herzindagi
raw mango chatni kachche aam article

घर पर 5 मिनट में ऐसे बनाइए कच्चे आम की मीठी चटनी

कच्चे आम नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है और दांत खट्टे हो जाते हैं। कच्चे आम की मीठी चटनी का स्वाद आपके हर खाने का स्वाद बढ़ा देता है। चटपटी, तीखी, मीठी चटनी खाते ही आपके मुंह से चटकारे आने लगते हैं। इसे घर पर बनाने की आसान रेसिपी जानिए।
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-10-30, 13:40 IST

कच्चे आम नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है और दांत खट्टे हो जाते हैं। कच्चे आम की मीठी चटनी का स्वाद आपके हर खाने का स्वाद बढ़ा देता है। चटपटी, तीखी, मीठी चटनी खाते ही आपके मुंह से चटकारे आने लगते हैं। वैसे तो ये चटनी आमतौर पर घर में आपने अब तक अपनी मम्मी या दादी और नानी के हाथों की बनी हुई ही खायी होगी। हो सकता है कि उन्होने अपने इस खास कच्चे आम की मीठी चटनी की रेसिपी आपके साथ शेयर ना की हो। अगर आपको अम्मी की चटनी इतनी ही पसंद है तो आप अब दूसरों के हाथों से बनी चटनी का इंतज़ार क्यों कर रही हैं। आप आसानी से उसे खुद भी अपने घर पर बना सकती हैं। 

आपने अगर आजतक कभी रसोई में काम नहीं किया या आपको थोड़ा बहुत काम करना तो आता ही है फिर भी आप इसे आसानी से बना लेंगी। 

चटनी बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती बस आपको इसे बनाने की सही तरीका आना चाहिए बस 5 मिनट में आप आसानी से इस चटनी को अपने घर पर कभी भी तैयार कर सकती हैं। 

कच्चे आम की मीठी चटनी आपको घर पर बनाने के लिए कौन से ingredients चाहिए और इसे कैसे बनाना है ये जानने के लिए ये रेसिपी पढ़िये-

अम्मी की मीठी चटनी बनाने की सामग्री

  • कच्चे आम - 500 ग्राम
  • चीनी- स्वादानुसार या 1 कप 
  • खजूर- 6-7 (बारीक पतले कटे हुए)
  • लाल मिर्च पाउडर- 1/4 चम्मच
  • भुने जीरे का पाउडर- 1/2 चम्मच
  • अदरक पाउडर (सोंठ पाउडर)- 1/4 चम्मच
  • काला नमक-  1/2  चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार

ammi chatni masala aam

अम्मी की मीठी चटनी बनाने की विधि

आम को धोइये, पानी सुखा कर छीलिये। आम के गूदे को कद्दूकस कर लीजिए।

कढ़ाही गरम कीजिए और इसमें कद्दूकस किया हुआ आम का गूदा डाल दीजिए। इसमें चीनी और आधा कप पानी डाल कर मिला दीजिए. साथ ही नमक और काला नमक भी मिक्स कर दीजिए और इसे ढककर अच्छे से उबाल आने तक पकने दीजिए। इसे बीच बीच में चमचे से चला लीजिए।

उबाल आने के बाद, इसे चैक कीजिए. इसमें अदरक पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और जीरा डाल मिलाइए. साथ ही खजूर भी डालकर मिला दीजिए। चटनी को मध्यम आग पर गाढ़ा होने तक पका लीजिए।

चटनी के गाढ़ा होते ही चटनी बनकर तैयार है, इसे प्याले में निकाल लीजिए। कच्चे आम की खट्टी मीठी चटनी खाने के लिए तैयार है। इसे आम का जैम भी कह सकते हैं। इस चटनी को फ्रिज में रखकर 1 से 2 महीने तक खाया जा सकता है। इस आम की चटनी को पूरी, परांठे या ब्रेड किसी के साथ भी खाइए या जब भी आप आलू भल्ले, दही बड़े या कोई भी चाट बनायें, मीठी चटनी (Sweet Mango Chutney) के साथ खायें।

आम की मीठी चटनी खट्टा मीठा स्वाद  बच्चों को परांठे और ब्रेड के साथ बहुत पसन्द आयेगा.  आप इस चटनी को चाट, दही बड़े इत्यादि में भी डाल कर खा सकते हैं।

kachche aam chatuney ready

Tips: आप चाहें तो आप खजूर की जगह छुआरों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं इसे पानी में भिगोकर आप इसे चटनी बनाने के लिए यूज़ करें

आप चाहे तो आम के पल्प को कद्दूकस करने की बजाय पीस भी सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।