न्यू ईयर पर बना रहे हैं रोड ट्रिप का प्लान, तो अपने लिए चुनें भारत की ये जगहें

नए साल के मौके पर अगर आप रोड ट्रिप पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इन रास्तों पर एक बार जरूर जाएं। 

best road trips of india

जल्द ही हम साल 2021 को टाटा बाय-बाय करने वाले हैं। यह साल लॉकडाउन और कोरोना के बीच पिछले साल जैसा ही निकल गया। भारत में इस वक्त कोरोना के हालात काबू में हैं, इसलिए नए साल के मौके पर आप सावधानियों के साथ एक परफेक्ट रोड ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

जैसा की आप जानते हैं, कि भारत देश में हाईवे के रास्ते बेहद खूबसूरत हैं, कहीं पहाड़ काटकर बनीं सड़कें तो कहीं किनारों पर रेतीले रास्ते। ऐसे में भारत में आपके लिए रोड ट्रिप एक बेहद खूबसूरत और यादगार यात्रा होगी।

आज के आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि नए साल में अपनी रोड ट्रिप के आप लिए किन-किन जगहों को चुन सकते हैं। तो आइए जानते हैं, उन अलग और बेहद अच्छा अनुभव देने वाले रास्तों के बारे में।

मुंबई से गोवा-

mumbai to goa road trip

गोवा हमेशा से ही न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए जाना जाता है। अगर आप मुंबई के रहने वालें हैं तो गोवा तक की रोड ट्रिप आपके लिए सबसे बेस्ट और बजट फ्रेंडली है। गोवा से मुंबई के बीच के रास्ते में आपको कई खूबसूरत झरने और कई छोटे-छोटे पहाड़ देखने को मिलेंगे। आप को बता दें कि रोड से आप मुंबई से गोआ तक का सफर करीब 10 से 12 घंटे में पूरा कर सकते हैं। यह आपकेन्यू ईयर ही नहीं बल्कि विकेंड डेज पर भी एक अच्छी ट्रिप हो सकती है।

पुरी से कोणार्क-

puri to konark

अगर आप पुरी के पास रहते हैं तो आपको इस रोड ट्रिप पर जरूर जाना चाहिए। पुरी से कोणार्क के रास्ते में आपको ओड़ीसा का कल्चर और वहां की खूबसूरती देखने को मिलती है। पुरी कोणार्क हाईवे रोड ट्रिप के लिए बहुत ही परफेक्ट रास्ता है। अगर आप चाहें तो यहां आपको रेंट पर बाइक भी मिल जाती हैं, जिससे आप इन रास्तों में घूमते हुए उड़ीसा की सीनिक ब्यूटी देख सकते हैं। यह पुरी में रहने वालों के लिए काफी पास है, इसलिए बड़ी आसानी से लोग यहां पर जा सकते हैं।

मुंबई से पुणे-

mumbai to pune

महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे शहर काफी आसपास हैं। इसलिए अगर आप मुंबई से हैं तो आपके पास ये दूसरा ऑप्शन है। आपको बता दें कि दोनों शहरों के बीच हाईवे का दृश्य बहुत ही सुंदर है, जहां हमें हर तरफ वेस्टर्न घाट की खूबसूरती को देख सकते हैं। आपको बता दें कि यह एक्सप्रेस वे करीब 200 किलोमीटर तक फैला हुआ है। जहां पर आप जा कर एक परफेक्ट ट्रिप का मजा उठा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-क्या आप भी जानते हैं दिल्ली के खूनी दरवाजे के बारे में? जानें इसका इतिहास

गुवाहाटी से तवांग-

guwahati to tawang

तवांग नाम की यह खूबसूरत जगह समुद्र तल से करीब 2,669 मीटर ऊंचाई पर है। आपको बता दें कि यह जगह बौद्ध संस्कृत के लिए एक महत्वपूर्ण विरासत है। गुवाहाटी से तवांग की सड़क यात्रा में आपको बर्फीले पहाड़, सुंदर झीलें और घने जंगल देखने को मिलते हैं। यहां की ट्रिप आपको एक बेहद रोमांचक अनुभव देगी। यह भारत की सबसे सुंदर सड़क यात्रा में से एक है, जिसका मजा आप नए साल के मौके पर उठा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक ट्रेन रूट, कमजोर दिल वाले सवारी न करें

अहमदाबाद से कच्छ यात्रा-

gujrat road trip

गुजरात राज्य के शहर अहमदाबाद और कच्छ के बीच में करीब 7 से 8 घंटे की दूरी है। यहां सड़कों से ट्रैवल करते हुए आपको गुजरात शहर की सुंदरता और और कच्छ की संस्कृत के बारे में जानने का मौका मिलेगा। अगर आप अहमदाबाद शहर के आसपास रहते हैं तो एक बार इस रोड ट्रिप का मजा जरूर उठाएं।

गोल्डन ट्रायंगल -

delhi and jaipur

भारत का गोल्डन ट्रायंगल रोड ट्रिप जिसे यहां के तीन सबसे प्रसिद्ध भारतीय शहरों को मिलाकर बनाया गया है। आपको बता दें कि इस ट्रायंगल में दिल्ली, मथुरा और आगरा शहर शामिल हैं। अगर आप नॉर्थ के हैं तो इन शहरों की ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

तो ये थे कुछ खूबसूरत रास्ते जहां न्यू ईयर के मौके पर आप एक परफेक्ट रोड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जगहों के बारे में जानने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Recommended Video

image credit- imgcld.yatra.com, kanigas.com, tds.indianeagle.com, googleuser.com, revv.co.in, googleusercontent.com,indiamike.com and traveltriangle.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP