी दर्रे हिंदुस्तान को बनाते हैं बेहद खास, आप भी एक्सप्लोर करें

बिहार राज्य के नालंदा जिले में स्थित राजगीर एक ऐतिहासिक नगर होने के साथ-साथ एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी है। राजगीर बिहार में सबसे अधिक घूमे जाने वाले शहर में से एक है।
वैसे तो राजगीर में कई खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, लेकिन यहां मौजूद ग्लास ब्रिज सबसे चर्चित केंद्र माना जाता है। इस ग्लास ब्रिज से आसपास की खूबसूरती को निहारा जा सकता है। ब्रिज से राजगीर की हरियाली को निहार सकते हैं। इस ब्रिज पर चलना किसी रोमांचक गतिविधि से कम नहीं है। ब्रिज पर चलते वक्त कई लोगों के दिल की धड़कने बढ़ जाती है।

दक्षिण भारत का केरल राज्य अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में फेमस है। केरल एक ऐसा राज्य है, जहां देशी और विदेशी सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। केरल में हर तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है।
केरल जिस तरह अपनी खूबसूरती के लिए फेमस है, ठीक उसी तरह ग्लास ब्रिज के लिए भी फेमस है। केरल के वागामोन में निर्मित ग्लास ब्रिज भारत का सबसे लंबा पुल माना जाता है। इस ग्लास ब्रिज पर चलना किसी रोमांचक गतिविधि से कम नहीं माना जाता है। इस ब्रिज पर चलने से कई लोगों की धड़कने बढ़ जाती है। इस ब्रिज से केरल की हरियाली को करीब से निहार सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: बाली ट्रिप का बजट है सिर्फ 20 हजार रुपये, इस तरह करें सस्ते में हनीमून की प्लानिंग

तमिलनाडु का ग्लास ब्रिज जिस तरह पानी खूबसूरती के लिए लोकप्रिय है, ठीक उसी तरह रोमांचक दृश्यों के लिए भी फेमस है। कहा जाता है यह भारत का सबसे बड़ा स्काईवॉक पुल है।
तमिलनाडु में स्थित ग्लास ब्रिज की लंबाई करीब 570 मीटर और चौड़ाई लगभग 4.2 मीटर है। यह प्रसिद्ध गल्स ब्रिज माम्बलम रेलवे स्टेशन और टी नगर बस टर्मिनस को जड़ने के लिए बनाया गया है। इस पुल से आसपास की खूबसूरत दृश्यों को देखा जा सकता है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-isnta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।