herzindagi
image

आगरा वालों के लिए खुशखबरी, जल्द ही इन रूट्स से शुरू हो सकती है नई वंदे भारत ट्रेन

भारतीय रेल देश में ट्रेन से यात्रा को सुगम बनाने के लिए लिए लगातार काम कर रही है। वंदे भारत ट्रेन अभी चेयर कार के रूप में चलती है, जिसमें आप केवल बैठकर यात्रा कर सकते हैं, लेकिन जल्द ही स्लीपर वंदे भारत ट्रेन भी यात्रियों के लिए शुरू हो जाएगी।
Editorial
Updated:- 2025-04-06, 08:35 IST

आगरा वालों के लिए ट्रेन की यात्रा को और भी सुविधाजनक बनाने के लिए नई वंदे भारत ट्रेन लाने पर चर्चा चल रही है। इसके आने के बाद यात्रियों को बड़ा फायदा हो सकता है। अभी आगरा से वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन हो रहा है। ऐसे में 3 और सेवाएं शुरू होने के बाद लोगों को लंबी दूरी की यात्रा कम समय में करने में और आसानी हो जाएगी। भारतीय रेल रेलवे लगातार देश में वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार कर रही है। लोगों को वंदे भारत ट्रेन से यात्रा करना इसलिए पसंद है, क्योंकि इसके स्टॉप कम होते हैं। अधिक स्टॉप नहीं होने और तेज रफ्तार से चलने की वजह से यह आपको समय पर अपने लोकेशन पर पहुंचा देती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको आगरा के स्टेशन के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

आगरा वालों के लिए वंदे भारत ट्रेन की सुविधा

new vande bharat train will start soon from agra2

  • यह नई वंदे भारत ट्रेन आगरा को 3 से 4 महीने में मिल जाएगी। ऐसे में जो लोग आगरा घूमने का प्लान बना रहे हैं, उनके लिए वंदे भारत से सफर करना आसान हो जाएगा। इन वंदे भारत ट्रेन का संचालन यूपी के अलग-अलग हिस्सों से किया जाने वाला है।
  • इन वंदे भारत ट्रेन में 2 ट्रेनें स्लीपर हो सकती हैं। स्लीपर ट्रेनों में यात्री लेटकर यात्रा कर सकते हैं, जिससे लंबी दूरी की यात्रा कम समय में करना और भी आसान हो जाएगा।
  • आगरा के लिए एक वंदे भारत ट्रेन लखनऊ से चलने वाली है और दूसरी हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से रवाना होगी।
  • पहली ट्रेन लखनऊ से इंदौर तक के लिए है, जो आगरा से होते हुए जाएगी। स्लीपर वंदे भारत ट्रेन से यात्रा करने पर आपको लगभग 14 घंटे का समय लगेगा।

इसे भी पढ़ें-वंदे भारत ट्रेन और CC कोच में क्या है अंतर, जानें

new vande bharat train will start soon from agras

  • इन ट्रेनों का परीक्षण जल्द ही हो सकता है। एक बार इनका टेस्ट होने के बाद इसके चलाए जाने की तारीखों का ऐलान हो जाएगा। इसके आने के बाद यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी हो जाएगी।
  • वंदे भारत ट्रेन की संख्या बढ़ाने का सबसे बड़ा कारण यह है कि ट्रेनें कम होने की वजह से इसमें सीटें मिलना मुश्किल होता है। जिसने पहले बुक कर ली, वह सीट प्राप्त कर लेता है, लेकिन अन्य यात्रियों को मजबूरन दूसरी ट्रेनों में टिकट बुक करना पड़ता है।
  • आगरा मंडल को दो से तीन माह में तीन वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने जा रही हैं। इसमें दो वंदे भारत का संचालन लखनऊ और एक का हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से होगा। तीन में दो स्लीपर वंदे भारत हो सकती हैं।
  • आप वंदे भारत ट्रेन की टिकट ऑनलाइन बुक भी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-ट्रेन में के 3E और 3AC कोच में क्या होता है अंतर, टिकट बुक करने से पहले जान लें पूरी जानकारी

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
आगरा में अभी कितने वंदे भारत ट्रेन चल रही है?
इस समय लगभग 4 वंदे भारत ट्रेन आगरा में चल रही है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।