herzindagi
shiv anandam 30 biggest shivratri celebration event ticket booking location time and all details

Shiv Anandam 3.0: भारत में यहां होने जा रहा है सबसे बड़ा शिवरात्रि उत्सव, भक्ति और टेक्नोलॉजी का देखने को मिलेगा संगम, जानें कैसे कर सकती हैं टिकट बुक?

शिव आनंदम 3.0' उत्सव कहां होने जा रहा है और यह उत्सव कितने दिनों तक चलने वाला है, इसकी भी जानकारी पहले ही सेव करके रख लें, ताकि आपको सफर में परेशानी न हो।
Editorial
Updated:- 2026-02-06, 16:12 IST

भारत के सबसे बड़े शिवरात्रि उत्सव की तारीख की जानकारी लाइव हो गई है। भगवान शिव को समर्पित इस त्योहार में आपको भव्य उत्सव में शामिल होने का मौका मिल रहा है। इसे साल का सबसे बड़ा शिव उत्सव माना जाता है। देशभर से लोग इस उत्सव में शामिल होने के लिए आते हैं। इस एक इवेंट में आपको भक्ति, संस्कृति, योग, संगीत और आधुनिक टेक्नोलॉजी का संगम देखने को मिलेगा। अगर आप भी महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ के इस अनोखे उत्सव में शामिल होना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस उत्सव के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

Shiv Anandam 3.0 उत्सव कहां हो रहा है?

यह उत्सव नई दिल्ली के भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर में होने जा रहा है। यहां आपको टेक्नोलॉजी से जुड़ी कई तैयारियां देखने को मिलेगी। शिव से जुड़े कार्यक्रम को टेक्नोलॉजी द्वारा पेश किया जाएगा। 12 फीट के LED शिवलिंग अभिषेक के साथ-साथ भस्म होली और भाजन क्लबिंग जैसा नजारा भी देखने को मिलेगा। इस उत्सव को 3D नजारे में देखे हुए आपको अनोखा अहसास होगा।

shiv anandam 30 biggest shivratri celebration event ticket booking location time and all details (2)

कब से शुरू हो रहै शिवरात्रि उत्सव?

  • शिव आनंदम 3.0 में आप 14 फरवरी 2026 से शामिल होने जा सकते हैं। इस उत्सव का आयोजन शाम के समय होगा। 14 फरवरी शनिवार को शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक आप इस उत्सव का हिस्सा रह सकते हैं।
  • ध्यान रखें की इस उत्सव में 15 साल से ऊपर के लोग शामिल हो सकते हैं।
  • कैसे पहुंचे- यहां पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी मेट्रो सुप्रीम कोर्ट (ब्लू लाइन) है।

इसे भी पढ़ें- Mahashivratri 2026: मंद‍िर ही नहीं, मह‍ाश‍िवरात्र‍ि पर घूम आएं ये 3 शहर; जहां अखाड़ों और जागरण में दिखता है शिव भक्ति का असली रंग

shiv anandam 30 biggest shivratri celebration event ticket booking location time and all detailsASD

इस उत्सव में क्या होगा खास?

  • भव्य दिव्य शिव रैंप शो
  • संगीत और भक्ति संध्या इस उत्सव में की जाएगी।
  • LED लाइट्स के जरिए रंगों और प्रकाश के साथ 12 फीट के LED शिवलिंग का महाभिषेक किया जाएगा।
  • यहां भोलेनाथ की आरती भी डिजिटल ही होगी। पूजन और भव्य आरती का नजारा मजेदार होगा।
  • भजन क्लबिंग (Bhajan Clubbing) का नजारा भी आपको यहां देखने का मौका मिलेगा।
  • शौरया योग (Adiyogi shaurya yoga) मार्शल आर्ट्स के साथ
  • हाई-एनर्जी भस्म का नजारा आप भूला नहीं पाएंगी। यह आपको बिलकुल रियल लगेगा।

यह भी पढ़ें- Mahashivratri Upay 2026: शमी की पत्तियों से महाशिवरात्रि के दिन करें ये 4 उपाय, धन लाभ के साथ बनेंगे जल्दी शादी के योग

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।