महाराष्ट्र राज्य के पुणे जिले में इंद्रायणी नदी के ऊपर बना पुल टूटने से एक बड़ा हादसा हो गया। इसके बाद से ही लोग इंद्रायणी नदी के बारे में सर्च कर रहे हैं। अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि नदी कहां बहती और इसके आस-पास की जगहों की क्या खासियत है तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। इस समय हजारों लोग पुणे घूमने गए हैं और इंद्रायणी नदी पर टूटे ब्रिज की खबर से परेशान हैं, ऐसे में वह पुणे में किसी शांत जगहों की तलाश कर रहे हैं, जो सेफ हौ। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी हु कुछ खूबसूरत और सेफ जगहों के बारे में बताएंगे। इन जगहों के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। अगर आप महाराष्ट्र में हैं और अच्छी जगहों की तलाश कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा।
अगर आपको महाराष्ट्र में हरे-भरे नजारों वाली जगहों पर जाना है, जहां आपको शहर की भीड़-भाड़ से दूर सुकून का अहसास हो, तो आप कुरवंडी गांव जा सकते हैं। लोनावला घूमने का प्लान बना रहे लोग कुरवंडी गांव जा सकते हैं। लोनावला से कुरवंडी गांव की दूरी लगभग 93 किमी है। यहां आप लगभग 2 घंटे में पहुंच जाएंगे। नेचर लवर्स को यहां आना पसंद आएगा। लोनावला में इस समय समर वेकेशन की वजह से टूरिस्ट ज्यादा जा रहे हैं, इसलिए अगर आप सुकून चाहते हैं, तो कुरवंडी गांव घूम आएं। यह पुणे की सबसे सुंदर जगहों में से एक है।
इसे भी पढे़ं- पुणे की इन 3 जगहों को कहा जाता है सबसे ज्यादा खूबसूरत, क्या आप गए हैं
इंद्रायणी नदी का खूबसूरत नजारा आपको तलेगांव में भी देखने को मिलेगा। यहां पत्थरों के बीच से बहता हुआ पानी इतना ज्यादा खूबसूरत लगता है कि हर दिन यहां आपको पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलेगी। तलेगांव में सुंदर मंदिर का नजारा भी देखने लोग जाते हैं। अगर आप भीड़-भाड़ से दूर पुणे में शांत जगह ढूंढ रहे हैं, तो यहां जाने का प्लान बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- ये पांच चीजें पुणे को बनाती हैं घूमने के लिए बेस्ट प्लेस
अगर आप घाट पर बैठकर शांति से सूरज के डूबने का नजारा देखना है, तो आप कांबले वाडा में इंद्रायणी घाट पर जा सकते हैं। यह जगह भक्ति और शांति का प्रतीक है। आलंदी शहर के पास बहने वाली यह नदी, जिसके बारे में माना जाता है कि संत ज्ञानेश्वर महाराज ने यहां समाधि ली थी। घाट एकदम साधारण है, लेकिन फिर भी यहां आपको पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलेगी। सुबह या शाम के समय यहां आरती भी होती है, जिसमें आप शामिल हो सकते हैं। यह पुणे में परिवार के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।