herzindagi
main rahoon ya na rahoon song shoot in goa famous beaches

भारत में यहां हुई है Main Rahoon Ya Na Rahoon गाने की शूटिंग, पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान

इमरान हाशमी और ईशा गुप्ता&nbsp; 'जन्नत 2' के बाद 'राज 3' जैसी दो फिल्मों में काम साथ काम किया है। ये दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर रही थी। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-07-19, 16:31 IST

देशभर में ऐसे कई लोकेशन हैं, जहां बॉलीवुड फिल्मों और गाने की शूटिंग हुई है। मेकर्स फिल्म को अच्छे से अच्छी बनाने के लिए खूब मेहनत करते हैं। इसलिए ही अगर उन्हें किसी एक सीन के लिए भी हजारों किमी दूर जाना पड़े, तो भी सोचते नहीं। कई फिल्में हैं जिनकी शूटिंग विदेशों में भी हुई है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको इमरान हाशमी और ईशा गुप्ता के गाना मैं रहूं या न रहूं के शूटिंग लोकेशन की बात करेंगे। इस गाने में दोनों स्टार्स को कुछ अच्छी जगहों पर घूमते हुए देखा जा सकता है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाना चाहते हैं, तो इसे अपना ट्रैवल डेस्टिनेशन बना सकते हैं।  

कहां शूट हुआ है इमरान हाशमी का गाना

main rahoon ya na rahoon song shoot in goa famous beaches

मैं रहूं या न रहूं  गाने की शूटिंग गोवा में हुई है। गाने की शुरुआत में आप देखेंगे कि इमरान हाशमी एक उंचे पहाड़ पर बैठे हैं, दरअसल यह जगह गोवा के एक बीच की है, जहां से वह समुद्र का सुंदर नजारा देख रहे हैं। 

पणजी 

फिल्म के कुछ सीन गोवा के पणजी शहर में शूट किए गए हैं। गोवा की राजधानी पणजी घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। अगर आप गोवा जा रहे हैं, तो यहां जाना न भूलें। बेसीलिका ऑफ बोम जीसस जा सकते हैं। यह  बहुत पुराना चर्च है। इस चर्च में दुनियाभर से लोग आते हैं। यहां आप कोको बीच घूमने जा सकते हैं। कोको बीच पणजी से 2 किलोमीटर दूर है।   

इसे भी पढ़ें- गोवा के इन बीच को बनाएं अपना वेडिंग डेस्टिनेशन, तस्वीरों के साथ यादगार हो जाएगा पल

केल्विन गोवा ब्रिज

goa

 केल्विन  केबल ब्रिज गोवा का एक खूबसूरत ब्रिज है। सुबह और शाम के समय यहां का नजारा बेहद सुंदर होता है। गाने में आपको इमरान और ईशा एक जीप में जाते हुए नजर आ रहे होंगे। ये सीन वहीं शूट किया गया है। गोवा में अगर ठंडी हवा के साथ अच्छा नजारा देखना है, तो आप इस ब्रिज से होते हुए गुजर सकते हैं। यह गोवी की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। 

इसे भी पढ़ें- गोवा में बीच डेस्टिनेशन वेडिंग करने पर कितना आता है खर्चा, जानें

 

गोवा में अच्छा समुद्र तट

beach

बागा बीच गोवा के अच्छे पर्यटक समुद्र तटों में से एक है। यह उत्तरी गोवा में स्थित है। यहां पर्यटकों के आराम करने के लिए झोपड़ियां और मछली पकड़ने के लिए नाव की भी सुविधा है। इसलिए अगर आप गोवा में किसी अच्छे बीच की तलाश में हैं, तो यहां जा सकते हैं। इसके अलावा आप कैंडोलिम बीच भी जा सकते हैं। यह यह अगुडा किले से शुरू होकर कलंगुट बीच तक जाती है। यह एक सुंदर और शांतिपूर्ण समुद्र तट है।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।