उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ उन लोगों के लिए एक अच्छी जगह है, जो भारत की संस्कृति और इतिहास को करीब से देखना चाहते हैं। यहां के कई पर्यटन स्थल बहुत मशहूर हैं। हर साल लखनऊ में लाखों लोग घूमने आते हैं। लेकिन सवाल यह है कि कपल्स के लिए लखनऊ में कौन सी जगह सबसे बेस्ट है।
अक्सर कपल्स लखनऊ में ऐसी जगह की तलाश करते हैं, जहां उन्हें कोई टोके ना। जहां घूमते हुए उन्हें अजीब अहसास न हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे रोमांटिक पार्क के बारे में बताएंगे, जहां आप अपने पार्टनर के साथ जा सकते हैं। यहां का माहौल आपको बहुत पसंद आएगा।
यहां लेक के किनारे बहती ठंडी हवा के साथ शाम को सनसेट का नजारा आपका दिल छू लेगा। ये जगह कपल्स के लिए सबसे बेस्ट है। क्योंकि यहां आपको अधिकतर अपने जैसे लोग ही मिलेंगे। यहां आप अपने पार्टनर के साथ पार्क में सैर कर सकते हैं और बगीचों में बैठकर खाना खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- अंग्रेजों ने बनवाया था लखनऊ का ये सबसे पुराना चर्च, जानें क्या है इसका पूरा इतिहास
अगर आप अपने पार्टनर के साथ अकेले समय बिताना चाहते हैं, तो लखनऊ चिड़ियाघर भी जा सकते हैं। यहां भी घूमते हुए आपको अच्छा अहसास होगा। ये जगह लखनऊ में सिविल अस्पताल के सामने हजरतगंज रोड पर है। यहां चिड़ियाघर में आप अगर पैदल नहीं घूमना चाहते हैं, तो बैटरी वाहन, टॉय ट्रेन की सवारी कर सकते हैं।
लखनऊ की ये जगह रात को और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाती है। गोमती नदी के तट पर आप अपने पार्टनर के साथ पिकनिक मनाने जा सकते हैं। यहां का नजारा बेहद हरा-भरा और सुंदर होता है। रात में यहां आपको म्यूजिकल फव्वारा देखने को मिलेगा। इसके अलावा आप यहां एक एम्फीथिएटर, जॉगिंग ट्रैक, बोटिंग जैसी चीजें भी कर सकते हैं। ध्यान रखें कि यहां भीड़ बहुत होती है।
इसे भी पढ़ें- बेस्ट है भारत की ये 5 जगह, आप भी बनाएं यहां जाने का प्लान
कपल्स के लिए लखनऊ में घूमने के लिए ये जगह भी सबसे अच्छी है। ये जगह कानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर उन्नाव जिले में है। पहले इस जगह का नाम शहीद चंद्रशेखर आज़ाद पक्षी अभयारण्य था। लेकिन साल 2025 में इसका नाम बदलकर नवाबगंज पक्षी अभयारण्य कर दिया गया। (नोएडा की इन जगहों पर घूमने का बनाएं प्लान)
यहां आपको एक सुंदर झील भी देखने को मिलेगी। यह पक्षियों की 250 से अधिक प्रजातियों का घर माना जाता है। मोर, सारस क्रेन, किंग क्रो और इंडियन रोलर जैसे पक्षी तो आप आसानी से देख लेंगे।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।