गर्मियों का मौसम आते ही बाज़ार में फलों के राजा आम आ जाते हैं। भारत में 1000 से भी ज्यादा वेरायटी के आम मिलते हैं लेकिन क्या आप जानती है कि मार्केट में सबसे पहले कौन सा आम आता है। इतना ही नहीं मार्केट में सबसे महंगा आम कौन सा है ये भी ्जान लीजिए। हर वेरायटी के आम का स्वाद अलग होता है। तो आपको किस वेरायटी का आम पसंद और वो मार्केट में कब आता है आइए आपको बताते हैँ।
सफेदा आम की ये वेरायटी गर्मियों के मौसम में सबसे पहले बाज़ार में आती है। हालांकि सफेदा आम की खेती खासतौर पर आंध्र प्रदेश में होती है लेकिन से पूरे भारत में सबसे ज्यादा खाया जाने वाले लोगों का पसंदीदा आम है। इस आम का छिलका परफेक्ट मैंगो कलर का होता है और इसमें दूसरे आम की तुलना में कम फाइबर होते हैं।
Read more: घर पर 5 मिनट में ऐसे बनाइए कच्चे आम की मीठी चटनी
पहेरी या फिर कुछ लोग इस आम को पैरी भी कहते हैं आम की ये वेरायटी भी मार्केट में सफेदा के साथ ही आती है। या फिर कुछ दिनों बाद मई से लेकर जून तक आम की ये वेरायटी मार्केट में बहुत ज्यादा नज़र आती है। इस आम का छिलका ऊपर से लाल होता है। इन्हें आम नहीं बल्कि लोग शहद कहते हैं क्योंकि इनका स्वाद सबसे मीठा होता है। ये तो सब जानते हैं की गुजरात मे गर्मियों के मौसम में आमरस बनाया जाता है और आम रस केसरी आम का बनता है लेकिन अगर आपको केसरी आम ना मिलते को आप पहेरी आम से भी आमरस बना सकती हैं।
Read more: कच्चे आम की चटपटी लॉन्जी बनाने की ये रेसिपी जानिए
नीलम आम यूं तो गर्मियों में पूरा सीज़न ही रहता है लेकिन इसे खाने का असली स्वाद जून में है। इस मौसम में ये आम मार्केट में ज्यादा बिकता है। हैदराबाद में लोग नीलम आम ज्यादा खाते हैं। वैसे आपको ये भी बता दें कि मार्केट में मिलने वाले बाकि आम की तुलना में ये आम थोड़े छोटे होते हैं।
Read more: इंडिया के 10 खास अचार जिन्हें देखते ही आपको मुंह में आ जाएगा पानी
अल्फांसो को कुछ लोग हापुस आम भी कहते हैं। कैटरीना कैफ की आम वाला विज्ञापन तो आपको याद ही होगा जिसमें में अल्फांसो वेरायटी के आम की बात करती हैं। फलों के राजा आम की ये वेरायटी खासकर विदेशों में भी बड़ी मात्रा में एक्सपोर्ट होती है। ये आम मार्केट में सिर्फ दो महीने मई और जून में ही रहता है। इसकी खेती महाराष्ट्र के अलावा गुजरात, कर्नाटका और मध्यप्रदेश में होती है। वैसे आपको ये भी बता दें कि ये आम की सबसे महंगी वेरायटी है। आम तो आपने कई खाए होंगे लेकिन अल्फांसो का स्वाद एक बार आपने चख लिया तो आप हमेशा इसे ही खाना पसंद करेंगी।
Read more: आम के पल्प को इन 7 चीजों के साथ लगाने से दमकता है चेहरा
हिम यानि कि बर्फ जिस तरह से बर्फ बाहर निकालते ही पिघल जाता है और आप उसका इस्तेमाल ज्यादा समय तक नहीं कर पाते उसी तरह से हिमसागर आम की वेरायटी है। ये आम सबसे कम समय के लिए मार्केट में आता है। आप इस आम का स्वाद सिर्फ मई महीने में ही ले सकते हैं। बंगाली लोगों को इसका स्वाद ज्यादातर पसंद होता है। इस आम का मैंगो शेख सबसे स्वाद बनता है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।