
17 मार्च 2026 आज मंगलवार का दिन है। चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि रहेगी। आज का दिन बहुत ही खास और पवित्र है क्योंकि आज शिव चतुर्दशी व्रत जिसे मासिक शिवरात्रि भी कहा जाता है आज शतभिषा नक्षत्र और साध्य योग बन रहा है। आज का दिन मंगलवार की सकारात्मकता और भोलेनाथ की भक्ति के साथ-साथ आराम से और पूरी सूझ-बूझ के साथ काम करने के लिए बहुत अच्छा है। घर-परिवार के साथ समय बिताने, अपने रुके हुए घरेलू कामों को पूरा करने और भगवान शिव की पूजा के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा।
मंगलवार का दिन संकटमोचन हनुमान जी को समर्पित होता है और शिव चतुर्दशी का व्रत भोलेनाथ को बहुत प्रिय है हनुमान जी भी शिव जी के ही रूप माने जाते हैं । इसलिए आज के दिन शिव जी और हनुमान जी दोनों की कृपा पाने का बहुत ही सुनहरा मौका है। आज सुबह नहाने के बाद तांबे के लोटे में साफ जल और थोड़ा सा गुड़ डालकर सूर्य देव को जल जरूर चढ़ाएं। इसके साथ ही, घर में सुख-शांति और तरक्की के लिए आज एक बहुत ही आसान और घरेलू उपाय करें। आज शाम के समय शिवलिंग पर थोड़ा सा कच्चा दूध और साफ जल चढ़ाएं, और हनुमान जी के सामने चमेली के तेल या घी का एक दीपक जलाएं। अगर हो सके तो शिव जी को बेलपत्र और हनुमान जी को एक लाल फूल चढ़ाएं। यह बहुत ही आसान और घरेलू उपाय है, जिससे आपके रुके हुए काम बनने लगेंगे, मन का डर और चिंता दूर होगी, और घर में बरकत आएगी।
| मुहूर्त का नाम | समय |
| काल | 06:21 बजे से 07:51 बजे तक |
| शुभ | 07:51 बजे से 09:21 बजे तक |
| रोग | 09:21 बजे से 10:51 बजे तक |
| उद्वेग | 10:51 बजे से 12:21 बजे तक |
| चल | 12:21 बजे से 01:51 बजे तक |
| लाभ | 01:51 बजे से 03:21 बजे तक |
| अमृत | 03:21 बजे से 04:51 बजे तक |
| काल | 04:51 बजे से 06:21 बजे तक |
| मुहूर्त का नाम | समय |
| लाभ | 06:21 बजे से 07:51 बजे तक |
| उद्वेग | 07:51 बजे से 09:21 बजे तक |
| शुभ | 09:21 बजे से 10:51 बजे तक |
| अमृत | 10:51 बजे से 12:21 बजे तक |
| चल | 12:21 बजे से 01:51 बजे तक |
| रोग | 01:51 बजे से 03:21 बजे तक |
| काल | 03:21 बजे से 04:51 बजे तक |
| लाभ | 04:51 बजे से 06:20 बजे तक |
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।