herzindagi
shri krishna famous temples trip plan from noida

नोएडा से श्री कृष्ण के दर्शन के लिए मथुरा-वृंदावन नहीं जाना चाहते हैं, तो परिवार के साथ यहां जा सकते हैं आप

श्री कृष्ण के भक्तों को मथुरा और वृंदावन की सभी अनोखी जगहों के बारे में पूरी जानकारी होती है। दोनों ही स्थान न केवल श्रीकृष्ण की लीलाओं के केंद्र हैं, बल्कि यहां के हर वृक्ष, हर कुंड और हर गली में कृष्ण भावना बसती है।
Editorial
Updated:- 2025-04-21, 16:57 IST

नोएडा वालों को अगर शहर के पास कहीं छोटा धार्मिक ट्रिप प्लान करना होता है, तो मथुरा-वृंदावन जाने का प्लान बनाते हैं। क्योंकि, नोएडा के पास श्री कृष्ण के दर्शन के लिए सबसे खास जगहों में से मथुरा-वृंदावन स्थित है। नोएडा से मथुरा की दूरी लगभग 141 किमी है। यहां पहुंचने में लगभग 2 से 2:30 घंटो का ही समय लगता है। यही कारण है कि नोएडा के लोग यहां दर्शन के लिए कभी निकल पड़ते हैं। लेकिन श्री कृष्ण के प्रेमी कई लोग नई जगहों की तलाश कर रहे हैं। वह नोएडा से दर्शन के लिए अन्य जगहों की तलाश कर रहे हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मथुरा-वृंदावन के अलावा श्री कृष्ण के खास जगह के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

द्वारका, गुजरात

shri krishna famous temples trip plan from noidas

द्वारका को भगवान श्रीकृष्ण की नगरी कहा जाता है। जिस तरह मथुरा-वृंदावन श्री कृष्ण के भक्तों के लिए खास है, ठीक उसी तरह द्वारका भी भक्तों को आकर्षित करता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने मथुरा छोड़ने के बाद समुद्र के किनारे द्वारका नगरी की स्थापना की थी। इसके साथ ही कहा जाता है कि द्वारका नगरी समुद्र में समाई हुई है। इसलिए इस जगह के प्रति लोगों की श्रद्धा और भी ज्यादा गहरी है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको गुजरात के द्वारका कैसे पहुंचे और बजट में दर्शन का सही तरीका क्या है, इसके बारे में बताएंगे। यह परिवार के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

इसे भी पढ़ें-गुजरात में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगह, आप भी बनाएं घूमने का प्ला

नोएडा से द्वारका कैसे पहुंचे?

shri krishna famous temples trip plan from noidassss

  • सड़क मार्ग- नोएडा से द्वारका सीधी बस सेवा आपको नहीं मिलेगी। ऐसे में यात्रा के दौरान बस साधन बदलना लोगों को भारी लगता है। इससे भी ज्यादा परेशानी वाली बात यह है कि बस से पहुंचने में आपको समय भी ज्यादा लगेगा। क्योंकि, दूरी बहुत ज्यादा है। नोएडा से द्वारका की दूरी लगभग 1366 किमी है। ऐसे में अगर आप अपनी गाड़ी या बस से भी जाते हैं, तो भी आपको 22 से 24 घंटे का समय लग जाता है। इसके साथ ही बस से यात्रा करना आपको महंगा भी पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें-गुजरात के जामनगर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये तीन जगह

shri krishna famous temples trips plan from noida

  • रेल मार्ग- दिल्ली से द्वारका के लिए आपको ट्रेन मिल जाएगी। इसलिए, नोएडा से पहले आपको दिल्ली के लिए मेट्रो या कैब से सफर करना होगा। इसके बाद आप द्वारका के लिए ट्रेन ले पाएंगे। ऐसे में लंबी दूरी की यात्रा आप आसानी से पूरी कर सकते हैं। सड़क मार्ग के मुकाबले ट्रेन से आपको समय कम लगेगा और खर्च भी कम आएगा। 
  • फ्लाइट- नोएडा वालों के लिए द्वारका तक के लिए फ्लाइट से जाना भी आसान है। लेकिन इसमें आपका खर्च ज्यादा होगा। अगर आपका बजट अच्छा है, तो फ्लाइट से यात्रा करना आपको पसंद आएगा। यहगुजरात में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहमें से एक है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।