ये है दुनिया की सबसे महंगी सब्जी, जानें क्या है दाम और खासियत

वैसे तो धीरे-धीरे सभी साग-सब्जियों के दाम बढ़ते जा रहे हैं, ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे और महंगे सब्जियों के नाम बताएंगे जो कि आम आदमी के बजट के बाहर है।

 
which are the most expensive vegetables

जैसे जैसे समय बीतते चले जा रहा है वैसे वैसे महंगाई भी बढ़ते चले जा रही है। दुनिया भर में ऐसे कई तरह की साग सब्जियां पाई जाती है, जिसके बारे में भले ही किसी को न पता हो लेकिन उसकी कीमत और स्वास्थ्य लाभ बहुत होते हैं। ऐसी भी कई सब्जियां है, जिसे लोग असल जिंदगी में देख नहीं सकते लेकिन इंटरनेट में उसके बारे में पढ़ सकते हैं और उसका नाम सुनकर सर भी पकड़ सकते हैं। यह जानकर आपको हैरानी होगी कि एक सब्जी की कीमत हजारों और लाखों रुपये तक होती है।

इटालियन व्हाइट ट्रफल्स

ये ट्रफल्स जमीन के अंदर उगते हैं, जिसकी खोज और पहचान करना बहुत मुश्किल है। हर कोई इस ट्रफल्स को आसानी नहीं खोज सकता और नहीं इसे साधारण बाजार में बेचा जाता है। इटालियन व्हाइट ट्रफल्स सख्त लकड़ियों के पेड़ जैसे मसलन ओक , हेजलनट की जड़ों में उगती है। सभी तरह के ट्रफल्स के दाम बहुत महंगे होते हैं, लेकिन इटालियन व्हाइट ट्रफल्स का स्वाद बेहद अनोखा और स्वादिष्ट होता है। साल 2022 में इटालियन व्हाइट ट्रफल्स का 900 ग्राम 15 लाख में बिकी थी।

यार्त्सा गुनुब

यह दुनिया के महंगे मशरूम (मशरूम रेसिपी) में से एक है जिसकी कीमत ढाई लाख रुपये प्रति केजी तक है। इस मशरूम के अलावा यूरोपियन व्हाइट ट्रफल, मोरेल और चेंटरेल जैसे दूसरे किस्म शामिल हैं और इनके भी दाम लाखों में है।

पिंक लेट्यूस

expensive vegetables

पिंक लेट्यूस या पिंक लेट्यूस जिसे इंस्टाग्रामेबल लेट्यूस के नाम से जाना जाता है। इसका स्वाद खाने में कड़वा होता है। इसकी उत्पादन हर कहीं नहीं होती बहुत रेयर और पोषक तत्व एवं हेल्थ गुणों से भरपूर इस पिंक लेट्यूस की कीमत 10 डॉलर प्रति पाउंड है।

मांगे टाउट मटर

expensive vegetables in india

चपटे फली वाली मटर के रूप में इसे समझ सकते हैं। इस मटर (मटर रेसिपी)की मांग वेस्टर्न रेस्तरां में बहुत है। वहां इससे कई लोकप्रिय और फेमस डिशेज बनाए जाते हैं। बहुत कम उम्र में ही मटर को तोड़ कर मार्केट में बेच दिया जाता है। एक किलो या 1000 ग्राम मटर की कीमत लगभग £20.00 तक है।

ताइवानी मशरूम

expensive vegetables in the world

आप सभी ने अभी तक कई तरह के मशरूम का स्वाद चखा होगा। मशरूम खाने में भी स्वादिष्ट होते हैं और इससे कई तरह के डिशेज भी बनाए जाते हैं। मशरूम की एक या दो नहीं बल्कि हजारों किस्म दुनियाभर में मशहूर है। कुछ किस्म महंगे होते हैं, तो कुछ सस्ते ऐसे में आपको बता दें कि ताइवानी मशरूम दुनिया के महंगे मशरूम की गिनती में आती है। इस मशरूम का एक पीस खरीदने के लिए आपको 80,000 तक खर्च करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: नवरात्रि में फलाहारी भोजन के लिए इस्तेमाल करें ये सात्विक मसाले

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP