ब्लेंडर या मिक्सर तो हम सभी के रसोई में होता है, धनिया मिर्च पीसने से लेकर मलाई मथने तक, ब्लेंडर का उपयोग रसोई में रखी चीजों को पीसने के लिए करते हैं। ब्लेंडर या मिक्सर हमारा काम बहुत आसान बनाते हैं, घंटों के काम को कब चुटकियों में निपटा देता है हमें पता भी नहीं चलेगा। किचन का यह जरूरी उपकरण रसोई के जरूरी मसाले और पेस्ट को पीसने-कूटने के अलावा और भी कई चीजों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। क्या आपको पता है कि ब्लेंडर की मदद से आप कई सारी रेसिपीज बना सकते हैं, यदि नहीं तो चलिए जान लेते हैं कि हम ब्लेंडर या मिक्सर की मदद से क्या कुछ बना सकते हैं।
घर पर आप अपने रेगुलर नट से बटर बना सकते हैं, इसके लिए करना कुछ नहीं है बस ब्लेंडर में अखरोट, शहद और एक चुटकी नमक डालकर ब्लेंड करें। आपका होममेड अखरोट बटर तैयार है, ब्रेड और रोटी के साथ स्प्रेड कर स्वाद का मजा लें। अखरोट को ब्लेंड करने से पहले पैन में रोस्ट कर उसके स्किन को निकाल लें।
ब्लेंडर की मदद से आप घर पर आसानी से कम समय में टेस्टी सूप और शोरबा बना सकते हैं। सब्जियों को आप तेल लगाकर माइक्रोवेव में बेक कर लें या फिर पैन में थोड़ा भुन लें ताकि सब्जियों का कच्चापन दूर हो जाए, फिर उसे ब्लेंड कर उसमें हर्ब्स और नमक डालकर सर्व करें।
इसे भी पढ़ें: सीजन आउट होने से पहले जरूर ट्राई करें मेथी वड़ा की लाजवाब रेसिपी
पैनकेक के बैटर को स्पंजी और फ्लफी बनाने के लिए भी ब्लेंडर का उपयोग किया जा सकता है। ब्लेंडर पर पैन केक की सभी सामग्री को डालें और अच्छे से ब्लेंड कर लें। ब्लेंडर की मदद से बैटर अच्छे से मिक्स हो जाएगा, जिससे पैन केक सॉफ्ट और फूली हुई बनेगी।
परफेक्ट झाग वाली कॉफी बनाने के लिए पहले ब्लेंडर में थोड़ा दूध, चीनी और कॉफी पाउडर को डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लें। फिर उसे मिल्क के साथ अच्छे से मिक्स कर ऊपर में क्रीम डालते हुए पीने के लिए सर्व करें। कॉफी को जितना ज्यादा फेंटा जाता है वह उतना ही झागदार और सॉफ्ट बनता है।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में एक या दो नहीं बल्कि इन 5 तरह के पुलाव का लें मजा
इंस्टेंट आटा बनाने के लिए ब्लेंडर या मिक्सर बेस्ट है, जब कभी भी आपको सत्तू, ओट्स और चावल का आटा न मिले या खत्म हो जाए तो आप ब्लेंडर की मदद से आटा तैयार कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।