पिछले कुछ समय पहले फिल्म आदिपुरुष में भगवान राम के रोल को मूछों के साथ देखा गया था। श्री राम को मूछों के अवतार में दिखाए जाने पर लोगों ने काफी विरोध किया था।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में ऐसे कई मंदिर हैं जहां भगवान के मूछों वाले स्वरूप की पूजा होती है।
राजस्थान के उदयपुर में श्री राम-लक्ष्मण दोनों देवताओं को आप मूछों के साथ देख सकते हैं। यह मंदिर पिछौला झील के किनारे स्थित है। इस मंदिर का इतिहास 300 साल पुराना बताया जाता है। यहां मौजूद मूर्ति गहरे काले पत्थर की है। लोगों का कहना है कि भगवान जब वनवास गए होंगे तो उनका स्वरूप इस तरह का होगा।
इसके साथ ही साल 1983 के करीब यहां रामनवमी पर 12 तोपों से सलामी दी जाती थी। लेकिन अब सुरक्षा के चलते इसे बंद करवा दिया गया।
इसके सिवा उदयपुर के प्रतापगढ़ जिले में चारों भाइयों की मूर्तियां मूछों के साथ मौजूद है। लोगों का कहना है कि सच में भगवान की मूंछ थी, इसलिए उनकी ऐसी मूर्ति यहां विराजमान है। माना जाता है कि प्रतापगढ़ जिले में स्थित चारों भाइयों की मूर्तियां 500 साल पुरानी है। (नोएडा के फेमस मंदिर)
इसे भी पढ़ें- Diwali 2023: दिवाली पर दर्शन के लिए खास है यह मंदिर, यहां सिर के बल खड़े हैं बजरंगबली
मध्यप्रदेश के रतलाम में भी भगवान की मूछों वाली मूर्ति के आप दर्शन कर सकते हैं। इस मंदिर में दर्शन के लिए जाने के लिए आपको रतलाम के महलवाड़ा के पास भंडारी गली में जाना होगा। (मध्यप्रदेश के फेमस मंदिर)
इसे भी पढ़ें- Diwali 2023: अनोखा मंदिर! यहां 108 बार श्री राम लिखने पर मिलती है एंट्री
इसके सिवा ओडिशा के ओडागांव (Odagaon) में भी आप प्रभु राम के साथ उनके भाई लक्ष्मण की मूर्ति आप देख सकते हैं। साथ ही राजस्थान में भी आप उनके मूछों वाले स्वरूप के दर्शन के लिए जा सकते हैं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।