herzindagi
worlds most dangerous border

जानें किन देशों के इंटरनेशनल बॉर्डर हैं सबसे खतरनाक

जानें किन देशों के अंतरराष्ट्रीय सीमाएं दुनिया की सबसे खतरनाक सीमाओं में गिनी जाती हैं, इन बॉर्डर पर होता है जान का खतरा।
Editorial
Updated:- 2021-11-23, 22:23 IST

दो देशों के बीच जगह को निर्धारित किया जा सके, इस कारण सीमाएं बनाई जाती हैं। पर कई बार ये सीमाएं दो देशों के बीच विवाद का कारण भी होती हैं, जिस वजह से उन सीमाओं पर हालात हमेशा तनावपूर्ण ही रहते हैं। उन सीमाओं के आसपास बसे इलाकों में अक्सर गोलीबारी हुआ करती है, जिसमें आम जनता भी इन आपसी हमलों में शिकार बनती है।

आज के आर्टिकल में हम आपको उन सीमाओं के बारे में बताएंगे जिन्हें दुनिया की सबसे खतरनाक अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की लिस्ट में गिना जाता है। भारी तनाव के कारण इन सीमाओं पर आम जनता नहीं जा सकती है। इन जगहों पर ज्यादातर देश की सेनाएं लगाई जाती हैं, जो दुश्मनों या आतंकियों को देश के अंदर आने से रोकती हैं। आइये जानते हैं कौन सी हैं वो अंतरराष्ट्रीय सीमाएं।

नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया बॉर्डर-

northkorea and south korea

नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया पहले कभी एक देश ही हुआ करते थे, जिस पर जापान का शासन था। दूसरे विश्वयुद्ध में जापान की हार के साथ ही कोरिया के दो हिस्से हुए। एक देश बना नॉर्थ कोरिया और दूसरा देश साउथ कोरिया हुआ, जिसके बाद दोनों देश के बीच सीमाएं बन गई। आज 70 साल बाद भी दोनों देशों के बीच शीत युद्ध के हालात बने रहते हैं। दोनों देशों में 160 मील का एक बॉर्डर बनाया गया है, जिसे कोरियन डिमिलिटराइज्ड जोन कहा जाता है। यहां पर दोनों ही सेनाओं द्वारा कड़ी निगरानी रखी जाती है, कहा जाता है कि अगर कोई इंसान इस बॉर्डर को क्रॉस करने की कोशिश भी करता है तो उसे ऑन द स्पॉट गोली मार दी जाती है।

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर-

india pakistan border

भारत देश और पाकिस्तान का बंटवारा दुनिया के सबसे दर्दनाक बटवारों में गिना जाता है। 1947 में भारत की आजादी के साथ देश के दो हिस्से हुए पहला भारत और दूसरा पाकिस्तान। विभाजन के दौरान लाखों लोगों का खून बहा, कई लोग अपने घर से बेघर हो गए। विभाजन के इतने सालों बाद भी भारत और पाकिस्तानी सीमा के हालात नहीं सुधरे हैं। कई बार पाकिस्तानी सेना और घुसपैठियों नें भारत पर हमले भी किए, जिस कारण इन देशों की सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखी जाती है। आज भी पाकिस्तान की तरफ से कई बार सीजफायर का उल्लंघन किया जाता है, जहां भारत भी उस पर जवाबी कार्रवाई करता है।

इसे भी पढ़ें-बेहद अनोखा है भारत का ये गांव, जानें मलाणा से जुड़ी वो बातें जिन्हें हर कोई नहीं जानता

इजराइल और सीरिया बॉर्डर-

dangerous borders

करीब 100 सालों से इन दोनों देशों की सीमाओं पर विवाद चल रहा है। इतना ही नहीं दोनों देशों के बीच कई बार युद्ध भी हुए हैं। इतने समय बाद भी इन दोनों देशों के बीच सीमाओं पर विवाद चला करता है। जिस कारण यहां के लोगों को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें-Mystery of India: आखिर कैसे इस दरगाह पर एक उंगली से उठ जाता है 90 किलो का पत्थर?

अमेरिका और मैक्सिको बॉर्डर-

america and maxico border

अमेरिका और मैक्सिको के बीच करीब 1,989 मील का बॉर्डर बना हुआ है। अब तक करीब 500,000 लोगों इस सीमा को गैरकानूनी तरीके से क्रॉस करने की कोशिश की है, जिस वजह से कई लोगों की जानें भी गई हैं। इस बॉर्डर पर ड्रग की तस्करी होती है जिस कारण अमेरिकी सरकार इस बॉर्डर पर और सख्ती बढ़ाना चाह रही है।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर-

words most dangerous borders

पाकिस्तान और अफगानिस्तान देश के बीच बना यह बॉर्डर डूरण्ड रेखा नाम से जाना जाता है। पाकिस्तान सरकार ने कई बार इस सीमा पर ऊंची दीवार बनाई है। इसके बावजूद तालिबानी आतंकी सीमा पार करके आने की कोशिश करते हैं और यहां पर आकर आतंकी गतिविधि को बढ़ावा देते हैं। हाल ही में तालिबान के शासन के बाद कई अफगानिस्तानी परिवार बिना किसी वीजा या पासपोर्ट के ही बॉर्डर पार करके पाकिस्तान में जा बसे।

तो यह थी दुनिया की कुछ सबसे खतरनाक सीमाएं , जहां हमेशा युद्ध के हालात बने रहते हैं। हमारा यह आर्टिकल अगर आपको पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।