घूमने के शौकीन लोगों को अक्सर मानसून का इंतजार रहता है। कुछ पर्यटक कहीं यात्रा पर जाने के लिए इसी मौसम का इंतजार करते हैं। देश में ऐसी कई जगहें हैं, जहां सुंदर नजारा आपको बारिश के मौसम में ही देखने को मिलेगा। ऐसी ही कुछ जगहें पुणे में स्थित है।
इस समय पुणे की फेमस जगहों पर पर्यटकों की बहुत ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है। ऐसे में लोग कहीं घूमने से बच रहे हैं। अक्सर कपल्स किसी ऐसी जगह पर जाना पसंद करते हैं, जहां उन्हें शांति और सुकून का अहसास हो। ऐसा तभी होगा, जब भीड़ कम होगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको पुणे की कुछ ऐसी ही छिपी हुई जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
शिरोटा झील
यह झील पुणे में छिपी हुई झील की तरह है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। यह झील शहर के बाहरी इलाके में स्थित है। इसलिए आपको यहां पर्यटकों की भीड़ बहुत कम देखने को मिलेगी। अगर आप अपने पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको इस झील को देखने के लिए जरूर आना चाहिए। यहां आप आस-पास के इलाकों में ट्रेकिंग भी कर सकते हैं, लेकिन बारिश में आपको इसे करने से बचना चाहिए। आप यहां मानसून में लंबे रोड ट्रिप के लिए जाएं।
- पुणे से इस झील की दूरी- 74 किमी है।
विसापुर किला
View this post on Instagram
यह किला हरी-भरी हरियाली और खंडाला के खूबसूरत पहाड़ों से घिरा हुआ है। मानसून के मौसम में यह किला और भी ज्यादा आकर्षक हो जाता है। इस जगह की सबसे खास बात यह है कि आपको यहां पहुंचने में थोड़ा समय लगेगा, लेकिन भीड़ नहीं मिलेगी। यह किला गांव वीसापुर में स्थित है। यहां सीढ़ियों पर पानी गिरता हुआ बहुत ज्यादा सुंदर लगता है। मानसून में घूमने के लिए यह सबसे सुंदर जगहों में से एक है।
- पुणे से दूरी- 75 किमी है।
घनगड किला
यहां मानसून के दौरान आप कैंपिंग के लिए जा सकते हैं। यहां आप कुछ स्थानों जैसे देवी 'गरजई' का मंदिर, किले, और गुफाएं देखने जा सकते हैं। अगर आप लोनावाला-खंडाला से आ रहे हैं, तो आपको 30 किमी और पुणे से 100 किमी दूरी की यात्रा करनी होगी। यह महाराष्ट्र के प्रसिद्ध हिल स्टेशन में से एक है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों