करवा चौथ का पर्व खास तौर पर महिलाओं के लिए होता है, क्योंकि इस दिन वह अपनी पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। पति-पत्नी के बीच के रिश्ते को और भी मजबूत करने और एक दूसरे के प्रति प्रेम को दर्शाने के लिए भी यह पर्व खास है। एक तरफ जहां इस दिन महिलाएं अपने पति के लिए व्रत रखती हैं, तो वहीं दूसरी तरफ पति का भी फर्ज बनता है कि वह अपनी पत्नी के कुछ गिफ्ट लेकर आएं। लेकिन हर साल पत्नी को क्या दिया जाए, यह समझना पति के लिए मुश्किल हो जाता है।
अगर आप भी कुछ सरप्राइज गिफ्ट देना चाहते हैं, तो इस बार कहीं घुमाने ले जाएं। आज के इस आर्टिकल में आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप अपनी पत्नी के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।
राजस्थान
करवा चौथ पर राजस्थान घूमने जाना आपके लिए अच्छा हो सकता है। एक सुंदर से होटल में सुंदर सजावट की रात आपके लिए यादगार हो जाएगी, अगर आप अपनी पत्नी के साथ यहां जाएंगे। राजस्थान की खूबसूरत जगहें, शाही महल, और ऐतिहासिक धरोहरें इस दिन को और खास मनाने में मदद करेगी। राजस्थान के शहर जैसे उदयपुर, जयपुर, और जैसलमेर, अपने शाही महलों और झीलों के लिए प्रसिद्ध हैं। इन जगहों पर आप इस बार करवा चौथ सेलिब्रेट करने का प्लान बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-Karwa Chauth से पहले ही बुक कर लें ये टूर पैकेज, पत्नी हो जाएगी आपके प्यार में दिवानी
साउथ में मनाएं करवा चौथ
करवा चौथ को दक्षिण भारत में मनाना आपके लिए यादगार हो सकता है। यह दिन पति-पत्नी के रिश्ते में प्रेम और समर्पण का प्रतीक है, इसलिए अगर आप अपने शहर से बाहर कहीं करवा चौथ सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो साउथ की जगहों पर घूमने जा सकते हैं। दक्षिण भारत की प्राकृतिक सुंदरता इस त्योहार को मनाने के लिए एक परफेक्ट जगह है। यहां करवा चौथ के दिन पारंपरिक संस्कृति और मंदिरों का दौरा करना आप न भूलें। यह कपल्स के घूमने के लिए अच्छी जगहों में से एक है।
हिमाचल और उत्तराखंड
अगर आपकी पत्नी को पहाड़ों पर जाना पसंद है, तो इस बार करवा चौथ का पर्व आप हिमाचल और उत्तराखंड में मनाने जा सकते हैं। यहां आप अगर जा रहे हैं, तो 2 से 3 दिन का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आप करवा चौथ से पहले यहां 2 से 3 दिन पहले यहां पहुंच जाएं। इन दिनों में आप अच्छे से अपने लोकेशन पर घूम लें, इसके बाद करवाचौथ का दिन आप किसी अच्छे शानदार होटल में रात गुजारें। यहां होटल से पहाड़ों का नजारा बेहद खूबसूरत लगता है, इसलिए यहां करवा चौथ का पर्व मनाना आपके लिए यादगार हो जाएगा। यह भारत की रोमांटिक जगहों में से एक माना जाता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों