मध्य प्रदेश एक ऐसा राज्य है, जो देश के केन्द्र में स्थित है और अक्सर लोग यहां पर वाइल्डलाइफ से लेकर कल्चर को एक्सपीरियंस करने के लिए आते हैं। लेकिन अगर आप आध्यात्मिक प्रवृत्ति के इंसान हैं और पूरी तरह से भक्ति में लीन होना चाहते हैं तो यहां पर आप कई विशेष मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं।
खासतौर से, एक शिव भक्त को यह राज्य बिल्कुल भी निराश नहीं करता है। भारत में कुल 12 ज्योतिर्लिंग हैं, जिनमें से मध्य प्रदेश में दो ज्योतिर्लिंग हैं। उज्जैन जिले का महाकालेश्वर और खंडवा जिले में ओंकारेश्वर, शिव भक्तों के बीच एक अलग स्थान रखता है। इन ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। अगर आप भी शिव भक्त हैं और पूरी तरह से भक्ति रस में डूबना चाहते हैं तो आपको एक बार मध्य प्रदेश अवश्य जाना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको मध्य प्रदेश में स्थित कुछ शिव मंदिरों के बारे में बता रहे हैं-
उज्जैन का महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है और इसलिए इसे भगवान शिव का सबसे पवित्र निवास स्थान माना जाता है। प्राचीन शहर उज्जैन पवित्र नदी क्षिप्रा के तट पर स्थित है। ऐसा माना जाता है कि इसे छठी शताब्दी ईस्वी के आसपास निर्मित किया गया था। महाकालेश्वर मंदिर हर सुबह होने वाली अपनी अनूठी भस्म आरती के लिए प्रसिद्ध है।
ओंकारेश्वर मंदिर नर्मदा नदी में एक तट पर स्थित है और यह भगवान शिव के 12 प्रतिष्ठित ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से एक है। ओंकारेश्वर में भगवान शिव के दो मुख्य मंदिर हैं, जिन्हें नर्मदा नदी के दोनों तटों पर ममलेश्वर मंदिर और ओंकारेश्वर मंदिर के नाम से जाना जाता है। इसके आर्किटेक्चर में उत्तर और दक्षिण भारतीय शैलियों का मिश्रण देखा जाता है।
कंदरिया महादेव मंदिर खजुराहो में स्थित एक हिन्दू मंदिरहै, जिसे चंदेल राजवंश के दौरान बनाया गया था। इस मंदिर का बेहतरीन आर्किटेक्चर इसे देखने लायक एक बेहद ही खूबसूरत मंदिर बनाते हैं। इस मंदिर परिसर 282 मीटर की ऊंचाई पर 6 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।
इसे भी पढ़ें: Pitru Paksha 2023: गुजरात की इस जगह पिंड दान कर लिया तो कहीं और जाने की जरूरत नहीं, ऐसे प्लान बनाएं
मंदसौर शहर में स्थित, पशुपतिनाथ मंदिर भगवान शिवको समर्पित एक प्रतिष्ठित पूजा स्थल है। 8वीं शताब्दी का यह मंदिर अपने आर्किटेक्चर के लिए जाना जाता है। मंदसौर का यह शिव मंदिर अपने आठमुखी शिवलिंग के लिए जाना जाता है, जो शैव धर्म की पशुपतिनाथ परंपरा से संबंधित है।
भोपाल शहर में स्थित बैजनाथ मंदिर 12वीं शताब्दी में बनाया गया था। यह अपने हिंदू और मुस्लिम आर्किटेक्चर स्टाइल के लिए जाना जाता है। इसकी मंदिर के आस-पास खूबसूरत शिवना नदी और पहाड़ियां इस जगह को और भी अधिक खूबसूरत बनाती हैं।
पचमढ़ी के खूबसूरत हिल स्टेशन में स्थित जटाशंकर मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। आश्चर्यजनक प्राकृतिक गुफाओं और झरने के बीच स्थित यह मंदिर एक मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है। यह शिव मंदिर महाकाव्य महाभारत के पौराणिक पांडवों से भी जुड़ा हुआ है।
इसे भी पढ़ें: भारत की इन 5 स्मारकों को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं लोग
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- wikipedia
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।