herzindagi
patna first double decker flyover routes

बिहार के डबल डेकर पुल की हो रही है हर जगह चर्चा, जानें इस सड़क से किन रूट्स पर यात्रा कर पाएंगी आप

Double Decker Bridge Bihar: बिहार के लोगों को इस डबल डेकर पुल के आने से शहर में ट्रैफिक की परेशानी नहीं होगी। इस सड़क का सबसे बड़ा फायदा कॉलेज जाने वाली छात्राओं को होने वाला है।
Editorial
Updated:- 2025-06-11, 17:06 IST

Bihar Double Decker Bridge: इस समय हर जगह डबल डेकर पुल की चर्चा हर कोई कर रहा है। यह डबल डेकर पुल कहीं और नहीं बल्कि बिहार में बनाया गया है। बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना वालों को पहली डबल डेकर पुल की सौगात दी है। इसके उद्घाटन के बाद से ही हर कोई इसके रूट्स के बारे में जानना चाह रहा है। डबल डेकर पुल से कौन सी सड़कें जोड़ी गई हैं और इससे कितनी दूरी का सफर कम समय में पूरा किया जा सकता है, इसके बारे में हम आज के इस आर्टिकल में विस्तार से बताएंगे। अगर आप बिहार जा रही हैं या बिहार में रहती हैं, तो यह डबल डेकर पुल आपकी यात्रा में कई तरह से मदद करने वाला है।

पटना का डबल डेकर पुल से इन रूट्स पर सफर करना होगा आसान (Patna Double Decker Bridge Routes)

patna first double decker flyover routesss

  • कृष्णा घाट घूमने का प्लान बना रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। क्योंकि, अब घाट तक पहुंचने के लिए आपको जाम में नहीं फंसना होगा। इस डबल डेकर पुल से आप मिनटों में घाट पहुंच जाएंगी। कारगिल चौक के पास से आपको डबल डेकर पुल पर चढ़ना होगा। इसके बाद लगभग 4 मिनट में आप घाट पहुंच जाएंगी।
  • पटना कॉलेज पढ़ने वाली छात्राओं के लिए फायदेमंद- इस डबल डेकर पुल सीधे पटना कॉलेज जाना आसान हो जाएगा। अगर आप कारगिल चौक से आ रही हैं, तो फ्लाईओवर पर ना चढ़कर बीएन कॉलेज के पास से पुल पर चढ़ें। इससे आप ट्रैफिक में नहीं फंसेंगी। बीएन कॉलेज के पास पहले मोड़ से चढ़ती हैं, तो आपको यात्रा में कम समय लगेगा।

इसे भी पढ़ें-Yamuna Expressway: यमुना और नोएडा एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खबर, स्पीड लिमिट और टोल को लेकर बदला नियम

patna first double decker flyover routessss

  • एनआईटी मोड़ की तरफ आने वाले लोगों को इस सड़क से ज्यादा फायदा होगा। बीएन कॉलेज जाना है, तो पटना कॉलेज के पास से फ्लाईओवर यानी पिलर संख्या 55 से चढ़ें, इससे सीधा आप बीएन कॉलेज पहुंच जाएंगे। यहां से अंटा घाट का सफर भी आसान होता है और सिविल कोर्ट रास्ता भी जाता है।
  • अभी कारगिल चौक से पटना साइंस कॉलेज तक का काम पूरा हुआ है। इससे रोज कॉलेज जाने वाले छात्रों के साथ साथ अन्य ट्रैफिक को दूसरे रूट पर भेजने में भी आसानी होगी।
  • इसमें सर्विस रोड के निर्माण का काम भी चल रहा है, जल्द ही इसे भी पूरा कर लिया जाएगा। जिससे सड़क पर ट्रैफिक को रोकने में मदद मिलेगी।
  • इसमें 2 टियर है, जिसमें पहला पटना कॉलेज से बीएन कॉलेज तक बना है, जिसकी लंबाई लगभग 1.45 किमी है। वहीं दूसरा कारगिल चौक से शताब्दी द्वार तक है, जो पटना साइंस कॉलेज से होते हुए बनाया गया है, जिसकी लंबाई 2.2 किमी है।

इसे भी पढ़ें-Gorakhpur Shamli Expressway: उत्तर प्रदेश में यहां बनने जा रहा है 700 किमी लंबा एक्सप्रेस-वे, इन सुंदर नजारों से होते हुए गुजरेगी सड़क

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।