गुरुग्राम से देहरादून जाने के लिए अब दिल्ली में घुसने की जरूरत नहीं, यात्रियों के लिए इस सड़क से सफर करना होगा आसान

Gurugram to Dehradun- दिल्ली के अंदरूनी इलाकों में ट्रैफिक ज्यादा होता है। अगर आप ऑफिस टाइम में दिल्ली से होकर देहरादून की तरफ निकल रहे हैं, फिर तो आपको ट्रैफिक से कोई नहीं बचा सकता।
new expressway open soon for gurugram to dehradun no need to enter delhi

छुट्टियां मनाने के लिए देहरादून एक अच्छी जगह है। क्योंकि, यहां पहुंचने में आपको न ही ज्यादा समय लगता है और खर्च भी कम होता है। जून के महीने में देहरादून का मौसम अच्छा होता है। लेकिन गुरुग्राम से देहरादून जाने वाले लोगों को पहले दिल्ली में एंटर करना पड़ता है। दिल्ली का ट्रैफिक उन्हें सबसे ज्यादा परेशान करता है। लोग घंटों तक दिल्ली में फंसे रहते हैं। गुरुग्राम से पहले दिल्ली में एंटर होने के बाद ट्रैफिक की वजह से दिल्ली से बाहर निकलने में ही उनके 2 से 3 घंटे खराब हो जाते हैं। लेकिन अब आपको दिल्ली में एंटर नहीं करना होगा। क्योंकि, जल्द ही यात्रियों के लिए नए एक्सप्रेसवे का निर्माण हो रहा है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस एक्सप्रेस वे के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे से सफर हो जाएगा आसान (Delhi-Dehradun Expressway)

new expressway open soon for gurugram to dehradun no need to enter delhi1

  • दिल्ली के चारों ओर एक रिंग रोड बनाया जा रहा है, जिससे एक शहर से दूसरे शहर में जाना आसान होगा। इसके लिए आपको शहर में घुसने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की कुछ सड़कों को यात्रियों के लिए खोल दिया गया है, जिससे ट्रैफिक डायवर्ट हो गया है। इसमें अक्षरधाम से खेकड़ा का रास्ता शामिल है। यह लगभग 31.6 किमी का रास्ता है, जो यात्रियों के लिए खोल दिया गया है।
  • इसके साथ देवकाली मंदिर से आशारोड़ी का रास्ता भी लोगों के लिए खोल दिया गया है। यह देहरादून के पास है। यह रास्ता लगभग 3.5 किमी का है।
  • दिल्ली से बागपत की सड़क भी यात्रियों के लिए खोल दी गई है, जिसका सफर अब 25 मिनट में पूरा हो सकता है। इसेदिल्ली से देहरादून पहुंचने का सबसे आसान तरीकामाना जा रहा है।
new expressway open soon for gurugram to dehradun no need to enter delhi2
  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे की खासियत यह है कि इसमें एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर भी बनाए गए हैं। यह लगभग 7 किमी लंबा है, जो राजाजी नेशनल पार्क से निकलता है।
  • इसमें आपको 5 रेलवे ओवरब्रिज, 62 बस शेल्टर और 113 अंडर पास की सुविधा मिलती है, जिससे यात्रा और भी आसान हो जाएगी।
  • गुरुग्राम से सीधी कनेक्टिविटी के लिए यात्रियों को और भी सुविधा मिल रही है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की मदद से गुरुग्राम को सीधे मुंबई भी पहुंचा जा सकता है। इसके साथ ही वडोदरा और कोटा जैसे प्रमुख शहरों में पहुंचना आसान हो गया है। पहले वडोदरा तक पहुंचने का जो सफर 22 घंटे में होता था, वह लगभग 10 घंटे में पूरा हो सकता है।
  • दिल्ली और देहरादून की बीच का जो सफर 235 किमी था, वह इस एक्सप्रेस वे से मात्र 210 हो जाएगा।
  • इसका रूट है, अक्षरधाम- बागपत- शामली-सहारनपुर होते हुए देहरादून। इस रूट के लिए जारी हुआनया टोल पास नियमयात्रियों के लिए फायदेमंद होगा।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP