herzindagi
image

Best Chaniya Choli Market: घाघरा-चोली खरीदने के लिए बेस्ट है गुजरात का ये फेमस मार्केट, कम पैसों में भर जाएगा झोला

Best Chaniya Choli Market: इस साल अगर आप भी सस्ते में चनिया चोली खरीदने का सोच रही हैं, तो आपके लिए गुजरात का ये फेमस बाजार एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां आपको कम कीमत में एक से एक गुजरती ड्रेस मिल सकती हैं।  
Editorial
Updated:- 2025-09-05, 17:35 IST

कुछ ही दिनों में नवरात्रि शुरू होने वाली है। हिंदू धर्म में नवरात्रि का त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस त्यौहार पर लोग डांडिया नाइट का आयोजन रखते हैं और ढोल नगाड़े के साथ गरबा भी करते हैं। ऐसे में गरबा खेलने से पहले अधिकतर लड़कियां चनिया चोली या लहंगे का इंतजाम करती है और इन्हें पहनकर अपनी खूबसूरती को बढ़ाती है। अगर आप भी सस्ते में चनिया चोली खरीदना चाहती हैं, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती हैं। आज हम आपको गुजरात के एक ऐसे फेमस बाजार के बारे में बताएंगे, जहां से आप कम कीमत पर एक से एक चनिया चोली खरीद सकती हैं।

घाघरा-चोली खरीदने के लिए सस्ता बाजार 

इस साल नवरात्रि पर अधिकतर लड़कियां पूरे 9 दिनों तक अलग-अलग चनिया चोली पहनकर गरबा खेलने के लिए जाएंगी। ऐसे में अगर आप भी सस्ते में घाघरा-चोली खरीदना चाहती हैं, तो आपको गुजरात में कई जगह सस्ते में चनिया चोली मिल जाएंगी। इसके अलावा आप रानी नो हजीरो बाजार, अहमदाबाद जा सकती हैं। यह बाजार महिलाओं के बीच काफी पॉपुलर है। इसे 'वुमन्स मार्केट' के नाम से भी जाना जाता है।

Gemini_Generated_Image_jkw1mljkw1mljkw1

गुजरात का रानी नो हजीरो बाजार

रानी नो हजीरो बाजार में आपको घाघरा-चोली, बंदनी, पटोला से लेकर पारंपरिक गुजराती ड्रेसेज भी आसानी से मिल जाएंगी। नवरात्रि की शॉपिंग के लिए यह बाजार एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस बाजार में आपको कम कीमत में एक से एक डिजाइनर चनिया चोली मिल जाएंगी। आप यहां पर कपड़े की क्वालिटी के साथ-साथ नई-नई प्रिंट वाली चनिया चोली खरीद सकती हैं। इस बाजार से आप थोक और रिटेल दोनों तरह से खरीदारी कर सकती हैं।  

यह भी पढ़ें: 50 से 60 रुपए तक मिल जाएंगी एक से एक कुर्ती! सस्ते में होगी झोला भर के शॉपिंग, लड़कियों के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के ये 2 बाजार 

थोक में खरीदें चनिया चोली 

अगर आप चनिया चोली का बिजनेस करना चाहती है, तो आप इस बाजार से सस्ते में ड्रेस खरीदकर अपने एरिया में उसे बेच सकती हैं। इससे आपको काफी मुनाफा होगा। यही नहीं इस बाजार में मिलने वाली प्रिंटेड चनिया चोली आपके एरिया में या आसपास की जगहों में शायद ही मिल पाएगी, क्योंकि ऐसी चनिया चोली गुजरात में बहुत फेमस है और यहीं पर बनाई जाती है। यही वजह है कि आपको यहां चनिया चोली सस्ते में मिल सकती हैं। 

navratri dress market

यह भी पढ़ें:  Delhi Famous cloth Market: सस्ते में खरीदना हैं कॉटन सूट और हर तरह के फैब्रिक, तो दिल्ली का ये बाजार है बेस्ट

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit - Meta AI

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
गुजरती ड्रेस खरीदने के लिए सबसे सस्ता बाजार कौन सा है ?
गुजरती ड्रेस आप अहमदाबाद के रानी नो हजीरो बाजार से खरीद सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।