गर्मियों का मौसम आते ही मार्केट में आम दिखाई देने लगते हैं और इसका टेस्ट हर उम्र के लोगों को इतना ज्यादा पसंद आता है कि इसे फलों का राजा कहा जाता है। इन रसीले और मीठे आमों से ना केवल जुबान को नया तेस्ट मिलता है बल्कि यह हमारी स्किन को भी निखारने में काफी मददगार होता है।
चेहरे के लिए मैंगो फेस पैक काफी फायदेमंद है। अगर आप आम खाने की शौकीन हैं तो बचे हुए आम के पल्पो से आप अपने चेहरे के लिये फेस पैक बना सकती हैं। इसके लिए आपको महेंगे पार्लर में भी फालतू के पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है।
तो चलिए आपको बताते हैं कि आप घर में ही कैसे बड़ी आसानी के साथ अपने लिए मैंगो फैस पैक तैयार कर सकती हैं।
Photo: HerZindagi
शहद स्किन को कितना फायदा पहुंचाता है इससे कोई अनजान नहीं है। आम और शहद का मिलन गर्मियों में भी आपकी स्किन को तरोताजा बनाए रखेगा। इसके लिए आपको पके हुए आम का पल्पं लेना होगा और उसमें 1 चम्मच शहद मिलाना होगा। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के बाद मुंह धो लें। ऐसा करने से आपकी स्किन बिल्कुल फ्रेश नजर आएगी।
Read more: गर्मियों में चेहरे पर खीरे को इन 6 चीजों के साथ जरूर लगाएं
Photo: HerZindagi
पके हुए आम के गूदे और मुल्तानी मिट्टी की मदद से स्किन को नमी प्रदान करने वाला पैक तैयार किया जा सकता है। वैसे भी गर्मियों में चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करने से मुहांसे जैसी समस्या नहीं होती है। आप थोड़ी से मुल्तानी मिट्टी में पक्के हुए आम का पल्प मिक्स कर लीजिए और इसे चेहरे पर 20 मिनट तक लगा लीजिए फिर देखिए आपका चेहरा कैसे निखरता है।
Photo: HerZindagi
गर्मियों के दिनों में गुलाब जल का इस्तेमाल करना सबसे बेस्ट रहता है। आप यह तो जानती ही होंगी कि गुलाब जल संवेदनशील त्वचा के लिए काफी अच्छा होता है। गुलाबजल एंटीऑक्सीडेंटस का काफी बेहतरीन स्त्रोत होता है।
Read more: इस फूल का तेल आपकी स्किन से मिटाएगा मुहांसे और जलने के निशान
अगर सिम्पल भाषा में बोला जाएं तो गुलाब जल सूरज की रोशनी द्वारा स्किन को होने वाले नुकसान की भरपाई करता है। पके आम के गूदे और गुलाबजल को मिक्स कर एक पैक तैयार कीजिए। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को हल्के हाथों से धीरेधीरे स्क्रब करें और ठंडे पानी से चेहरे को धो लीजिए।
Photo: HerZindagi
इस पैक से आपके चेहरे पर तुरंत निखार आ जाता है। यह हर तरह की स्किन के लिए बेस्ट है। पके हुए आम का गूदा, थोड़ा सा ओटमील और मुल्तानी मिट्टी लीजिए। इन सबको पानी और दूध की मदद से अच्छे से पीस लीजिए और अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर अप्लाई कीजिए।
अप्लाई करने के 20 मिनट बाद हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करते हुए पानी से चेहरे को धो लीजिए।
Photo: HerZindagi
खूबसूरत और चमकता चेहरा पाने के लिए यह काफी फायदेमंद पैक है। अंडे के सफेद भाग को फेंटकर आम के गूदे के साथ मिक्स कर लीजिए और अगर आप चाहें तो इसमें शहद की कुछ बूंदें भी डाल सकती हैं। इसका प्रयोग चेहरे और गले पर करें और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। आपके चेहरे से अंडे की बदबू ना आए इसके लिए आप किसी अच्छे फैस वॉश का इस्तेमाल कर सकती हैं।
Photo: HerZindagi
आपने कई लेडिज़ को शहद और बेसन का इस्तेमाल करते हुए देखा होगा, आपको बस इसी मिश्रण में आम के पल्प को मिलाना है फिर देखिए कैसे आपका चेहरा गर्मियों में भी चमकता है। इस फेस पैक को 15 मिनट तक चेहरे पर रखने के बाद हल्के हाथों से फेस पर स्क्रब करें और फिर पानी से चेहरे को घो लें।
Photo: HerZindagi
यह पैक आपको मुलायम त्वचा देगा। पके आम के गूदे में 2 चम्मच दूध और शहद मिक्स करें और इसमें ब्राउन शुगर डालकर इन सबको अच्छे से मिलाएं। ब्राउन शुगर शरीर की मृत कोशिकाओं को निकालने का काम करता है। इस मिश्रण से चेहरे को अच्छे से स्क्रब कर लीजिए और फिर पानी से मुहं धो लीजिए।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।