herzindagi
museums that are dedicated rabindranath tagore

रवीन्द्रनाथ टैगोर के बारे में करीब से है जानना, तो जरूर देखें ये म्यूजियम

प्रसिद्ध कवि, लेखक और नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर का भारतीय साहित्य में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पूरे भारत में कई म्यूजियम हैं, जो उनके जीवन और कार्य को दर्शाते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-05-25, 15:42 IST

भारतीय साहित्य और संस्कृति में रवीन्द्रनाथ टैगोर का योगदान अविस्मरणीय है। वे एक महान कवि, लेखक, दार्शनिक, और सामाजिक सुधारक थे। जिन्होंने सिर्फ बांग्ला ही नहीं, बल्कि अंग्रेजी और संस्कृत जैसी कई भाषाओं में लिखा। 1861 में जन्मे रवीन्द्रनाथ टैगोर की कविताओं, कहानियों, नाटकों, और निबंधों में भारतीय संस्कृति, धर्म, और मानवता के विभिन्न पहलुओं का बखूबी वर्णन किया गया है। उनके लेखन को आज भी सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में लोग बेहद पसंद करते हैं। उनके अद्वितीय लेखन के कारण ही साल 1913 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

वे पहले ऐसे भारतीय और एशियाई व्यक्ति बने। उन्होंने पूरी दुनिया में भारतीय साहित्य और संस्कृति की प्रतिष्ठा बढ़ाई। इतना ही नहीं, उन्होंने कई सामाजिक कार्यों और शिक्षा के क्षेत्र में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी याद में ही भारत में ऐसे कई म्यूजियम बनाए गए हैं, जो भारतीय साहित्य व संस्कृति में उनके योगदान का बखान करते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको रवीन्द्रनाथ टैगोर को समर्पित कुछ म्यूजियम के बारे में बता रहे हैं-

टैगोर हाउस म्यूजियम, कोलकाता (Tagore House Museum)

टैगोर हाउस म्यूजियम जिसे जोरासांको ठाकुरबाड़ी के नाम से भी जाना जाता है। यह रवीन्द्रनाथ टैगोर का पैतृक घर है, जिसे अब म्यूजियम में बदल दिया गया है। 35000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैले, इसका निर्माण वर्ष 1785 में किया गया था। म्यूजियम के परिसर में महर्षि भवन भी है, जिसका नाम इस नोबेल पुरस्कार विजेता के पिता महर्षि देवेंद्रनाथ टैगोर के नाम पर रखा गया है। टैगोर हाउस म्यूजियम में 3 गैलरी हैं। इस म्यूजियम में टैगोर व उनके परिवार के सदस्यों की तस्वीरों के माध्यम से उनके जीवन की यात्रा देख सकते हैं। रवीन्द्र भारती म्यूजियम में कई कार्यक्रमों में उन्हें मिले उपहार भी हैं।

What is the history of Thakurbari,

रवीन्द्र भवन म्यूजियम, नई दिल्ली (Rabindra Bhavan Museum)

नई दिल्ली में स्थित रवीन्द्र भवन म्यूजियम, रवीन्द्र भवन परिसर का हिस्सा है। यह रवीन्द्रनाथ टैगोर की साहित्यिक और कलात्मक विरासत को सहेजने और बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। इसमें टैगोर के जीवन, कार्यों और साहित्य और संस्कृति में योगदान पर प्रदर्शनियां रखी गई हैं।

इसे भी पढ़ें: रवींद्रनाथ टैगोर की कहानियों और कविताओं में नारी का वर्णन

रवीन्द्र भवन, शांतिनिकेतन (Rabindra Bhavan)

पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन में स्थित रवींद्र भवन में उनकी कलाकृतियों, लेखों और पर्सनल आइटम्स को रखा गया है। जो उनके जीवन और कार्यों को प्रदर्शित करता है। यह वह जगह है, जहां टैगोर ने प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान, विश्व-भारती विश्वविद्यालय की स्थापना की।

रवीन्द्र टैगोर मेमोरियल हॉल, कोलकाता (Rabindra Tagore Memorial Hall)

रवीन्द्र टैगोर मेमोरियल हॉल वास्तव में कोई म्यूजियम नहीं है। दक्षिणायन में स्थित यह मेमोरियल हॉल रवीन्द्रनाथ टैगोर को समर्पित है। यह अक्सर टैगोर के जीवन और कार्यों से संबंधित प्रदर्शनियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सेमिनार का आयोजन करता है।

What is the difference between Rabindranath Tagore and Rabindranath Thakur

इसे भी पढ़ें: Santiniketan: UNESCO की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ रवीन्द्रनाथ टैगोर का शांतिनिकेतन

रवीन्द्र भारती म्यूजियम, कोलकाता (Rabindra Bharati Museum)

यह म्यूजियम पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रवीन्द्र भारती यूनिवर्सिटी कैम्पस में स्थित है। यह म्यूजियम रवीन्द्रनाथ टैगोर को समर्पित है और इसमें उनके पर्सनल आइटम्स, मैन्युस्क्रिप्ट, पेंटिंग व अन्य सामान का कलेक्शन मौजूद है। यह यूनिवर्सिटी स्वयं टैगोर की स्मृति को समर्पित है और उनके कार्यों और विचारों को बढ़ावा देता है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- wikipedia

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।