मालदीव जाने का न करें मलाल, राजस्थान की ये जगह है इसकी कॉपी

अगर आप सस्ते और कम समय में मालदीव की सैर करना चाहते हैं तो राजस्थान पहुंच जाएं। 

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2022-05-31, 18:47 IST
rajasthan best places to visit in hindi

राजस्थान शहर अपने अंदर अनूठी संस्कृति लिए हुए बसा हुआ है। यहां आप जयपुर, उदयपुर और हवा महल घूम सकते हैं। हालांकि, ये वे जगहें हैं जिन्हें सभी लोग जानते हैं। लेकिन राजस्थान की खूबसूरती इससे कई ज्यादा है। यहां आपको शाही महल, चट्टानें, पहाड़ियां, गुफाएं, नदियां, झील और झरने देखने को मिलेंगे। इसलिए आपको अपने जीवन में कम से कम एक बार तो पूरे राजस्थान की सैर जरूर करनी चाहिए।

क्या आपका मालदीव जाने का सपना है? लेकिन आपका यह सपना पैसों की कमी के कारण अधूरा रह गया है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर हम आपसे कहें कि आप कम पैसों में मालदीव की सैर कर सकते हैं?तो शायद आप यकीन न करें। लेकिन आपका यह सपना सच हो सकता है। इसके लिए बस आपको जयपुर जाना होगा। हैरान न हो, सच में जयपुर ही जाना होगा। आज हम आपको इस आर्टिकल में राजस्थान के मिनी मालदीव के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं यहां आप कैसे पहुंच सकते हैं।

किशनगढ़ में है ये जगह

maldives in indiaराजस्थान का मिनी मालदीव किशनगढ़ में बसा हुआ है। इस जगह को 'मून लैंड ऑफ राजस्थान' भी कहा जाता है। किशनगढ़ में आपको कई पहाड़ देखने को मिलेंगी। यहां की बनी-ठनी पेंटिंग काफी मशहूर है। ऐसे में आप यहां मालदीव के साथ-साथ अन्य चीजों का भी लुफ्त उठा सकते हैं। सबसे अच्छी बात है कि जयपुर दिल्ली से पास है। इसलिए आप यहां आसानी से अपनी कार से भी पहुंच सकते हैं।

डंपिंग यार्ड में बसा है मिनी मालदीव

मिनी मालदीव किशनगढ़ के डंपिंग एरिया में बसा हुआ है। यहां जाकर आपको हकीकत में महसूस होगा कि आप सच में मालदीव पहुंच गए हैं। चारों तरफ मार्बल के पहाड़ दिखेंगे और नीला पानी नजर आएगा। यहां की शाम बेहद हसीन होती है। इसलिए आप घंटो यहां आसानी से बैठ सकते हैं। पार्टनर के साथ घूमने के लिए यह जगह एकदम बेस्ट है।

फिल्मों के गानों की भी हो चुकी है शूटिंग

इस जगह की खूबसूरती का पता आप इस बात से लगा सकते हैं कि इस जगह पर बॉलीवुड फिल्मों के कई गाने शूट हुए हैं। सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' का यूं करके गाना यही शूट हुआ है। इसके अलावा कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किस को प्यार करूं', भागी 3 जैसी हिट फिल्मों के गाने भी इसी लोकेशन पर फिल्माए गए हैं।। (राजस्थान में घूमने की जगहें)

इसे भी पढ़ें:बिना नाम के भी सालों से आबाद हैं ये 2 अनोखे रेलवे स्टेशन, जानें रोचक वजह

फोटोशूट के लिए है परफेक्ट जगह

rajashtan

अगर आप अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत फोटोशूट करवाना चाहती हैं तो आपके लिए यह जगह एकदम बेस्ट हो सकती है। वेडिंग फोटोग्राफी के लिए भी यह लोकेशन काफी अच्छी है। यहां की हर फोटो देख सब लोग आपसे यही पूछेंगे कि क्या आप मालदीव गए थे?

नो एंट्री फीस

सबसे अच्छी बात है कि यहां जाने के लिए आपको एंट्री फीस नहीं देनी पड़ेगी। हालांकि, इसके लिए आपको पैसों की जगह परमिशन लेनी पड़ेगी। सुबह 10 बजे से 6 बजे तक यह जगह खुली रहती है। इसलिए समय का खास ध्यान रखें।

इसे भी पढ़ें:इन 5 माउंटेन रेलवे का सफर आपको दे सकता है अद्भुत अनुभव

कैसे पहुंचें?

किशनगढ़ जाने के लिए आपको पहले जयपुर पहुंचना होगा। यहां से किशनगढ़ 105 किमी दूर है। यानी आपको यहां पहुंचने में करीब 2 घंटे लग जाएंगे। फिर आपको किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन से डंपिंग यार्ड में जाने की अनुमति लेनी होगी। इसके लिए आपको केवल अपनी आइडेंटिटी दिखानी होगी। फिर आप इस जगह मे प्रवेश कर सकते हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit: pixabay & apna_kishangarh

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP